Posts

Showing posts from September 29, 2025

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान

Image
फाफामऊ। सोमवार को फाफामऊ प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में  आरपी रस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज मलाका हरहर मे बच्चियों को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर क्राइम 1930 आदि की जानकारी दी गयी तथा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना मुख्यमंत्री, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा थानाध्यक्ष महोदय द्वारा इस समय हो रहे साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई व इस समय चल रहे ड्रोन की अफवाह के बारे में भी जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य व महिला शिक्षिकाओं के निर्देशन मे छात्राओं द्वारा गुड टच व बैड टच के बारे मे व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध म...

राम बारात लेकर चले चक्रवर्ती राजा दशरथ जनकपुर

Image
फाफामऊ। रविवार की देर रात्रि रामलीला मंचन के दौरान,वैदही राजा जनक द्वारा रंगशाला समारोह मे आमन्त्रण पर मुनि वशिष्ठ के साथ राम लक्ष्मण पहुंचे जहाँ पर धनुष यज्ञ मे मुनि वशिष्ट के आज्ञा आदेश पर मार्यादा पुरषोत्तम राम ने शिवधनुष पर प्रत्यन्चा चढाते ही धनुष खण्डित हो गया राजा जनक के प्रतीज्ञा के अनुसार अपनी पुत्री जगतजननी वैदेही सीता का विवाह जयमाल के साथ कराया और संदेश अयोध्या भेजवा कर राजा दशरथ को बारात हेतु आमंत्रित किया आमन्त्रण स्वीकार कर अयोध्या मे खुशी की लहर दौड पडी तत्पश्चात राजा दशरथ भरत और शत्रुघ्न के साथ बारात लेकर हर्षोल्लास से जनकपुर के लिए रवाना हुए।साथ मे हाथी, घोडा, ऊटं,ढोल तासा,भांगडा, डी.जे.श्रृंगार रथो के साथ अयोध्या वासी नाचते झूमते चल दिऐ।बारात रामलीला रंगमंच से उठकर पूरे फाफामऊ परिक्षेत्र मे भ्रमण कर पुनः रंगमंच पर पहुंची जहां पर सीता राम विवाह,पावपुजी बडी धूमधाम से संपन्न हुआ बारात मे सम्लित. लोगों का भरपूर स्वागत अभिन्नदन किया गया।इस दौरान श्री रामलीला कमेटी मुख्य संरक्षक सन्तबक्श सिंह, महेन्द्र केशरवानी, कमल कुमार केसरी, प्रेम बहादुर सिंह, अध्यक्ष श्याम...

मिशन शक्ति फेज 5.0 जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों ने शक्ति का पढ़ाया पाठ

Image
अच्छी शिक्षा ही एक अच्छे समाज का आईना है -  एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह  थरवई /  मिशन शक्ति फेज 5.0 सशक्त नारी समृद्धि प्रदेश के तहत बड़े भव्य तरीके से थाना थरवई की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल व एंटी रोमियो टीम द्वारा कई शिक्षण संस्थानों व ग्राम में चौपाल में टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी शक्ति का पाठ पढ़ाया। सोमावर को थाना क्षेत्र थरवई के थरवई बाजार निकट एस आई एम नर्सिंग कॉलेज में बड़े ही भव्य तरीके से फेज 5.0 के तहत जागरूकता अभियान चला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रहे सहायक पुलिस आयुक्त थरवई चंद्रपाल सिंह ने इस मिशन शक्ति जागरूकता अभियान में महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उनके लाभ पर प्रकाश डाला। वहीं मौके पर उपस्थित रहीं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर पर सभी का ध्यान आकृष्ट किया और बताया सभी छात्राएँ अपनी शिक्षा से वंचित न हों बिना भय के घर से निकलें और विद्यालय पहुंचे अगर रास्ते चलते या अन्य कोई भी शिक्षा के क्षेत्र में बाधा डाले व परेशान करे तो ऐसे म...

प्राथमिक विद्यालय जैतवारडीह में मिशन शक्ति जागरुकता अभियान चला

Image
 ट्विंकल शर्मा 5 वीं की छात्रा बनी एक दिन की प्रभारी थरवई /  विकास खंड सोरांव के प्राथमिक विद्यालय जैतवारडीह में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता अभियान चला। थाना थरवई से मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा सशक्त नारी समृद्धि प्रदेश के तहत अभियान में उपस्थित सभी छात्राओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर सभी बालिकाओं को उन्हें जागरूक किया। वीमेन हेल्प लाइन नंबर, 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर, 1076 es साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 आदि पर जानकारी दी गई। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नारी सुरक्षा नारी सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं कार्यक्रम में बच्चों ने हेल्प लाइन नंबरों के बारे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को बताया। वही एक कक्षा पांचवीं की छात्रा ट्विंकल शर्मा को एक दिन के लिए कैप पहनाकर विद्यालय में प्रभारी के रूप में बनाया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका राम माया त्रिपाठी, श्वेता श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, रश्मि मिश्रा, सविता, कहक सां परवीन, नरेश...

संदिग्ध ड्रोन निकला खिलौना, अफवाह फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार

Image
जौनपुर।जनपद में ड्रोन जैसी वस्तु देखे जाने और फिर उससे जुड़ी अफवाहों ने कई दिनों तक सनसनी फैलाई। हालांकि पुलिस की तत्परता और जांच से मामला पूरी तरह स्पष्ट हो गया। एक ओर जहां संदिग्ध ड्रोन केवल खिलौना निकला, वहीं दूसरी ओर अफवाह फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दिनांक 27 सितम्बर  को थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के ग्राम गौसपुर चकिया में संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु दिखने की सूचना पर पुलिस व पीआरवी 112 वाहन संख्या 2333 तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि संबंधित वस्तु केवल एक खिलौना ड्रोन (हेलिकॉप्टर) है, जिसमें न तो कोई कैमरा और न ही विस्फोटक सामग्री थी। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर रपट संख्या-60 समय 21.44 पर दर्ज कर लिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह अहानिकारक है और जनसुरक्षा के लिए किसी प्रकार का खतरा नहीं है। सुरेरी में फैलाई गई ड्रोन उड़ने की अफवाह इसी बीच, थाना सुरेरी क्षेत्र के ग्राम कमरुद्दीनपुर में कई दिनों से ड्रोन उड़ने और चोरों के आने की अफवाह फैल रही थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार...

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

Image
जौनपुर,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 26 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपद के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ अराजक तत्व ड्रोन कैमरा उड़ाकर आम जनता में भय और अफवाह का माहौल बना रहे हैं। इसे रोकने के लिए बीट कांस्टेबल, लेखपाल और ग्राम चौकीदारों को निगरानी की जिम्मेदारी दी जाये। अफवाह फैलाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। इसके साथ ही ड्रोन मालिकों और ऑपरेटरों की बैठक कर उन्हें सचेत करने और उन पर सतर्क दृष्टि रखने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 प्रभावी है, जिसके तहत बिना अनुमति किसी भी तरह की अनधिकृत भीड़ जुटाने या कार्यक्रम कराने पर रोक लगायी जाये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस अभिलेखों में जाति अंकन और जातीय आधारित प्रदर्शनों पर रोक संबंधी मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को...

विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण हेतु 5.77 करोड़ रुपये स्वीकृत

Image
जफराबाद। क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत देते हुए विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और उच्चीकरण के लिए 5 करोड़ 77 लाख रुपये की पहली किस्त शासन से अवमुक्त हो गई है। गौराबादशाहपुर से रामपुर-नैपुरा होते हुए कबुलपुर से नत्थनपुर पुलिया तक 8.10 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसी तरह जलालपुर बाजार से गुमटहिया बाजार होते हुए राजमार्ग तक लगभग 2.50 किमी सड़क के चौड़ीकरण व उच्चीकरण की भी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इन दोनों मार्गों के लिए कुल 13.89 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया था। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में गौराबादशाहपुर–नत्थनपुर मार्ग के लिए 4 करोड़ 16 लाख रुपये तथा जलालपुर बाजार मार्ग के लिए 1 करोड़ 61 लाख रुपये जारी किए हैं। विधायक राय ने बताया कि इन सड़कों को लेकर काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे और धनराशि जारी होने से अब क्षेत्र की जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

विश्व हृदय दिवस पर निकली जागरूकता रैली, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

Image
जौनपुर। विश्व हृदय दिवस 2025 के अवसर पर कृष्णा हार्ट केयर आईवीएफ एंड ट्रॉमा सेंटर एवं कृष्णांजलि परिवार की ओर से हृदय रोग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अस्पताल परिसर से शुरू होकर ओलंदगंज, चहारसू, नया पुल मार्ग होते हुए पुनः अस्पताल पर आकर सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को हृदय रोग से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। इसमें नशामुक्ति, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनावमुक्त जीवनशैली और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. हरेंद्र देव सिंह ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए, तेलयुक्त भोजन से परहेज करना चाहिए और योग-व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सात से आठ घंटे की नींद और पर्याप्त पानी पीने पर भी जोर दिया। रैली के बाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ डॉ. मधु शारदा ने किया और संचालन देवेश गुप्ता ने किया। समापन डॉ. रॉबिन सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्ण देव सिंह की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर डॉ. विकास सिंह, मनोज सिंह, बलवंत सिंह, गगनेन्द्र सिंह सहित ...

बक्शा पुलिस की कार्रवाई: दहेज हत्या मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

Image
जौनपुर। थाना बक्शा पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी ग्राम अलीगंज बाजार के पास की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बक्शा में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है— हरिवंश यादव पुत्र कुल्हुर यादव, निवासी वसही असरापुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़। सुशीला पत्नी हरिवंश यादव, निवासी वसही असरापुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़। इन पर मु.अ.सं. 375/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डी.पी. एक्ट थाना बक्शा में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी की कार्रवाई श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्म सिंह के निर्देशन में उ.नि. अरविन्द ने अपनी टीम के साथ की। गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी उ.नि. अरविन्द हे.का. शिवप्रकाश यादव हे.का. सत्येन्द्र यादव म.का. अंकिता पटेल

पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार विभाग के संस्थापक व शेखावाटी विवि के कुलगुरु प्रो. अनिल राय को ‘वाइस-चांसलर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, दुबई में होगा सम्मान समारोह

Image
जौनपुर/सीकर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के  जन्संचार विभाग के संस्थापक अध्यक्ष  और वर्तमान में शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय को  LEAP 2025 ग्लोबल अवॉर्ड्स  में  ‘वाइस-चांसलर ऑफ द ईयर’  अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उच्च शिक्षा में असाधारण नेतृत्व और नवाचार के लिए मिला है। प्रो. राय को यह अवॉर्ड 6 नवम्बर 2025 को दुबई में आयोजित ग्रैंड अवॉर्ड्स समारोह में प्रदान किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय और शेखावाटी विवि परिवार ने गर्व और हर्ष व्यक्त किया।   माचार जौनपुर/सीकर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के  जन्संचार विभाग के संस्थापक अध्यक्ष  और वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर (राजस्थान) के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें लंदन स्कूल ऑफ डिजिटल बिजनेस द्वारा आयोजित  LEAP 2025 ग्लोबल अवॉर्ड्स  म...

मिशन शक्ति के तहत बदलापुर में 321 बालिकाओं का कन्या पूजन, विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किया पूजन

Image
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर  मिशन शक्ति  अभियान के तहत बदलापुर खुर्द के कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को 321 बालिकाओं का कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र मौजूद रहे। विधायक ने बालिकाओं के पैर धोकर उनका पूजन किया और प्रसाद, दक्षिणा तथा उपहार वितरित किए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के इस पावन महीने में देवी रूपी बालिकाएं समाज और देश की भलाई के लिए आशीर्वाद देंगी, जिससे समग्र कल्याण संभव होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, तहसीलदार योगेन्द्र पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, थानाध्यक्ष शेषकुमार शुक्ल सहित सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

डीएम ने सड़क सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, दिवाली से पहले सड़कों की मरम्मत का आदेश

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, ब्लैक स्पॉट्स, वाहन पार्किंग, रोड मार्किंग और चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण जैसी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व में शोल्डर निर्माण के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्थानों पर कार्य अधूरा है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि दिवाली से पहले सभी शोल्डर निर्माण और सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। साथ ही शास्त्री पुल, सद्भावना पुल व अन्य पुलों पर फेंसिंग व सेफ्टी गार्ड लगाने का आदेश दिया, ताकि सड़क हादसों पर नियंत्रण पाया जा सके। डीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को चिन्हित स्थानों पर शीघ्र पार्किंग बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। वहीं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जर्जर सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई लाठी-डंडा और असलहा लहराने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार |

Image
थाना खुटहन पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को चालान कर न्यायालय भेजा गया।जानकारी के मुताबिक, सदगुरु कबीर मठ के पास ग्राम मकदुमपुर में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडा और असलहा लहराए जाने लगे। मौके पर पहुंची खुटहन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी 13 आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशू कुमार गौतम, किशन मौर्या, शनी प्रजापति, शिवम सिंह, लकी सिंह, राजशेखर यादव, आकृत सिंह, मनीष गौतम, प्रतीक पाल, कुलदीप गौतम, हिमांशू कुमार सिंह, सुमित यादव और शिवम यादव शामिल हैं। इनमें से कई पर पहले से ही विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।बरामदगी के दौरान शिवम यादव के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी मिला।पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने किया, जिनके साथ उपनिरीक्ष...

जिला औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने फार्मेसी छात्रों को दिए टिप्स

Image
विश्व फार्मेसी दिवस पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना आज की जरूरत जौनपुर -प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन जौनपुर द्वारा  वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में शनिवार को प्रसाद इंस्टिट्यूट आफ फार्मेसी परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय मौजूद रहे। श्री पांडेय ने मां सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया व उन्होंने अपने संबोधन में फार्मेसी के छात्र छात्राओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि आज का दिन अपने इस विभाग के छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। आज ही पूरे विश्व स्तर पर फार्मेसी की ओर से तमाम कार्यक्रम और जागरूकता आयोजित किया जाता है। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम, *थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट* के रूप में जाना जा रहा है। जिला औषधि निरीक्षक श्री पांडेय ने फार्मेसी से जुड़ी तमाम रोचक जानकारियां प्रमुखता से उल्लेख किया। छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभी छात्रों को फार्मेसी का दायरा और फार्मासिस्ट की कार्य...