Posts

Showing posts from January 14, 2026

नीलगाय को बचाने में कार पलटी,चार घायल

Image
जफराबाद।क्षेत्र के हौज गांव के पास हाइवे पर बुधवार को अपराह्न एक नीलगाय बचाने मे कार पलट गयी।कार में सवार चार लोग घायल हो गए।उनके साथ मौजूद कुछ माह की मासूम एक दम सुरक्षित बच गयी। जलालपुर क्षेत्र के कोर्री गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी नीतू सरोज तथा उनकी पुत्रियां अन्नू सिंह,सेजल सिंह तथा अन्नू की चार माह की मासूम के साथ कार से जौनपुर की तरफ जा रही थी।कार को उनका चालक बबलू चला रहा था।कार हौज टोलप्लाज़ा के आगे पहुंची।तभी राजमार्ग पर कार के सामने एक नीलगाय आ गयी।चालक नीलगाय को बचाने के चक्कर मे हाइवे से लगभग 15 फीट नीचे गड्ढे में चली गयी।कार में सवार तीनो महिलाओं तथा चालक को चोटें आईं।संयोगवश कोई गम्भीर रूप से घायल नही हुआ।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल मौके पर पहुंच गए।उन्होंने घायलों को उपचार के लिए हौज ट्रामा सेंटर भिजवाया।

शादी का झांसा देकर अपहरण व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Image
रामपुर (जौनपुर)। थाना रामपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रामपुर के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक बाबूराम बिंद ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार थाना रामपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 03/2026, धारा 69 व 87 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज मामले में आरोपी करन सोनकर पुत्र अमरनाथ सोनकर, निवासी ग्राम धनुहाँ, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को मंगलवार 14 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए चालान कर संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उक्त मुकदमे के अतिरिक्त कोई अन्य आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बाबूराम बिंद तथा हेड कांस्टेबल अनुरुद्ध प्रसाद, थाना रामपुर, शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

डीएम का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्राह का औचक निरीक्षण, डॉक्टरों मिले नदारत

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बुधवार को विकास खंड रामनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्राह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, दवाओं की स्थिति तथा चिकित्सकों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उनसे दवाओं की उपलब्धता, एंटी वेनम, एंटी रैबीज इंजेक्शन तथा होम्योपैथिक दवाओं की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि तैनात चिकित्सकों की रोस्टरवार सूची उपलब्ध कराई जाए तथा उसी के अनुसार ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रोस्टर का कड़ाई से अनुपालन किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आने वाले मरीजों को समुचित चिकित्सकीय प...

चाइनीज मांझे पर पुलिस का सख्त एक्शन, 20 लोगों का चालान

Image
जौनपुर। चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक डॉक्टर की मौत के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जन सुरक्षा को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वाले 20 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार 14 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का प्रयोग कर पतंग उड़ाते पाए गए 20 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि चाइनीज मांझा आमजन के लिए बेहद खतरनाक है। इससे पहले हुई दुखद घटना में एक डॉक्टर की जान जाने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए शहर में सघन चेकिंग और कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान सिपाह, मछलीशहर पड़ाव, बेगमगंज चुंगी, मुफ्ती मुहल्ला, जफराबाद, ताड़तला, नखास, सुक्खीपुर समेत विभिन्न इलाकों से आरोपियों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ चालान कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्...

चाइनीज मांझे ने काटी डॉक्टर की गर्दन, तड़प-तड़पकर गई जान, जौनपुर में दूसरी मौत

Image
जौनपुर।  लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटियां के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाकर अपनी बाइक चला रहे थे और केराकत से किसी कार्य से जौनपुर आए थे और तत्पश्चात अपने घर केराकत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान चाइनीज मांझे की चपेट में आने से उनकी गर्दन कट गई और मौके पर ही अत्यधिक खून बह गया। आननफानन में एम्बुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं चाइनीज मांझे से लगातार दूसरी मौत से प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। घटना से लोगों में आक्रोश है। गौरतलब हो कि एक शिक्षक की भी चाइनीज मांझा से गर्दन कटने से मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि बुधवार को केराकत तहसील क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय डॉ. समीर हाशमी पुत्र कपिल किसी कार्य से जौनपुर आए थे। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने घर जा रहे थे। वह पचहटिया में प्रसाद तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि उन...