Posts

Showing posts from April 21, 2024

संविधान को बचाने और रोज़गार के सुअवसर तथा भ्रष्टाचार,मंहगाई पर लगाम लगाने का काम करेंगे-बाबू सिंह कुशवाहा

Image
जौनपुर।समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक होटल रिवर व्यु में दिन 12 बजे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा का लखनऊ से जौनपुर प्रथम आगमन पर ज़िले के बॉर्डर पर बदलापुर के विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं ने रिसीव कर भव्य स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि लोकसभा जौनपुर से अधिकृत प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा का सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने माल्यार्पण कर के स्वागत किया तत्पश्चात उपस्थित इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर ऐतिहासिक स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा जौनपुर के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि आज भाजपा ने सत्ता में आकर संविधान एवं लोकतंत्र को तार तार करने का काम किया वहीं नौजवानों को रोज़गार से वंचित कर दिया, इसमें सबसे अधिक नुकसान पीडीए समाज को पहुंचा है। आज देश के संविधान, आर

लोकसभा के चुनाव में एक तरफ संविधान बदलने वाले तो दूसरी तरफ संविधान बचाने वाले है मतदाता जागरूक है- बाबू सिंह कुशवाहा

Image
जौनपुर। सपा का जौनपुर संसदीय क्षेत्र 73 से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अपने चुनाव प्रचार का आगाज करने हेतु पहली बार संसदीय क्षेत्र में पहुंचने पर सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव संविधान बचाने एवं लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।एनडीए गठबंधन में संविधान बदलने वाले लोग है और इण्डिया गठबंधन में संविधान बचाने वाले लोग है। जौनपुर के लोग पढ़े लिखे लोग है और जागरूक लोग है इसलिए चुनाव में वोट किस आधार पर करना है यह अच्छी तरह जानते है। उन्होने कहा कि पीडीए का नारा कोई नया नहीं लम्बे समय से यह नारा चल रहा है।पीडीए की सोच है सभी को बराबर का अधिकार मिले,एक समान शिक्षा मिले और किसनो की फसलो का उचित मुल्य मिले। आज पूरे देश में पीडीए अपनी ताकत दिखा रहा है और 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगा। बाहरी के सवाल पर कहा कि भारत एक है और भारत के नागरिक को देश के किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अधिकार है।फिर कहा जो लोग जौनपुर की बात कर रहे है वह वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर,अमेठी को क्यों यह सवाल नहीं खड़ा कर रहे है। जौनपुर से पिछड़ा वर्ग का प्रत्याशी है इसल

गैर जमानती वारंट के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Image
स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जारी गैरजमानती वारंट के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने यह कहते हुए मौर्य की याचिका खारिज कर दी कि पहली नजर में उनके खिलाफ आरोप हैं, जिन पर ट्रायल कोर्ट में ही विचार हो सकता है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने परिवाद की कार्यवाही समेत उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट निरस्त करने की आग्रह वाली याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश स्वामी प्रसाद की याचिका पर दिया। शहर के सुशांत गोल्फ सिटी निवासी दीपक स्वर्णकार ने अदालत में स्वामी प्रसाद मौर्य, संघमित्रा समेत अन्य के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है। परिवादी का आरोप है कि वह और संघमित्रा 2016 से लिव इन रिलेशन में थे। संघमित्रा और स्वामी प्रसाद मौर्य ने परिवादी को बताया कि संघमित्रा की पहली शादी में तलाक हो चुका है। इस पर, परिवादी ने 3 जनवरी 2019 को संघमित्रा से घर पर शादी कर ली। हालांकि, बाद में उसने विधि विधान से शादी करने को बोला तो उस पर जानलेवा हमला कराया गया। इसी परिवाद को स्वामी प्रसाद ने हाईकोर्ट में चुनौती देकर कहा कि मामले में उनके खिलाफ कोई ठोस