सोशल मीडिया का खेलः प्यार में अन्धी महिला जब लड़के से मिली तो उल्टे पांव हुईं वापस



गेम खेलने के चक्कर में बच्चे की उम्र के लड़के को दे बैठी दिल फिर क्या हुआ जाने पूरी घटना 

सोशल मीडिया से एक-दूसरे के प्यार में पड़ने की खबरें आपने कई बार सुनी होंगी। प्यार में पड़कर इंसान अक्सर अंधा हो जाता है, इसकी चर्चाएं भी आपने कई बार सुनी होंगी। क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि गेम खेलते-खेलते अपने बच्चे की उम्र के अवस्था वाले युवक से एक-दूसरे से प्यार हो गया हो। आज हम आपको ऐसा ही एक वाकया बताने जा रहे हैं । जी हां  हिमाचल प्रदेश की महिला पबजी खेलते-खेलते वाराणसी के एक लड़के को दिल दे बैठी। मोहब्बत में पड़ी महिला को यह नहीं पता था कि जिसे वह दिल दे बैठी है उसे नहीं पता चला कि उसकी उम्र क्या है वास्तव में वह 12वीं कक्षा का छात्र है। लड़के से मिलने की खातिर महिला ने अपने परिवार वालों तक को धोखा दे दिया। महिला जब वाराणसी पहुंच कर लड़के से मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद महिला ने फोन करके परिजनों को मामले की जानकारी दी और उसे वहां से ले जाने का आग्रह किया। 
मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की एक महिला का है। दरअसल पबजी खेलते-खेलते इस महिला की वाराणसी के लड़के से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के के प्यार में पड़ी महिला उससे मिलने के लिए बेताब होने लगी। इसी बीच महिला हिमाचल से यूपी के वाराणसी लड़के से मिलने पहुंच गई। महिला को जब लड़के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। महिला को जिस लड़के से प्यार हुआ था वह 12वीं कक्षा का छात्र था। इसकी जानकारी होने पर महिला को अपनी गलती पर पछतावा हुआ। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और उसे वाराणसी से ले जाने के लिए कहा। घर से बिना बताए भागी महिला को वाराणसी में पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया