अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,दरिन्दगी की सारी हदें पार कर प्राईवेट पार्ट में घुसेड़े गिलास
देश में बहसी दरिन्दों द्वारा महिलाओंके साथ लगातार जघन्यतम अपराध की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन सरकारें ऐसे अपराधियों के खिलाफ कोई कड़ा कानून नहीं बना पा रही है। दिल्ली के निर्भया काण्ड जैसा एक घटना झारखंड प्रदेश में जनपद चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में हुईं हैं यहाँ 55 साल की अधेड़ महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार रात घटी इस घटना के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। इस बाबत जानकारी देते हुए जिला के एसपी ऋषभ झा का बयान आया है कि, पीड़ित महिला की बकरी का एक्सीडेंट आरोपियों की मोटरसाइकिल से हो गई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद था। माना जा रहा है कि, इसी के वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। चतरा के हंटरगंज में विधवा महिला को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में स्टील के गिलास को घुसा दिया। इतना ही नहीं सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी...