Posts

Showing posts from October 26, 2022

ट्रेन में गनर पर हमला, बदमाश छीन ले गये कार्बाइन,कानून व्यवस्था पर सवाल,पुलिसिया पड़ताल शुरू

Image
मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू के सरकारी गनर से ट्रेन में चाकू से हमलाकर कार्बाइन छिनने का मामला सामने आया है। गनर राकेश कुमार चौधरी मंगलवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस से लखनऊ सुहेब अंसारी को लेने जा रहे थे। मन्नू के साथ बाई रोड गाजीपर आना था। वह ट्रेन में अकेले थे। सुल्तानपुर के पास अराजकतत्वों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान छह-सात जगहों पर उनको चाकू मारकर कार्बाइन लेकर फरार हो गये। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि जीआरपी सुल्तानपुर ने मामला दर्ज किया है। जीआरपी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यहां भी टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी ने ट्रेन में सुरक्षा इंतजाम को लेकर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि ट्रेन में वर्दी धारी गनर सुरक्षित नहीं है तो आम यात्री कितने सुरक्षित होंगे। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। श्रमजीवी जैसी ट्रेन में यह घटना होना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। जिसके चलते अराजक तत्वों के

निकाय चुनाव के पहले पुलिस विभाग में बड़े तबादले की तैयारी, बदले जा सकते है कई जिलो के कप्तान

Image
दीपावली पर्व पर सुरक्षा प्रबंधों की चुनौती पार करने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग ने इसे लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों के तबादलों की भी तैयारी है। सूत्र की माने तो डीजीपी मुख्यालय में अधिकारियों के नामों की सूची तैयार की जा रही है। मिली खबर के अनुसार बीते दिनों पीपीएस संवर्ग से आइपीएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए हुई विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई थी। बैठक में वरिष्ठता के आधार पर 30 अपर पुलिस अधीक्षकों को आइपीएस संवर्ग में प्रोन्नति प्रदान किए जाने की सहमति प्रदान की गई थी। दीपावली के बाद अब जल्द उनकी प्रोन्नति का आदेश जारी होने की उम्मीद है। जिसके बाद इन नए आइपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी। पुलिस विभाग के सूत्र बता रहे है कि दीपावली के बाद तबादलों को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सूत्र का कहना है कि कई जिलों की कमान भी बदली जा सकती है। इसे लेकर भी मंथन किया जा रहा है। वहीं गृह विभाग बीतों दिनो रद्द हु

डेंगू मरीज को मुस्म्बी का जूस चढ़ाने वाला अस्पताल होगा बन्द,चल सकता है बुलडोजर

Image
मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ाने के आरोपों से घिरे झलवा के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने 28 अक्तूबर तक इमारत खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। नागरिक प्राधिकरण ने इमारत को अवैध रूप से निर्मित करार दिया है। अस्पताल में बुलडोजर चलने की संभावना है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दोषी पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।  बता दें कि बमरौली निवासी प्रदीप पांडे को डेंगू पीड़ित होने के बाद झलवा के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में 14 अक्तूबर को भर्ती कराया गया था। जहां 16 अक्तूबर को प्लेटलेट्स 17 हजार पहुंचने पर मरीज को तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाया गया। वहीं प्लेटलेट्स चढ़ाते वक्त मरीज की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल मरीज को अपने यहां से रेफर कर दिया। वहीं 19 अक्तूबर को मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक प्रदीप पांडे के साले सौरभ त्रिपाठी ने ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर आरोप लगाया कि प्लेटलेट्स की जगह मरीज को मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया गया। जिससे मरीज की नसें फट गई और उसकी मौत हो गई। जब

पीयू में प्री-आर.डी. परेड के लिए चयन शिविर 28 अक्टूबर को

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के संरक्षकत्व में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए विश्वविद्यालय परिसर में प्री- आर.डी. परेड 2022 हेतु चयन शिविर का आयोजन 28 अक्तूबर 2022 को किया गया है। जिसमें सभी महाविद्यालयों की इकाइयों से स्वयंसेवक /स्वयंसेविकाओं को प्री-आर.डी. परेड चयन शिविर में शामिल होने के लिए निर्देश दिया गया है।क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. अशोक कुमार श्रोती ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पत्र जारी करते दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को चयन प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में 28 अक्तूबर 2022 को प्रातः10:00  बजे राष्ट्रीय सेवा योजना भवन एवं एकलव्य स्टेडियम,विश्वविद्यालय परिसर में प्री-आर.डी. परेड के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन शिविर का आयोजन किया गया है। शारीरिक रूप से स्वस्थ वे स्वयंसेवक जिनकी ऊंचाई 165-180 सेंटीमीटर तथा स्वयंसेविका जिनकी ऊंचाई 155-170 सेंटीमीटर हो,सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा गायन,भाषण में दक्ष हों तथा परेड( 20 मिनट तक ) दौड़(1.5 किलोमीटर 10 मिनट में )आदि मापदंड को पूर्ण करते हों प्रतिभाग कर सकत

शराब के नशे में धुत सिपाही की करतूत से पुलिस हुई शर्मसार,सिपाही के खिलाफ हुई कार्रवाई

Image
जनपद वाराणसी के थाना मंडुआडीह पर तैनात सिपाही विनय कुमार सिंह ने मंगलवार की देर शाम शराब के नशे में धुत होकर थाने आने वाले महिला व पुरुष फरियादियों के साथ मारपीट की इतना ही नही एक महिला जो अपने बच्चे के साथ फरियाद लेकर आयी थी उससे भी अभद्र व्यवहार किया। थाने पर एकत्रित भीड़ देख जानकारी लेने थाने पर पहुंचे पत्रकारों को भी देख लेने की धमकी दी। मामले को तूल पकड़ता देख थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने सिपाही का मेडिकल मुआयना करा कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। सिपाही विनय की करतूत मंडुआडीह इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में उसके इस रवैये से आक्रोश व्याप्त है। पूर्व आईपीएस और अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर की पार्टी के छात्र अधिकार सेना, वाराणसी के अध्यक्ष रितेश सिंह को मंडुआडीह थाने के सिपाही विनय कुमार सिंह ने अकारण ही थप्पड़ मारा ।इसपर अमिताभ ठाकुर ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से ट्वीट किया। रितेश एक शिकायत लेकर मंडुआडीह थाने गए थे। थाने पर सिपाही की कारस्तानी की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह थाने पहुंचे तो

पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप के भाई का निधन, शुभचिंतकों में शोक की लहर

Image
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह का मंगलवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। अशोक सिंह वर्ष 2015 में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। बाराबंकी के सिविल लाइन स्थित आवास पर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जब तक उन्हें परिवारजन अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अपने सरल स्वभाव के कारण विपक्षी पार्टियों के नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध थे। अशोक सिंह वर्तमान में सुबेहा के नरौली में एसबीएस इंटर कालेज संचालित करा रहे थे। इनके एक बेटा हर्षित सिंह और एक बेटी सौम्या सिंह हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप बताते हैं कि बहुत बुरा समय है। कुछ दिन पहले गुरु मुलायम सिंह यादव को खोने के बाद बड़े भाई का जाना बेहद कष्टकारी है। वह चुनाव में सुबह से लेकर रात तक गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ते थे। उनकी संवाद शैली सभी को जोड़े रखने वाली थी। लोगों की समस्याओं को दूर कराने के लिए भी वह तत्पर रहते थे। अशोक सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को साढ़े 12 बजे कमरिया भाग स्थित श्मशान घाट पर

ट्रेलर ने टैम्पो को कुचला बच्चा सहित तीन की मौत पांच गम्भीर घायल, सभी मां विन्ध्याचल का दर्शन कर लौटे थे

Image
प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर ठेकमा बाजार में मंगलवार की रात 11 बजे ट्रेलर की टक्कर से आटो रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। आटो सवार पांच लोग विंध्याचल धाम से बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे थे। ठेकमा बाजार पहुंचने पर आजमगढ़ की तरफ से जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी पटरी पर आटो रिक्शा को टक्कर मार दी। उसके बाद ट्रेलर बिजली के दो खंभों को तोड़ते हुए सड़क की दूसरी तरफ मकान से जा टकराया। इस दौरान एक दुकान का बाहरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान के बाहर लगा टीनशेड एवं बाहरी दीवार टूट गई। टेंपो सवार एक ही परिवार के करीब 10 लोग मां विंध्यवासिनी विंध्याचल मंदिर से दर्शन कर वापस आ रहे थे सभी परिजन कार्तिक पुत्र पंकज उम्र 1 वर्ष का मुंडन करवाने के लिए विंध्याचल गए हुए थे कार्तिक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। टेंपो सवार एक ही परिवार के 10 लोग विंध्याचल एक वर्ष के कार्तिक पुत्र पंकज का मुंडन करवाने के लिए विंध्याचल गए हुए थे। हादसे में नेहा कुमारी (17) पुत्री लालमन निवासी बनगांव, निजामाबाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि क

स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक का आदेश प्रतिदिन पांच अस्पतालो का सीएमओ करें निरीक्षण

Image
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हर दिन चार से पांच अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। उसी दिन शाम तक निरीक्षण संबंधी रिपोर्ट महानिदेशालय को भेजेंगे। इस संबंध में महानिदेशक डॉक्टर लिली सिंह ने निर्देश दिया है। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं के साथ मरीजों की देखरेख और दवाओं की व्यवस्था मुकम्मल होनी चाहिए। हर अस्पताल की मॉनिटरिंग की जाए। इसके लिए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी हर दिन कम से कम चार से पांच अस्पताल का निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों व दवाओं का नाम दर्ज है अथवा नहीं इस पर रिपोर्ट बनाएं।  इसी तरह भर्ती मरीजों से बातचीत कर फीडबैक लेने, दवाओं की व्यवस्था देखने, पेयजल सफाई व्यवस्था देखने, स्ट्रेचर व व्हीलचेयर की व्यवस्था आदि पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट बनानी होगी। रिपोर्ट में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियां भी बतानी होगी।। अगले राउंड के निरीक्षण के दौरान यह भी देखना होगा कि पहले निरीक्षण में पाई गई कमि

आईएएस अधिकारी रेणुका कुमार का वीआरएस सरकार ने किया स्वीकार

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1987 बैच की आइएएस अधिकारी रेणुका कुमार के भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के आवेदन को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार से यूपी लौटने के बजाय रेणुका कुमार ने अगस्त महीने में सरकार से वीआरएस मांगा था। रेणुका कुमार का रिटायरमेंट जून 23 में होना था। उत्तर प्रदेश कैडर की आइएएस अधिकारी रेणुका कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात थीं। केंद्र सरकार ने बीती जुलाई में उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर उन्हें उनके मूल काडर में वापस करने का आदेश जारी किया था। उत्तर प्रदेश वापस आने की बजाय रेणुका कुमार ने बीते अगस्त माह में आइएएस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था। मुख्यमंत्री ने उनके वीआरएस के आवेदन को स्वीकृत कर दिया है।  रेणुका कुमार वर्ष 1987 बैच की आइएएस अफसर हैं। वह केंद्र में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनाती थीं। वह यूपी से 30 जून 2021 को केंद्र गई थीं। 28 जुलाई, 2022 को अचानक उन्हें उत्तर प्रदेश के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इसके