Posts

Showing posts from February 15, 2026

पांडेश्वर नाथ धाम पड़ीला में महाशिवरात्रि के दिन हर हर महादेव के जयकारों के साथ आस्था का जन सैलाब उमड़ा

Image
डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत व एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा ने मेले का किया औचक निरीक्षण  एसीपी थरवई सहित कई थानों की फोर्स मेले में रही मौजूद   थरवई। रविवार को पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला में सुबह भोर से ही श्रद्धालुओं का लंबी कतार लगी रही, जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और भांग-धतूरा अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर व मेले परिसर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न ना हो जिसको दृष्टिगत रखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त थरवई अरुण पाराशर, इंस्पेक्टर थरवई संतोष कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त निरीक्षक पारस नाथ सहित समस्त स्थान की फोर्स मेले क्षेत्र में मौजूद रहते हुए पूरी तन्मयता के साथ मेले में जुटी रही। वहीं श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से पाण्डेश्वर नाथ धाम पड़िला में दर्शन के लिए आते रहे। प्रयागराज के प्रसिद्ध मंदिर पड़िला स्थित पाण्डेश्वर नाथ धाम जिसे पड़िला महादेव जी धाम के नाम से भी जाना जाता है यह मंदिर पंचकोसी परिक्रमा के अंतर्गत भी आता है ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त अपनी पूरी श्रद्धा से भगवान शिव को मानते हैं ...