Posts

Showing posts from December 2, 2025

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NMOPS की शांतिपूर्ण रैली के बाद आयोजकों पर FIR, प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन

Image
नई दिल्ली/जौनपुर। 25 नवम्बर 2025 को NMOPS के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित शांतिपूर्ण रैली के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बीरेंद्र सिंह धारीवाल सहित संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों पर FIR दर्ज किए जाने से शिक्षकों-कर्मचारियों में व्यापक रोष व्याप्त है। प्रतिभागियों के अनुसार पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और धरने के समय प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया गया। इसके बावजूद FIR दर्ज किया जाना अत्यंत निंदनीय बताया जा रहा है। NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर देशभर में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने FIR की सांकेतिक प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसी क्रम में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर पूरे प्रदेश में प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। जौनपुर में अटेवा संयोजक चंदन सिंह और जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर FIR की प्रतियां जलाकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का प्रयास बताते हुए कार्रवाई वापस लेने...

*शाहगंज महोत्सव की तैयारियाँ तेज 4–5 दिसम्बर को होगा भव्य आयोजन*

Image
जौनपुर, 02 दिसम्बर। *शाहगंज महोत्सव को लेकर तैयारियों में तेजी आ गई है। मंगलवार को शाहगंज में आयोजित बैठक में विधायक रमेश सिंह और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए* बैठक में बताया गया कि महोत्सव 4 और 5 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। पहले दिन सामूहिक विवाह समारोह होगा, जबकि दूसरे दिन विभिन्न विभाग शासन की योजनाओं से सम्बंधित स्टॉल लगाएंगे, जिनमें आम जनता को योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को अपने-अपने दायित्व समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। *खास तौर पर यातायात व पार्किंग, मंच और सजावट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएँ और अग्निशमन प्रबंधन जैसे जरूरी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया* अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि महोत्सव क्षेत्रीय संस्कृति, कला और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के बाद विधायक और जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण...

भैंस बांधने के विवाद में 70 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Image
जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में शनिवार की शाम एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें पड़ोस की तीन महिलाओं ने 70 वर्षीय वृद्धा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। घटना के बाद मृतका के बेटे राजकुमार चौहान की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों कमला पत्नी रामजी, मेनका पत्नी स्व. विनोद और प्रियंका पत्नी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पवारा पुलिस के अनुसार, राजकुमार ने तहरीर में बताया कि 1 दिसंबर की रात लगभग आठ बजे भैंस बांधने को लेकर शुरू हुए विवाद में विपक्षी महिलाओं ने मिलकर उसकी मां फूला देवी को बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल फूला देवी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में थाना पवारा पर मुकदमा संख्या 167/2025 धारा 115(2)/105 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी रितिक शर्मा गिरफ्तार

Image
जौनपुर ।  तेजीबाजार थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर बरईपार–मछलीशहर रोड स्थित पुल के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। थाना तेजीबाजार पर दर्ज मुकदमा संख्या 62/2025 धारा 84/137(2)/64 बीएनएस एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट में आरोपी रितिक शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी नेवढ़िया, थाना तेजीबाजार, घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बरईपार–मछलीशहर रोड के पुल के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।