भाजपा सरकार के शासन में नौजवानों के हक का हो रहा है हनन - रामकरन निर्मल

 जौनपुर। सपा जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष  डा. राम करन निर्मल ने नौजवानों से कहा कि आज भाजपा सरकार में नौजवानों का हनन हो रहा है, उस पर आत्ममंथन आवश्यक है। संविधान को भाजपा खत्म कर रही है। अपने हक की लड़ाई भी शान्ति से लड़ रहे हों तो योगी सरकार की पुलिस नहीं देख रही है कि महिला है या पुरूष, सबको पिटने का काम कर रही है। डा. निर्मल ने कहा कि आज जिस तरह उच्च शिक्षा में धांधली की जा रही है और जिस तरह दलितों व पिछड़ों को नौकरी खत्म की जा रही है, वह आने वाले दिनों के लिये नासूर बन रहा है। आज भाजपा मुसलमानों के प्रति नफरत फैला रही है। इस देश की आजादी में मुसलमान ने जो कुर्बानी दी है, यह भाजपा भूल गयी है। जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी, तब सब हिन्दुस्तानी थे। आजादी के बाद भाजपा ने हिन्दू-मुसलमान में बंटवारा करके अपनी रोटी सेंक रही है, इसलिये नौजवानों अब आपको जागरूक होकर समाज को जागरूक करना होगा तभी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल होंगे। समाजवादी पार्टी नौजवानों की है। अब हम नौजवानों को नेताजी को आगामी 2022 के विस चुनाव में सरकार बनाकर नौजवान, गरीब, किसान, व्यापारी के नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इसी क्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य लल्लन प्रसाद यादव ने कहा कि जवानी से जमाना चलता है। अगर आप लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने गांव को समाजवादी विचारधारा से जोड़ें। यह करने में सफल हो जायेंगे तो आप सरकार बना लेंगे। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों को ठगा है। नौजवानों का समय आ रहा है कि वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राम करन निर्मल का रविवार को जनपद आगमन पर  जनपद सीमा से लेकर मुख्यालय तक उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त यादव के नेतृत्व में जिउली मोड़ पर उनका स्वागत किया गया तो राम नगीना यादव ने गौराबादशाहपुर, ऋषि यादव ने प्रसाद तिराहा, राकेश यादव ने पचहटियां, मनीष यादव ने सिपाह में स्वागत किया।  समीक्षा बैठक में  जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक रामपारस रजक, श्याम बहादुर पाल, लकी यादव, राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, श्रवण जायसवाल, पूनम मौर्या, राघवेन्द्र यादव, शिवजीत यादव, अमित यादव, अलमास सिद्दीकी, डा. अमित यादव, संजय कन्नौजिया, आरिफ हबीब, प्रमोद यादव, विकास यादव, नन्हकू यादव, बाबा यादव, बिट्टू यादव, अशोक नायक, राजवीर यादव, अभिषेक यादव, मिन्टू यादव, आनन्द जायसवाल, प्रभाकर मौर्या, राकेश पटेल, सोचन राम विश्वकर्मा, दीपक गोस्वामी, दयाराम चौधरी, गुड्डू सोनकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस दौरान श्रीनाथ कन्नौजिया प्रधान व डा. कमलेश कन्नौजिया ने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लिया जिस पर उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

जानिए डीएम जौनपुर ने आखिर 25 मई को अवकाश क्यो घोषित किया