ताजिया दफ़न को लेकर ताजिया दार व प्रशासन में झड़प, ताजिया हुआ दफ़न,तीन सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जौनपुर । नगर कोतवाली क्षेत्र स्थिति बेगमगंज  में आज सोमवार को ताजिया दफन करने जा रहे लोगों से पुलिस की झड़प हो गयी। इस पर जहाँ  सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाए घरों से ताजिया लेकर निकल पड़े और बीच सड़क ही सदर इमामबाड़े के पास मातम करने लगे। वहीं प्रशासन भी बड़ी संख्या में पुलिस बल के लोगों को रोकने पहुंच गया।   इससे पूरे शहर में हड़कम्प मच गया। मौके की नज़ाकत भांपते हुए  आनन फानन में  डीएम व एसपी ने समय रहते लोगों को समझा लिया और बारी बारी से ताजिया सदर इमामबाड़ा में दफन कराया। इस मामले में कुछ लोगों ने अफवाह उड़ा दी थी एक सिपाही ने ताजिया को नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते बात अधिक बिगड़ने लगी थी। पुलिस अफवाह उड़ाने वालों को चिंह्नित करने में जुटी है। खबर मिली है कि इस मामले में प्रशासन की सहमति पर पुलिस ने तीन सौ लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

बताया जाता है कि घरों में रखे गए ताजिया दफन करने के लिए सोमवार को एक व्यक्ति सदर इमामबाड़े पर पहुंचा तो वहां ताला बंद था। इसके चलते वह नदी की ओर जाने लगा। सुरक्षा में लगी पुलिस फोर्स ने उसे रोक दिया। आरोप है कि पुलिस वालों से उसकी बहस हो गयी। बहस के दौरान ताजिया को नुकसान पहुंच गया। इसी को लेकर अफवाह फैली और सैकड़ों घरों से लोग ताजिया लेकर सड़क पर आ गए। इमामबाड़े के पास आकर सड़क पर ही मातम करने लगे। मामले की जानकारी होते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। 


जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ सिटी अंकित कुमार, शहर कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच युवाओं की टोली प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। इससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। किसी तरह से मौलाना व अन्य से बातचीत करते हुए लोगों को शांत कराया गया और प्रशासन एक कदम पीछे हटते हुए  एक एक कर इमामबाड़ा में लोगों को ताजिया दफन करने का मौका दिया गया। लोग गए और ताजिया दफन कर वापस घर लौट गए। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।
अब प्रशासन ने यहां पर विरोध करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बनाया और कानून का शिकंजा कस दिया है। तीन सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे क्या कार्रवाई होगी देखना है। 

Comments

  1. जिन्होंने पूरी दुनिया में आंतक मचा रखा है आज जौनपुर में भी आंतक मचा दिया प्रशासन हुआ फेल आदेश की उड़ी धज्जियां

    ReplyDelete
    Replies
    1. Yeh Godi media ka question hai, usko nafrat phailana ke liye mudda chahiye.

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार तीन के दर्दनाक मौत

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम