Posts

Showing posts from April 12, 2026

स्वर्णकार समाज को जनसंख्या के हिसाब से मिले राजनैतिक भागीदारी: विनीत सेठ

Image
राजधानी लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ लखनऊ में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में जुटे स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि मुख्य मांग   स्वर्णकार कला बोर्ड का गठन जनसंख्या के हिसाब से राजनैतिक भागीदारी आइपीसी कीधारा 411/ 412 का दुरुपयोग न हो प्राथमिकता के आधार पर स्वर्णकार समाज को असलहे का लाइसेंस बनाया जाये लखनऊ / जौनपुर : स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित लखनऊ में स्वर्णकार समागम सम्मेलन का आयोजन रवींद्रालय में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश से सभी जिलों से स्वर्णकार समाज के लोगो ने हिस्सा लिया, उसी क्रम में जनपद जौनपुर से विनीत सेठ और अजीत सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में दर्जनों गाड़ियां से लखनऊ पहुँचकर सम्मेलन में भागीदारी किया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आये वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी स्वर्ण कला बोर्ड का गठन हो,ओर आइपीसी की धारा 411 / 412 का दुरुपयोग न हो, इसी क्रम में सभा को संबोधित करते हुए विनीत सेठ ने कहा कि अब स्वर्णकार समाज किसी भी राजनैतिक पार्टी का बंधुआँ मजदूर नही है, समाज अब जाग चुका ह...

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

Image
  जौनपुर। शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक बने प्लाटून पुल (पीपे का पुल) का रविवार को लोकार्पण कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पुल को जनता को समर्पित किया। करीब 66.75 लाख रुपये की लागत से तैयार इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। इस अवसर पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि गोमती नदी शहर को दो हिस्सों में बांटती है, जिससे आवागमन के लिए सीमित पुलों पर अत्यधिक दबाव रहता है और जाम की स्थिति बनी लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने बताया कि पहले सिपाह अचला देवी घाट से मियापुर के बीच एक पीपे का पुल बनाया जा चुका है, जबकि अब बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक यह दूसरा पुल शुरू होने से कटघरा, ताड़तला, मखदूम शाह अढ़न, अबीरगढ़ टोला, तूतिपुर, पानदरीबा और पुरानी बाजार समेत कई इलाकों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री ने यह भी बताया कि शास्त्री पुल के समानांतर एक स्थायी पुल का निर्माण का...

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की

Image
जौनपुर जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र में जमालापुर स्थित ‘नवीन जन सेवा केंद्र’ (CSC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जन सेवा केंद्र पर चल रहे ‘फार्मर रजिस्ट्री’ के कार्य की प्रगति का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी। भविष्य में शासन की समस्त कृषि योजनाओं को इसी फॉर्मर रजिस्ट्री से लिंक किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की कि वे अपने-अपने गाँवों में आयोजित होने वाले कैंपों में जाकर या संबंधित लेखपाल से संपर्क कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री जल्द से जल्द पूर्ण करा लें और यदि किसी किसान के खतौनी और आधार के विवरण में कोई विसंगति या त्रुटि है, तो उसका निराकरण भी लेखपाल और राजस्व टीम के माध्यम से तत्काल कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और राजनीतिक प्रतिनिधियों से भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया ताकि कोई ...