Posts

Showing posts from November 25, 2025

यातायात माह 2025 व साइबर क्राइम – मिशन शक्ति के तहत संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

Image
थाना जार्जटाउन मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहतचला जागरूकता अभियान प्रयागराज / यातायात माह 2025 साइबर क्राइम एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत कमिश्नरेट प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ शाखा प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जगत तारण गोल्डन जुबली स्कूल एवं कर्नलगंज इंटर कॉलेज में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा तथा मिशन शक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तारपूर्वक प्रदान की गईं। थाना जॉर्ज टाउन से मिशन शक्ति महिला उप निरीक्षक  मोज़बीन बानो द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एवं एस आई दिव्या द्वारा हेल्प लाइन नंबरों के माध्यम से आपात स्थिति में महिलाएं कैसे सहायता प्राप्त करें आदि पर बड़े ही विस्तार से उन्हे बताया गया। साइबर पर भी उप निरीक्षक दिव्या गुप्ता एवं आरक्षी कोमल वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किस प्रकार साइब...