Posts

Showing posts from November 30, 2025

मोबाइल टॉवर पर चौकीदार की ईंट-पत्थर से प्रहार कर निर्मम हत्या

Image
  बेलांव गांव की सनसनीखेज वारदात, क्षेत्र में दहशत; पुलिस अलर्ट मोड पर केराकत (जौनपुर)।केराकत थाना क्षेत्र के बेलांव गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में खौफ फैला दिया। मोबाइल टॉवर पर ड्यूटी कर रहे रोहित यादव (28 वर्ष) की करीब एक दर्जन अज्ञात हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से बेरहमी से प्रहार कर हत्या कर दी। हमलावर मोटरसाइकिल से पहुंचे थे और सभी ने चेहरे ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई है।   आरोप है कि हमलावरों ने रोहित यादव को टॉवर परिसर में घेर लिया और अचानक उस पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। बुरी तरह घायल रोहित जमीन पर गिर पड़ा और उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। परिजन जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में उसे सीएचसी मुक्तिगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।   घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ अजीत कुमार, और आसपास के चार थानों की पुलिस फौरन ब...

जिला कारागार का उप महानिरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Image
जौनपुर। उप महानिरीक्षक (मण्डल) कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ डॉ. रामधनी ने रविवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्थाओं, दर्ज सूचनाओं और बंदियों की दैनिक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उप महानिरीक्षक ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरा कक्ष, लेखा रजिस्टर और जेल चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाओं की गहन जांच की। इसके बाद उन्होंने बंदी गृह में जाकर बैरकों, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने और आवश्यकतानुसार सुधार करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. रामधनी ने बंदियों से संवाद भी किया। उनसे स्वास्थ्य, भोजन, चिकित्सा सुविधा, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा वृद्ध बंदियों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बंदियों की जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर ...

यातायात माह के तहत वाजिदपुर तिराहे पर स्वास्थ्य शिविर, ड्राइवरों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण

Image
“ यातायात माह नवम्बर 2025 ” के क्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर के मार्गदर्शन पर  29 नवंबर 2025  को वाजिदपुर तिराहा पर एक  स्वास्थ्य जाँच शिविर  आयोजित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय जौनपुर की मेडिकल टीम ने  बस, पिकअप, टैक्सी, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों , उनके परिचालकों तथा  यातायात पुलिस कर्मियों  का स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र परीक्षण किया। कार्यक्रम में  क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजीत कुमार रजक  तथा  प्रभारी यातायात श्री सुशील कुमार मिश्र  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर के दौरान उपस्थित चालकों व परिचालकों को  यातायात नियमों का पालन ,  सुरक्षित ड्राइविंग , तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जागरूक किया गया।

एचआईवी/एड्स वैश्विक महामारी, नैतिकता और संस्कारवाद की सामाजिक चुनौती

Image
संस्कारों पर आधारित हमारी सामाजिक व्यवस्था में  एचआईवी संक्रमण  को लंबे समय तक  कलंक और भेदभाव  से जोड़कर देखा गया। परिणामस्वरूप इस संक्रमण की रोकथाम की दिशा में कई सामाजिक चुनौतियाँ खड़ी हुईं। भेदभाव के वातावरण में लोग संक्रमण को  छिपाते रहे , जिसके चलते संक्रमण और भी अधिक भयावह रूप लेता गया। विश्व स्तर पर अफ्रीका के  किंशासा  क्षेत्र से प्रारंभ हुआ यह संक्रमण धीरे-धीरे विश्व के लगभग सभी देशों में फैल गया। भारत में  1986 में चेन्नई  में पहली बार एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई। उस समय यह धारणा थी कि भारतीय समाज में इसका प्रसार संभव नहीं है, परंतु बढ़ते संक्रमण ने सभी धारणाओं को गलत साबित कर दिया। इसी गंभीरता को देखते हुए  भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय  ने वर्ष  1992 में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO)  की स्थापना की, जिसके बाद देश में व्यापक स्तर पर जागरूकता और उपचार कार्यक्रम चलाए गए। एचआईवी संक्रमण के प्रमुख चार कारण संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध संक्रमित व्यक्ति के रक्त ...

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक, 60% से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा 52 बीएलओ सम्मानित

Image
जौनपुर,- कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  डॉ. दिनेश चंद्र  की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित समय-सारणी से अवगत कराते हुए बताया कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण की  एन्यूमरेशन अवधि अब 11 दिसंबर 2025  तक बढ़ा दी गई है तथा  मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026  को किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों को विधानसभा-वार गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और  डिजिटाइजेशन की प्रगति  के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी के अनुसार, अब तक  60 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण  हो चुका है। सदर, जफराबाद और मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्रों में प्रगति और तेज करने हेतु बीएलए की सक्रिय भूमिका की आवश्यकता बताई गई। जिलाधिकारी ने बताया कि आज जिले में  मेगा डिजिटाइजेशन डे  आयोजित किया गया है, जिसमें बीएलओ की सहायता हेतु अध्यापक और लेखपालों की भी तैनाती की गई है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने  पूनम दे...

चार और फर्मों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Image
अब तक 16 फर्मों का नाम आ चुका है जांच में सामने जौनपुर। जिले में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप की तस्करी करने वालों में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जिला औषधि निरीक्षक की जांच में चार और फर्मों का नाम सामने आया है। ये फर्मे दिल्ली की मेसर्स वान्या इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर विशाल उपाध्याय पुत्र सतपाल से जुड़कर करोड़ों का कारोबार की हैं। विशाल अशोक विहार कॉलोनी सरसावा देहात सहारनपुर का निवासी है। जिन चार फर्मों का नाम सामने आया है उनके खिलाफ एफआईआर के लिए शनिवार को औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने एएसपी को तहरीर दे दी। इस संबंध में जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि वान्य इंटर प्राइजेज की एक्ससेल शीट की प्रति से जांच की गई। इस जांच के दौरान विभाग के हाथ कई ठोस सबूत प्रमाण के तौर पर लगे हैं। जांच के दौरान यह पता चला की कोडिंन युक्त प्रतिबंधित कफ़ सिरप की भारी मात्रा में यहां से कारोबार हुआ है। दिल्ली के वान्या इंटरप्राइजेज से इन फर्मों ने किया 2.61 करोड़ का कारोबार चारो फर्मों ने सौ एमएल के 1.86 लाख शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बेचा है। इसमें फर्म आकाश मेडिकल एजेंसी-43- चितरसारी...

बारात से लौटते समय जिवली बाईपास मोड़ पर हुआ हादसा

Image
गौराबादशाहपुर, जौनपुर -गौराबादशाहपुर बाईपास के जनपद सीमा पर आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ के पास रविवार को भोर में हुए एक दुर्घटना में बारात से वापस लौटते समय कार का अगला टायर फट जाने से कार खाई में पलट गई। घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी चोरसंड भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार प्रयागराज निवासी आशुतोष कृष्णा 24 अजय 25 आकाश सिंह 26 उज्जवल 22 बरदह थाना क्षेत्र के हदिसा दयालपुर गांव में बारात में गए थे। जहां से वह भोर में अपने घर जाने के लिए वापस लौट रहे थे। जिवली मोड़ के पास कार का अगला टायर अचानक फट गया। जिससे कार खाई में पलट गई। जिससे कार सवार सभी चार लोग घायल हो गये।

दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दबिश

Image
गौराबादशाहपुर, जौनपुर -गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तारा गांव में पैसे की लेनदेन को लेकर मनबढ़ो ने सास बहू को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायल महिलाओं को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तारा गांव के सुभावती देवी व प्रमोद कुमार के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार को सुबह 7 बजे जब सुभावती देवी अपने घर पर मौजूद थी उसी समय प्रमोद , साधना लाठी डंडे लेकर आ गयी। और हमला करते हुए लाठी डंडे से सुभावती देवी व उसकी बहु पूनम को जमकर मार पीट दी। पिटाई से सास सुभावती (42) और बहू पूनम (20) गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए सीएचसी चोरसंड भिजवाया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर पड़ोसियो ने दोनों महिलाओं को मारपीट दिया है। मामले में सुभावती की नामजद तहरीर पर प्रमोद गौतम और साधना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हल्का दरोगा को लगाया गया है दोनों आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

संदिग्ध स्थिति में महाराष्ट्र के खंडवा में ट्रेन से गिरा युवक मौत

Image
मछलीशहर के कौरहा गांव निवासी था युवक, परिजन शव लेने हुए रवाना: मछलीशहर, जौनपुर -महाराष्ट्र के खंडवा में मुंबई से घर वापस लौटते समय ट्रेन से गिरकर कौरहा गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन युवक का शव लेने घर से रवाना हो गए है। कोतवाली क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश गौतम पुत्र धर्मराज एक सप्ताह पहले घर से बिना बताए अपनी बड़ी बहन के यहां मुंबई गया था। तीन दिन पहले उसने मुंबई से फोन कर घर वालो को मुंबई पहुंचने की जानकारी दी। उसके बाद वह अपनी बहन के यहां से बिना बताए ट्रेन पकड़ कर घर वापस आ रहा था और ट्रेन से गिरकर हादसा हुआ लेकिन परिजनों को तत्काल कोई जानकारी नहीं हुई। राजेश पांच बहनों में घर का इकलौता वारिस था। वह गांव में ही पेंटिंग और मजदूरी का कार्य करता था। छोटी बहन पूजा ने बताया कि पिता भी मजदूरी का कार्य करते हैं।परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। राजेश की शादी हो चुकी थी किंतु पत्नी से कोई नाता नहीं था। पिता, चाचा और चाचा का लड़का शनिवार रात रत्नागिरी सुपर फास्ट ट्रेन से रवाना हो गए। पहले जानकारी मिली थी कि घट...

261 करोड़ की बिक्री करके 6 दवा तस्करों ने बनाई करोड़ो की संपत्ति

Image
दवा माफिया अमित सिंह टाटा के बाद उभर रहा है 6 और नशीले दवा माफियाओं के नाम कोडिंन युक्त कफ सिरप तस्करी में पदुमपुर गांव का नाम सबसे ऊपर जौनपुर। शासन की सख्ती के बावजूद कोडिंग युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करके करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाने वाले जिले के नए दवा माफियाओं का नाम आते हैं पूरे पूर्वांचल में जबरदस्त हड़कम्प मचा है। एसटीएफ के हाथों दो दिन पहले गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय तस्कर अमित सिंह टाटा के बाद जौनपुर में अगर तस्करी के बड़े धंधे का नाम सबसे ऊपर उभर रहा है तो वह है सरायख्वाजा थाना अंतर्गत पदुमपुर और चितरसारी गांव। इस गांव के रहने वाले आधा दर्जन दवा कारोबारी ने अपनी विभिन्न फर्मो और कुछ बिना कागजात के ही फर्जी तरीके से 261 करोड रुपए के नशीले कफ सिरप की बिक्री खुले बाजार में कर दी है। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने ऐसे ही कुछ चिन्हित दवा कारोबारी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दे दिया है। इस संबंध में जिला औषधि निरीक्षक श्री पांडेय ने बताया कि उक्त चिन्हित फर्म ने विभाग द्वारा दिए गए लाइसेंस और विक्रय अनुज्ञप्ति का दुरुपयोग करते हुए कोड...

जौनपुर बूथ संख्या 78 पर कार्यकर्ताओं संग सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

Image
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  अजीत प्रजापति  ने रविवार को बूथ संख्या  78 दुमदुमा पश्चिम, सेक्टर ईशापुर  में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मासिक रेडियो संवाद  ‘मन की बात’  कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि  “मन की बात सुनने से कार्यकर्ताओं में एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।” प्रधानमंत्री मोदी ने आज  मन की बात के 128वें एपिसोड  को संबोधित करते हुए बताया कि  नवंबर का महीना कई प्रेरणादायक घटनाओं का साक्षी  रहा। उन्होंने कहा कि हाल ही में 26 नवंबर को  संविधान दिवस  के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके साथ ही उन्होंने  वंदेमातरम् के 150 वर्ष  पूर्ण होने पर देशभर में आरंभ हुए कार्यक्रमों का उल्लेख किया और इसे राष्ट्र की संस्कृति एवं गौरव से जुड़ा ऐतिहासिक क्षण बताया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए आगामी...

नायब तहसीलदार धनंजय यादव ने किया एस आई आर कार्यों का किया निरीक्षण

Image
थरवई / नायब तहसीलदार सोरांव धनंजय यादव ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में एसआईआर कार्यों की प्रगति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार धनंजय यादव ने प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर पूरे चंदा, प्राथमिक विद्यालय मनसैता तथा प्राथमिक विद्यालय सहजीपुर में पहुंचकर बूथों पर तैनात सभी बीएलओ के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एसआईआर से जुड़ा मात्र 70 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी संबंधितों को शत-प्रतिशत कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।उन्होंने कहा की एसआईआर कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर अतुल कुमार मौर्य, सुभाष पटेल, वेदमणि पांडेय, संगीता देवी सहित सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहे।   कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

आयुर्वेद में संभव है कैंसर का इलाज

Image
डॉ संतोष दुबे ने पलाश क्षार विधि से किया बच्चेदानी के कैंसर का सफल इलाज  फाफामऊ (प्रयागराज) / आयुर्वेद में पलाश क्षार विधि से कैंसर के इलाज में डॉ. संतोष दुबे को सफलता मिली है।हिंदुस्तानी अकादमी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में प्रेमादेवी के बच्चेदानी के कैंसर का इलाज वैश्विक पलाश विधि के माध्यम से किया गया और यह सर्जरी सफल रही। सर्जरी के बाद एमआरआई रिपोर्ट में कहीं भी कैंसर के चिन्ह नहीं मिले। यह परिणाम आयुर्वेदिक उपचार पद्धति के लिए उत्साहजनक है।डॉ  दुबे ने कहा कि उच्च क्षमता वाले पलाश विधि का सही से प्रयोग किया जाए तो विभिन्न प्रकार के कैंसर में सकारात्मक एवं प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। डॉ अवनीश पाण्डेय ने बताया कि आयुर्वेद में आचार्य सुश्रुत जिन्हें सर्जरी का प्रणेता कहा जाता है, उनके द्वारा क्षार चिकित्सा के बारे में हजारों वर्ष पहले ही जानकारी दी गयी है। क्षार छेदन ,भेदन और लेखन कर्म करने के कारण श्रेष्ठ बताया गया है। पलाश या टेशू जिसे ब्यूटीया मोनोस्पर्मा के नाम से जानते हैं, इसमें एंटीकैंसरस, एंटी आक्सीडेंट, ...

स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल मे हुई खेल प्रतियोगिता मे स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मिला मेडल व प्रशस्ति पत्र

Image
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती - मुख्य अतिथि - मेजर जनरल धर्मराज राय  थरवई / शिक्षा के साथ - साथ बच्चे खेल में भी अग्रणी हो रहे और अपनी प्रतिभा व स्किल को डेवलप कर रहे। आज खेल में भी बच्चे अपना करियर बना रहे और देश का नाम रोशन कर रहे। उसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में चर्चित स्कूल जनपद प्रयागराज गंगानगर जोन थरवई के गोमती नंबर चालीस निकट स्थित स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने नंबर गेम, कलर बॉल गेम, बैलून, रिले रेस, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, बैडमिंटन, हाई जम्प आदि खेल प्रतियोगितायें आयोजित हुई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खेल में प्रतिभाग करते हुए जीत हासिल कर मेडल व ट्रॉफी अपने नाम किया। रविवार को स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तहत पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मेजर जनरल धर्मराज राय रहे एवं कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया एवं उन्हें पुष्प गुच्छ के साथ उनका सम्मान बढ़ाया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने डांस की मधुर मध...

रंगों में झलकी नागालैंड की सांस्कृतिक विरासतपूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक दिसंबर को नागालैंड स्थापना दिवस का होगा आयोजन

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राजभवन के दिशा-निर्देश के तहत एक दिसंबर को नागालैंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा। नागालैंड दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाया। एक दिसंबर को विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में नागालैंड दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने समिति के संयोजकों के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की। सोमवार को विश्वविद्यालय में नागालैंड दिवस के अवसर पर सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही नागालैंड की रंगोली, प्रदर्शनी, मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुति तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के बाद अपराह्न दो बजे आर्यभट्ट सभागार में मुख्य कार्यक्रम होगा। नागालैंड पर एक वृत्तचित्र भी दिखाया जायेगा। संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में नागालैंड स्थापना दिवस को लेकर सभी में बहुत उत्साह है। यहाँ नागालैंड की संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने का पूरा प्रयास किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य नागाल...

अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Image
 खुटहन, जौनपुर। चककुतबी गांव में खुटहन वाया पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास गत शुक्रवार को ट्रैक्टर और बाइक से हुई भिड़ंत में आठ वर्षीय बालिका की हुई दर्दनाक मौत और बाइक चला रहा ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो जाने के मामले में पुलिस ने मृत बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।आजमगढ़ जिले के पवई थाना अंतर्गत मैनुद्दीनपुर गांव निवासी बिपिन सिंह की आठ वर्षीया पुत्री सिद्धी सिंह फतेहगढ़ गांव में अपने मामा चंद्रशेखर सिंह के घर आई थी। दोपहर में सिद्धी सिंह अपने ममेरे भाई शिवा सिंह के साथ खरीदारी करने बाइक से पट्टी नरेंद्रपुर बाजार गई थी। जहां से वापस लौटते समय उक्त स्थान पर सामने से बालू लादकर आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। वहीं भाई शिवा को गंभीर चोटें आईं थी।

*बिजली बिल राहत योजना 1 दिसंबर से लागू*

Image
(उपभोक्ताओं को लेट पेमेंट और मूलधन में मिलेगी बड़ी छूट) जौनपुर, बक्शा। विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बिजली बिल राहत योजना 2025-26 को 1 दिसंबर से लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को लेट पेमेंट सरचार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। साथ ही, बिजली बिल के मूलधन में भी पहली बार 25 प्रतिशत तक की बड़ी राहत का प्रावधान किया गया है। योजना की जानकारी देने के लिए रविवार को शम्भूगंज बाजार में विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ, बक्शा द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को 2000 रुपये का एकमुश्त पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद, वे अपना बकाया बिल एकमुश्त या 500 रुपये और 750 रुपये की मासिक किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। योजना में मूल बकाया पर तीन चरणों में छूट दी जाएगी: पहले चरण में 25 प्रतिशत, दूसरे चरण में 20 प्रतिशत, और तीसरे चरण में 15 प्रतिशत। पूरे भुगतान पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। इसके अतिरिक्त, जिन उपभोक्ताओं का बिल सामान्य से अधिक आया है, उन्हें औसत बिल भरने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।यह योजना तीन चरणो...