चुनाव में मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में शनिवार को मतदाता जागरूकता एवं मीडिया विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या  के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के शिक्षक डॉ  विजयेंदु   चतुर्वेदी ने कहा कि मीडिया ने  चुनाव को आम आदमी का महापर्व बनाने में बड़ी भूमिका अदा की है। चुनावी खबरों, प्रत्याशियों, पार्टी की गतिविधियां   एवं जनता का रुख जनमाध्यमों के द्वारा समाज को पता चल रहा है। प्रत्याशियों के चयन एवं आम जनमानस  के मत निर्धारण में भी मीडिया की महती भूमिका है। चुनाव के समय आम आदमी की आवाज और उसकी  समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर मीडिया ने  राजनीतिक पार्टियों के एजेंडे में  इन समस्याओं को शामिल कराया है। 


जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि जन प्रतिनिधि होने मायने क्या है यह मीडिया से ही पता चलता है।  उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुधा नकारात्मक खबरों का प्रसार होता है इस लिए हमें ऐसी ख़बरों का  नीर क्षीर विवेचन करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ चन्दन सिंह समेत विद्यार्थी मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम