Posts

Showing posts from March 31, 2026

*जौनपुर साइबर सेल का बड़ा एक्शन: 240 मोबाइल बरामद, 45 लाख की रिकवरी*

Image
जौनपुर, 31 मार्च 2026। जौनपुर पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 240 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। साइबर क्राइम थाना और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। पुलिस के मुताबिक अब तक कुल 1400 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस किए जा चुके हैं। ये मोबाइल न सिर्फ जौनपुर बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही—के अलावा दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों से भी बरामद किए गए। बरामद फोन में वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग जैसी कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। अपर पुलिस अधीक्षक ने ल...

*शाही पुल और गोमती घाट का होगा कायाकल्प, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Image
जौनपुर, 31 मार्च। शहर के ऐतिहासिक शाही पुल और आसपास स्थित मंदिरों के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को शाही पुल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवास एवं विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण योजनाओं के संबंध में अधिशासी अभियंता प्रीति विश्वकर्मा से विस्तृत जानकारी ली और कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को विशेष रूप से निर्देशित किया कि शाही पुल, गोमती घाट और नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि शाही पुल और गोमती घाट शहर की पहचान हैं, इनके सौंदर्यीकरण से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

*35 साल की सेवा के बाद विदाई: जौनपुर पुलिस के 3 कर्मी सम्मान के साथ सेवानिवृत्त*

Image
जौनपुर, 31 मार्च। पुलिस महकमे में वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने वाले तीन पुलिसकर्मियों को मंगलवार को भावुक माहौल में विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि इन कर्मियों ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन का परिचय दिया, जो पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। विदाई समारोह के दौरान साथियों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी शुभकामनाएं दीं। ये हुए सेवानिवृत्त: उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन यादव,मुख्य आरक्षी रामजी राय, (उर्दू)अनुवादक अफजालुल हक खां कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक दीनदयाल दीक्षित सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।