कांग्रेस की संदेश पद यात्रा को पुलिस ने बल पूर्वक रोका



जौनपुर। पुलिस छावनी के रूप में तब्दील विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर के दीयावां ग्राम सभा में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन की बैठक के बाद न्याय पंचायत अध्यक्ष का चुनाव किया गया तथा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा  ध्वज का आरोहण किया गया। तत्पश्चात अपने सम्बोधन में फैसल हसन तबरेज ने कहा की इस पर प्रत्येक सदस्य को गर्व होना चाहिए कि कांग्रेस संगठन भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है। कहा, उन्हें गर्व है कि वे इतनी पुरानी पार्टी के सदस्य हैं।कांग्रेस के कुशल नेतृत्व से देश को आजादी मिली। कांग्रेस ने आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई ।आज चुनौती भरे माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ता देश की युवा पीढ़ी को विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन के यशस्वी इतिहास, विचारधारा व समृद्ध सिद्धांतों से अवगत कराने के लिए पदयात्रा कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश पर राज करने वाली सत्ता जनहित से सरोकार नहीं रखती, इसलिए विपक्ष के रूप में हमारी जिम्मेदारी जनता के प्रति ज्यादा है। 


उसी क्रम में दलित नेता पंकज सोनकर ने कहा की देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है।तिरंगे की छांव तले आजादी की लड़ाई भी जीती गई थी और किसानों की लड़ाई भी जीती जाएगी।स्वतंत्रत भारत की लड़ाई से लेकर आधुनिक राष्ट्र के निर्माण तक कांग्रेस पार्टी की यात्रा जारी है।तत् पश्चात कांग्रेस संदेश पद यात्रा को पुलिस द्वारा बल पूर्वक रोकने पर पुलिस के साथ भारी आक्रोश के साथ धक्का मुक्की भी हुई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष सहित गिरफ्तार भी किया गया।तथा थोड़ी देर बाद सभी को छोड़ दिया गया उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से विकास तिवारी,सत्यवीर सिंह,नीरज राय,उस्मान अली, डा.आरसी पांडे, डॉ प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र निषाद, शिखर द्विवेदी,नन्द लाल गौतम,सुनील यादव, नरेन्द्र पटेल,विनय तिवारी, प्रेमचंद यादव,सुरेश गौड, विजय प्रजापति, आनंद सेठ,अली अंसारी, जब्बार सलमानी, लव गुप्ता, जयप्रकाश मिश्रा, मनोज भारती, महेंद्र बेनवंशी आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम