जौनपुर की हिन्दू लड़की को गुजरात से भगा कर धर्म परिवर्तन कराके शादी करने वाला युवक सहित तीन गये जेल

 

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की पुलिस ने एक मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू  की नाबालिग लड़की को गुजरात से भगा कर उसका धर्म परिवर्तन कराके निकाह करने वाले युवक सहित उसके परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खबर है कि निकाह के बाद से युवक नाबालिग के साथ पत्नी जैसा संबंध बना कर रह रहा था 

एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला का बयान है कि सलीम पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी हसमत नगर थाना रामगढ़ फिरोजाबाद गुजरात में मजदूरी करता था। लड़की मूलतः जनपद जौनपुर के मछलीशहर की निवासिनी है।इसके पिता गुजरात में कैंटीन चलाता था। वही अपने पिता के साथ15 वर्षीय बेटी भी रहती थी। अब्दुल खाना खाने के लिए उस कैंटीन पर आता जाता था। वहीं उसकी मुलाकात कैंटीन चलाने वाले की बेटी से हो गई। वह उसे भगाकर अपने साथ फिरोजाबाद ले आया। जहां उसने 15 वर्षीय नाबालिग का धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह कर लिया। लड़की का नाम ज्योती है धर्म परिवर्तन करने के उसका नाम मासूम रख दिया गया है इसमें आरोपी युवक के पिता अब्दुल गफ्फार पुत्र मदार बक्स निवासी हसमत नगर थाना रामगढ़ और उसके बहनोई रहमान पुत्र शौकीन निवासी मुल्ला का प्याऊ थाना मलपुरा आगरा का भी साथ रहा। निकाह करने के बाद आरोपी नाबालिग को लेकर अपने बहनोई के यहां चला गया। किशोरी के पिता ने थाना रामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। आज रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को उसके पिता और बहनोई के साथ गिरफ्तार कर लिया।

                   एस एस पी अशोक कुमार 



Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया