यूपी विधानसभा का चुनाव सपा बनाम भाजपा होने की प्रबल संभावना, जानें अखिलेश कैसे कर रहे है सपा को मजबूत

यूपी चुनाव पर बिशेष जौनपुर। साल 2021 अब जाने वाला है और 2022 आने वाला है। 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता नई सरकार को चुनने के लिए वोट डालेगी। 2021 के अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में सच खबरें अपने पाठकों के लिए 2021 में सूबे के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की क्या उपलब्धियां रहीं हैं और उनके सामने क्या चुनौतियां रहीं। इसके बारे में बताएगा क्योंकि नए साल के शुरुआती महीने में ही विधानसभा का चुनाव होना तय माना जा रहा है औरअखिलेश यादव सत्ता में वापसी के लिए जी जान से लगे हुए हैं। तो आइए बताते हैं कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के लिए कैसा रहा साल 2021? मिशन 2022 के लिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में एक नए विकल्प के रूप में नजर आने लगे हैं। अखिलेश यादव पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं। उसी मजबूती को वह अब जमीनी स्तर पर उतारने में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि वह भारतीय जनता पार्टी से सीधी टक्कर लेने जा रहे हैं। यूपी में इस बार सीधा मुकाला बीजेपी बनाम सपा होता नजर आ रहा है। अखिलेश यादव ने अपनी छवि एक विकास पुरुष की बनाई है। उनका काम बोलता है।...