आजीवन न्याय के लिए लड़ती रही अहिल्याबाई - लालबहादुर यादव



जौनपुर।समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला सपा कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई होलकर  की 296 वी जंयती समारोह का आयोजन किया गया जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कार्यक्रम की अध्ययता करते हुए  कहा राजमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की  सीमाओं के बाहर भारत भर के प्रसिद्ध  तीर्थों और स्थानों मे मन्दिर बनवाए,घाट बनवाए, कुओं और बावडियों का निर्माण किया ,मार्ग बनवाए सुधरवाए भूखों के लिए अन्नसत्र खोले प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाई मंन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन चिन्तन की और आत्मा प्रतिष्ठा के झूठे मोह को त्याग करके सदा न्याय करने का प्रयत् मरते दम तक करती रही।
 प्रदेश उपाध्यक्ष डां अवधनाथ पाल ने कहा राजमाता अहिल्याबाई को अपने जीवन काल मे ही इन्हें जनता देवी समझने और कहने लगी थीं इतना बड़ा व्यतित्व जनता ने अपनी आंखों से देख कर कहा था जब चारों ओर गड़बड़ मची हुई  है शासन और व्यवस्था के नाम पर घोर अत्याचार हो रहे थे प्रजाजन साधारण गृहस्थ किसान मजदूर अत्यंत हीन अवस्था में सिसक रहे थे उनका एकमात्र सहारा धर्म अन्धविश्वास भय त्रासों और रूढ़ियों की जकड़ में कसा जा रहा था ऐसे काल की विकट परिस्थितियों में अहिल्याबाई ने जो कुछ किया वह चिरस्मरणीय है समारोह में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष  श्याम बहादुर पाल,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, पूनम मौर्या, राजदेव पाल,डां विनोद पाल,रुक्सार अहमद,उमाशंकर पाल,अच्छे लाल पाल, श्याम नरायण बिंद महेन्द्र प्रताप पाल,राजेन्द्र पाल,उमानाथ पाल,आरीफ हबीब,अलमाश सिधिकी राजा समाजवादी, मालती निषाद, अमजद अली,आशीफ शाह आदि उपस्थित रहे, संचालन जिलामहासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम