Posts

Showing posts from March 26, 2022

ठाकुरबाड़ी की सचिव डॉ अन्जू सिंह को लन्दन की संस्था ने किया सम्मानित,मिल रही है बधाईयां

Image
जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ की सचिव/ प्रबन्धक डाॅ अन्जू सिंह को प्रदेश की राजधानी स्थित लखनऊ में लाइफ लाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान करते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लन्दन पार्टिसिफेशन सर्टिफिकेट और अन्तरराष्ट्रीय संस्था निफा ने सम्मानित किया है।  यहां बता दे कि समिति की सचिव डॉ अन्जू सिंह समाजिक कार्यो में अपना सरोकार रखते हुए काफी बढ़ चढ़कर  भागी दारी करती है। इतना ही नहीं रक्तदान जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदेश के अन्दर अपने कार्य और संस्था द्वारा रक्तदान कराते हुए राष्ट्रीय सहयोग में अपनी भूमिका निभाया था। बीते दिवस ठाकुरबाड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित कराया जिसमें जिले के डीएम सहित आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने उद्घाटन करने के बाद रक्तदान किया था।  इनका मानना है कि रक्तदान से तमाम ऐसे लोंगो की जान बचायी जा सकती है जो जीवन की अन्तिम सांसे गिन रहा होता है। डा अन्जू सिंह की इस सोच को विदेश लन्दन की संस्था ने सराहा और सम्मान दिया है। इस सम्मान को मिलने के बाद अब इलाके में डा अन्जू को लोग बधाई ज्ञापित कर रहे है। 

अखिलेश यादव बने सपा विधायक दल के नेता, सदन में योगी से करेंगे मुकाबला

Image
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को शनिवार को समाजवादी पार्टी विधायक दल के नेता चुना गया है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से समाजवादी पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही सपा विधायक दल की शनिवार को हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया गया। अखिलेश को विधानमंडल दल का भी नेता चुना गया है। अब विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी को बतौर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव घेरेंगे। सपा के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को हुई नवनिर्वाचित विधायकों की पहली बैठक में मिल्कीपुर के विधायक अवधेश प्रसाद ने नेता प्रतिपक्ष के लिए अखिलेश यादव के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का समर्थन निजामाबाद के विधायक आलमबदी ने किया। इसके बाद सभी विधायकों ने समर्थन कर सर्वसम्मति से सपा अध्यक्ष अखिलेश को विधायक दल का नेता चुन लिया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि विधानमंडल दल के नेता के तौर पर भी अखिलेश यादव को चुना गया है। इसका प्रस्ताव क

सड़क दुर्घटना में सिपाही की दर्दनाक मौत, विभाग से लेकर परिवार में मचा कोहराम

Image
जौनपुर। जनपद के थाना जलालपुर पर तैनात सिपाही अमित सिंह की आज एक सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। वह बाइक से क्षेत्र में गश्त पर निकले थे वापस लौटते समय वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर रेहटी गांव के पास सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए । यह मनहूस खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक छा गया साथ उसके परिवार में कोहराम मच गया है।  मिली खबर के अनुसार सिपाही चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुर गांव के मूल निवासी 38 वर्षीय अमित सिंह जलालपुर थाना में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। शुक्रवार की रात बाइक से गश्त पर निकले अमित सिंह सुबह त्रिलोचन की तरफ से थाने पर लौट रहे थे। रेहटी गांव के पास किसी वाहन के धक्का मार देने से फोरलेन के किनारे लगी जाली व पोल से टकराकर गिर गये और सिर में गहरी चोट आने से मरणासन्न हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने अस्पताल पहुंचाने के लिए यूपी-112 व 108 एंबुलेंस सेवा पर डायल किया, कितु कोई पहुंचा नहीं। अमित सिंह सड़क पर काफी देर तक छटपटाते रहे। खबर लगने पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल अमित को सीएचसी रेहटी पहुंचाया। चिकित

फिर पेट्रोल डीजल पर पड़ी मंहगाई की मार, जानें एक सप्ताह में मुल्य बृद्धि कितनी हुई

Image
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। आज शनिवार, 26 मार्च 2022 को एक बार फिर फ्यूल के भाव बढ़ गए। सरकारी तेल कंपनियों ने इस हफ्ते चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी की है। देश के चारों महानगरों सहित सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। तेल कंपनियों ने 80 पैसे-80 पैसे की दर से ही सही इस हफ्ते पेट्रोल-डीजल के भाव अब तक 3.20 रुपए प्रति लीटर बढ़ा चुकी है। हालांकि, इस हफ्ते 137 दिनों बाद तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव किया है। जबकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमते करीब 45 प्रतिशत तक महंगे हो चुके हैं। आज की वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।  कीमत वृद्धि के बाद चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव : -राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.61 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। -मुंबई में पेट्रोल 112.51 रुपए जबकि डीजल 96.70 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। -कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 107.18 रुपए और डीजल 92.22 रुपए