Posts

Showing posts from September 30, 2022

आतंक का पर्याय बन चुका एक लाख रुपए का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

Image
जौनपुर। जनपद के थाना बदलापुर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। खबर है कि देर सायं काल  थाना उपरोक्त के क्षेत्र में स्थित देवरिया गांव के पास आज पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गयी लगभग 45 मिनट तक चली गोली बारी के बाद पुलिस को सफलता मिली और मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया । एनकाउंटर के दौरान चली गोलियां की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा था। मारे गए बदमाश के ऊपर लूट, हत्या डकैती सहित लगभग एक दर्जन से अधिक  मुकदमें विभिन्न थानो में दर्ज थे। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलास कर रही थीं। इस मुठभेड़ में अजय सिंह नामक एक सिपाही भी घायल हुआ हैं। जो जनपद कौशाम्बी का रहने वाला है। मारा गया बदमाश विनोद सिंह सरपतहां थाना क्षेत्र के छितमपट्टी गांव के रणजीत सिंह का पुत्र है। विनोद जौनपुर समेत पूर्वांचल के जिले को अपना कार्य क्षेत्र बनाकर लूट, हत्या और डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा संजय कुमार के अनुसार पुलिस और बदमाश के बीच चली गोली बारी में बदमाश को गोली लगने के

केन्द्र की तरह अब राज्य कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली गिफ्ट, मंहगाई भत्ता और बोनस,जानें कितनी होगी वृद्धि

Image
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) को केंद्र सरकार द्वारा चार प्रतिशत बढ़ाने के निर्णय के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार के 27.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को भी बढ़ी दर से डीए और डीआर पाने की उम्मीद जगी है। उत्तर प्रदेश में 16 लाख राज्य कर्मचारी और 11.5 लाख सिविल व पारिवारिक पेंशनर हैं। इन्हें अभी 34 प्रतिशत की दर से डीए और डीआर का भुगतान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। डीए और डीआर के मामले में केंद्र और राज्य सरकार में समानता है। इस आधार पर राज्य कर्मचारी और पेंशनर भी अब पहली जुलाई से चार प्रतिशत की बढ़ी दर से डीए और डीआर के भुगतान की उम्मीद लगाए हैं। चार प्रतिशत वृद्धि होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए व डीआर 38 प्रतिशत हो जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दशहरा और दीपावली के त्योहारों के मौके पर ही प्रदेश के अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस भी देती है। संभावन

टीबी रोगियों के घर पर भाजपा कार्यकर्ता देंगे दस्तक एक वर्ष तक देगे पोषक आहार

Image
जौनपुर। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत जनपद जौनपुर में भाजपा कार्यकर्ता टीवी मरीजों के घर-घर दस्तक देंगे। इसकी शुरूआत करते हुए एक वर्ष तक उनकी दवा, पोषक आहार की व्यवस्था करते हुए देखभाल करेंगे। इसी क्रम में लीलावती अस्पताल में क्षय रोगियों को गोद लेने को लेकर एक कार्यक्रम हुआ जिसमें जिलाध्यक्ष पुष्पराज, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, और जिला मुख्य चिकित्साधिकारी श्रीमती लक्ष्मी, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता और जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा उपस्थित रहे।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से भाजपा अनवरत सेवा कार्यक्रम मना रही है, जो दो अक्टूबर तक चलेगा। जनपद में गंभीर बीमारी टीबी से मुक्त रखने के लिए जिले से टीबी मरीजों को एक-एक भाजपा कार्यकर्ता गोद लेगा। कार्यकर्ता एक वर्ष तक गोद लिये मरीज को दवा, पोषण आहार की जिम्मेदारी लेते हुए देखभाल करेगा।  राज्य सभा सांसद इस कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नौ सितंबर को शुरू किए गए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त

भाजपा के शासन काल में किसान नौजवान मंहगाई और बेरोजगारी झेलने को है मजबूर- लालबहादुर यादव

Image
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलायें जा रहें देश बचाओं देश बनाओं समाजवादी पदयात्रा का 51वां दिन सिकरारा से मछलीशहर पहुंचा, पदयात्रियों को संम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने  कहा गया कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है भाजपा लोगों को डराने, धमकाने का काम कर रही है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा ने कानून व्यवस्था चौपट कर दी है  शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदहाली है यह भी कहा  कि किसानों, नौजवानों छात्र सभी परेशान हैं महंगाई और बेरोजगारी में वृद्धि हो रही है। नौजवान बेरोजगारी झेल रहे है। उनका भविष्य अंधकार में है। सूखे से किसानों की फसल बर्बाद हुई है, पशुओं की बीमारी बढ़ी है। गन्ना, धान की फसल सूखे से प्रभावित हुई है। बिजली संकट से लोग परेशान है। महंगी बिजली और बढ़े हुए बिजली बिलों के आने से लोगों में आक्रोश है। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा शिक्षा क्षेत्र में भाजपा सरकार लापरवाही बरत रही है। शिक्षामित्रों की आत्महत्याओं से नौजवानों में रोष है।  प्राइमरी स्कूलों मे

सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट ने दी है बड़ी राहत, लटक रही थी गिरफ्तारी की तलवार

Image
पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता आजम खान को बड़ी राहत देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जौहर विश्‍वविद्यालय की खुदाई में सफाई मशीन मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आजम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। आजम के खिलाफ रामपुर के अजीमनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्‍हें राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।  केस दर्ज होने के बाद आजम खान की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक और एफआईआर रद्द करने को लेकर अर्जी दाखिल की गई थी। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार एवं न्यायमूर्ति सैयद वैज मियां की खंडपीठ ने आजम खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान उल्ला को सुनकर दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब भी मांगा है। जौहर युनिवर्सिटी में खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन मिलने के मामले में रामपुर के अजीम नगर थाने में आजम खान और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आजम खान ने याचिका दाखिल कर इस मामले में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और एफआईआर रद्द करने की मांग की ह

शुक्रवार को फिर नौ आईएएस अधिकारियों का किया गया स्थानांतरण, मिली नयी जिम्मेदारी

Image
  उत्तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार में आइएएस अफसरों के तबादले का सिलसिला अनवरत जारी है। शासन ने आज शुक्रवार को एक बार फ‍िर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार की दोपहर में नौ आईएएस अध‍िकार‍ियों का ट्रांसफर कर द‍िया है। ज‍िसमें मेरठ, बरेली के मंडलायुक्त बदले गए हैं।आइएएस सेल्वा कुमारी जे को बरेली से मेरठ की मंडलायुक्त न‍ियुक्‍त क‍िया गया है। सीईओ नोएडा और एमडी नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन रितु माहेश्वरी को सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त चार्ज द‍िया गया है। बरेली की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे को मेरठ की मंडलायुक्त बनाया गया है। सेल्वा कुमारी जे की जगह पर अब आइसीडीएस निदेशक सारिका मोहन को बरेली का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। सचिव महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार अनामिका सिंह को निदेशक आइसीडीएस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीडीओ मुरादाबाद आनंद वर्धन को एसीईओ ग्रेटर नोएडा के पद पर भेजा गया है। सीडीओ रायबरेली प्रभास कुमार का तबादला एसीईओ नोएडा के पद पर क‍िया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चित्रकूट पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली बनाया गया है। एसीई

जानिए इन सीडीपीओ के वेतन रोकने का डीएम ने आखिर क्यों दिया आदेश

Image
जौनपुर। जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आगनबाडी कार्यकत्रियों को केन्द्र सरकार से प्राप्त होने वाले परफारमेन्स लिक्ड इन्सेन्टिव (पी०एल०आई०) की समीक्षा किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माह जून 2022 में 383, माह जुलाई 2022 में 963 एवं माह अगस्त 2022 में 2132 आगनवाडी कार्यकत्रियों को पी०एल०आई० प्राप्त हुई है।,  जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाय की प्रत्येक माह शत-प्रतिशत आगनबाडी कार्यकत्रियों का पी०एल०आई० प्राप्त हो। उन्होंने आगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप पर किये जाने वाली फीडिंग एवं पोषण पुर्नवास केन्द्र (एन0आर0सी0) की समीक्षा की गयी, जिसमें सुईथाकला, रामनगर, रामपुर, महराजगंज, एवं शाहलगंज की स्थिति खराब होने के कारण सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

जानिए कौन है जगद्गुरू रामानंदाचार्य विश्वविद्यालय के कुलपति बने राम सेवक दुबे,क्या है जौनपुर से नाता

Image
जौनपुर। जगद्गुरू रामानन्दाचार्य विश्वविद्यालय राजस्थान के कुलपति बनाये गये प्रो रामसेवक दुबे का नाता जनपद जौनपुर से है। आईए जानते है कौन और क्या है राम सेवक दुबे।यहां बता दे कि जनपद के सुजानगंज क्षेत्र स्थित रया गांव निवासी प्रो. रामसेवक दुबे को जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर का कुलपति बनाया गया है। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने एक आदेश पत्र जारी किया जिसमें बताया कि प्रोफेसर रामसेवक दुबे को जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर का कुलपति नियुक्त किया जाता है। यह सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी फैल गई।  वर्तमान समय प्रोफेसर रामसेवक दुबे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में संस्कृत विषय के विभागाध्यक्ष हैं। श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय सुजानगंज के प्राचार्य डॉ विनय त्रिपाठी कहते है कि सुजानगंज की धरती ने अनेकों रत्न पैदा किए हैं । आज प्रोफेसर दुबे जी की नियुक्ति होने पर क्षेत्र ने एक और उपाधि हासिल कर ली। निश्चित रूप से यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर सभी अध्यापकों ने हर