धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस
जौनपुर। मानव सेवा के प्रति समर्पित सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह का 65 वां स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर वन विहार रोड रामरायपट्टी स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा से प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुन: शाखा परिसर में समाप्त हुई। प्रभातफेरी में शामिल लोग अघोरेश्वर महाप्रभु, गुरूपद संभव राम व मां सर्वेश्वरी के जयकारे लगाते चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित रथ पर अघोरेश्वर महाप्रभु की दिव्य तस्वीर विराजमान थी। महाप्रभु के जयकारे से परिवेश गुंजायमान हो उठा। शाखा परिसर में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि डॉ अजय सिंह ने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु ने राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानने, असहाय एवं उपेक्षित लोगों की सेवा, महिलाओं के प्रति मातृभाव, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन आदि उद्देश्यों की पूर्ति के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की और उन्नीस सूत्री कार्यकमों का निर्धारण किया था। समूह के अध्यक्ष गुरुपद बाबा की देखरेख में संस्था अपने उद्देश्यों की पूर्ति ओर अग्रसर है। विशिष्ट अतिथि डॉ समर ब...