Posts

Showing posts from February 11, 2022

सपा ने सदर विधान सभा को किया मौर्य समाज के हवाले पप्पू को टिकट

Image
  जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने जौनपुर के सदर विधान सभा का टिकट मौर्य समाज के लिए फाइनल करते हुए तेज बहादुर मौर्य पप्पू को सदर विधान सभा को टिकट पकड़ा दिया है। लगातार चर्चा रही कि सपा जौनपुर सदर विधान सभा से मुसलमान को लड़ायेगी सभी आशंकाओ को खत्म टिकट जारी कर दिया है। अब सदर विधान सभा मे नये समीकरण के साथ होगा चुनाव।  ,

पंडित दीनदयाल की पूण्य तिथि पर भाजपाईयों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन, उनके जीवन पर किया चर्चा

Image
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के पदाधिकारियों ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर खरका कालोनी स्थित पार्क में पंडित जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानव वाद तथा अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य, सामाजिक व राजनीतिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतिमान, कुशल संगठनकर्ता थे भाजपा सदैव उनके दिखाए हुए रास्तों की ओर अग्रसर है। पुष्पराज सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जौनपुर से बहुत पुराना रिश्ता रहा है हम सभी कार्यकर्ता उन्हीं की प्रेरणा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रहा। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान देने में सक्षम है। सुशील मिश्रा ने उनके जीवन पर चर्चा करते हुये  कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे, उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी क

विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ अधिकारी को किया गिरफ्तार, पहुंचे सलाखों के पीछे

Image
यूपी के भदोही में मछली पालन के लिए एक तालाब के अनुदान के सिलसिले में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मत्स्य विकास अधिकारी (एफडीओ) को विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर टीम साथ ले गई।   जिले के औराई विकास खंड के भगवानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने मत्स्य पालन के उद्देश्य से मत्स्य विभाग में अनुदान के लिए संपर्क किया। अनुदान से जुड़ी पत्रावली बनवाने और आगे की कार्यवाही के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया। उनका आरोप है कि करीब चार महीने तक फाइल आगे ही नहीं बढ़ी। इसी दौरान मत्स्य विकास अधिकारी औराई नवीन मिश्रा ने सुविधा शुल्क की मांग की। आरोप लगाया कि लाभार्थी से दस हजार रुपये की मांग की गई। इसकी जानकारी लाभार्थी ने विजिलेंस टीम को दे दी। उसी आधार पर बृहस्पतिवार को दिन में सीओ विजिलिंस विजयमल यादव के नेतृत्व में टीम आई और मत्स्य विभाग के कार्यालय के पास पहुंचकर लाभार्थी से ही मत्स्य विकास अधिकारी को फोन कराया। लाभार्थी ने बुलाकर जैसे ही 10 हजार रुपये दिए वैसे ही टीम ने मत्स्य विकास अधिकारी को पकड़ लिया। ज्ञानपुर थाने में आरोपी से

सुबह के समय हुए भीषण सड़क हादसे में एक पूरे परिवार की दर्दनाक मौत

Image
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आज शुक्रवार सुबह भीषण हादसे में एक परिवार की दर्दनाक मौत हो गई है। वही हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के ऊंच गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे स्कार्पियों और डीसीएम की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई जिसमे तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी है। बताया जा रहा है कि मऊ जिले के एक परिवार के लोग मरीज को लेकर इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। अभी स्कॉर्पियो गाड़ी बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के ऊंच गांव के पास पहुंची थी कि डीसीएम गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दिया। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि गाड़ी पर सवार तीन लोगो की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक समेत चार लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार घटना में नूरजहां, रऊफ, कमाल की मृत्यु हो गई है। जबकि समसुद्दीन पुत्र हाजी सहाय, रिजवान पुत्र समसुद्दीन, अफसर पुत्र रियाज, अफसाना खातून पत्

12 से 17 फरवरी तक क्षेत्र की जनता के बीच रहेंगे सांसद श्याम सिंह यादव

Image
जौनपुर। सांसद श्याम सिंह यादव 12 से 17 फरवरी तक अपने संसदीय क्षेत्र स्थित जनता के बीच रहेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए उनके पीएस ने बताया कि प्रतिदिन सुबह से 11 बजे तक अपने कैम्प कार्यालय पर जनता से मिलने के पश्चात क्षेत्र भ्रमण पर निकलेंगे और ग्रामीण क्षेत्र की जनता से रूबरू हो कर क्षेत्र की समस्याओ से अवगत होते हुए उसके निस्तारण का प्रयास करेंगे। 

विधान सभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में जानें किन मुद्दो पर रहा जोर,कहां क्या रहा प्रभावी

Image
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी के मतदाताओं ने सियासी दिग्गजों का खूब इम्तिहान लिया। 11 जिलों की 58 सीटों पर भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। यहां प्रदेश सरकार के नौ मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। चुनिंदा सीटों पर ही बसपा और कांग्रेस मजबूती से लड़ते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान आंदोलन का असर देखने को मिला। भले ही पश्चिमी यूपी के जिलों में राजनीतिक पारा चढ़ा रहा हो, लेकिन लोकतंत्र के पर्व में लोगों ने आमतौर पर शांतिपूर्ण तरीके से शिरकत की। जिन 58 सीटों पर मतदान हुआ है, वे मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और आगरा मंडल में पड़ती हैं। यह क्षेत्र दिल्ली बॉर्डर पर 13 महीने किसान आंदोलन से प्रभावित रहा था। पहले चरण की 58 सीटों पर वर्ष 2017 में भाजपा ने 53, सपा और बसपा ने दो-दो तथा रालोद ने एक सीट जीती थी। गठबंधन में रालोद ने 30 और सपा ने 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे। पूरे चरण में आमतौर पर सपा-रालोद और भाजपा प्रत्याशी एक-दूसरे से मुकाबला करते नजर आए। बसपा के उम्मीदवार चुनिंदा सीटों पर ही मुख्य मुकाबले में नजर आए। हालांकि, बसपा का कोर