Posts

Showing posts from March, 2026

मुकदमे से परेशान युवक की मौत का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहिंदा चौराहे पर लगाया जाम

Image
महराजगंज (जौनपुर)।क्षेत्र के मजीठी गांव में एक युवक की मौत को लेकर रविवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्रयागराज मार्ग स्थित लोहिंदा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझाने का प्रयास करता रहा। मृतक की पत्नी वंदना सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति संतोष सिंह के खिलाफ गांव की एक महिला द्वारा कुछ दिन पहले छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनका कहना है कि यह मुकदमा फर्जी तरीके से दर्ज कराया गया था। वंदना सिंह के अनुसार गांव के बृजेश जायसवाल से एक व्यक्ति का विवाद चल रहा था, जिसमें उनके पति ने बृजेश जायसवाल के खिलाफ गवाही दी थी। इसी से नाराज होकर बृजेश जायसवाल ने अपनी पत्नी सुमन जायसवाल के माध्यम से उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। परिजनों का आरोप है कि मुकदमे के बाद पुलिसकर्मी लगातार उनके पति को फोन कर और घर पहुंचकर 50 हजार रुपये की मांग करते थे तथा पैसे न देने पर जेल भेजने की धमकी देते थे। इसी मानसिक तनाव के कारण संतोष सिंह की तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्...

जौनपुर में युवक की हत्या, तीन दिन पहले ही पुलिस से मांगी थी सुरक्षा

Image
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार रात 26 वर्षीय युवक की धारदार हथियार व लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक ने तीन दिन पहले ही अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्र (26) पुत्र रामचरण की रविवार रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों ने कथित रूप से पीटकर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार गांव के ही विष्णु मिश्रा व उसके साथियों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर सच्चिदानंद ने 13 मार्च को चंदवक थाने में लिखित शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया था। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाई। मृतक के पिता रामचरण मिश्र का कहना है कि आरोपितों ने फोन कर सच्चिदानंद को ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां कई लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। मृतक के मामा तीर्थराय दूबे ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च अधिकारियों की निगरानी में एसआईटी गठित करने की मांग ...

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

Image
 रेलवे लाइन से महज 10 मीटर की दूरी पर अवैध गैस सिलेंडरों का बड़ा भंडारण मिला जौनपुर- गौराबादशाहपुर। एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा कसते हुए पूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए गए। सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर विभाग ने उन्हें कब्जे में लेते हुए संबंधित दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर जनपद में अवैध गैस सिलेंडरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम साही द्वारा गठित टीम ने गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव स्थित केशवपुर रेलवे फाटक के पास मौर्य जलपान गृह पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान के पीछे तथा रेलवे लाइन से लगभग दस मीटर की दूरी पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण मिला। टीम ने मौके से 16 भरे और 37 खाली सिलेंडर सहित कुल 53 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए। लगभग दो घंटे तक चली इस छापेमारी से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा...

रसोई गैस की किल्लत और मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Image
गैस एजेंसियों पर लगी लम्बी कतारें सरकार के नाकामियों और झूठ का है ज्वलंत प्रमाण - डा प्रमोद कुमार सिंह जौनपुर - रसोई गैस की सिलेंडर की भारी किल्लत और उसके मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के समझ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि देश मोदी सरकार के झूठे, जुमलों और नाकामियों की सजा झेल रहा है, हर तरफ अफरातफरी, भय और अविश्वास का माहौल खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि रसोई गैस के लिए गैस एजेंसियों पर लम्बी लाइनें और भारी भीड़ जमा हो रही है, एक तरफ सरकार झूठे दावे कर रही है कि गैस सिलेंडर सबको मिल रहा है किन्तु सच्चाई यह है कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण एजेंसियो पर भारी भीड़ लगी हुई है और लोगो के घरों में चूल्हे नही...

UPSI परीक्षा को लेकर जौनपुर जंक्शन पर अलर्ट: GRP ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Image
UPSI परीक्षा को लेकर जौनपुर जंक्शन पर अलर्ट: GRP ने चलाया सघन चेकिंग अभियान जौनपुर। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा के मद्देनजर कानून व्यवस्था और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जौनपुर रेलवे जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। शनिवार को स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने खंगाला कोना-कोना यह अभियान जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ तथा भंडारी चौकी प्रभारी जय दीप कोल के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस टीम ने स्टेशन के मुख्य द्वार, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और पटरियों के आसपास सघन तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई। यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। प्लेटफॉर्म पर लावारिस वस्तुओं की विशेष निगरानी की गई। यात्रियों को दी गई सुरक्षा की सलाह चेकिंग के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया। जीआरपी ने अपील की कि: भीड़भाड़ का फायदा उठाकर होने वाली टप्पेबाजी से बचने के लिए अपने मोबाइल और क...

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जिन्होंने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीतिक चेतना जगाकर 'हुक्मरान' बनने का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

Image
जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर के द्वारा नगर के होटल रिवर व्यू में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की 92 वीं जयंती भव्य समारोह आयोजित कर मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित पार्टीजनों ने मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके विचारों पर चलने का पुनः संकल्प लिया। जनपद के कोने कोने से पीडीए समाज और बहुजन समाज के लोग मान्यवर कांशीराम साहब की फोटो हाथ में लेकर पैदल गाड़ियों से बड़ी  संख्या में कार्यक्रम स्थल होटल रिवर व्यू पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने तथा संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मछलीशहर की लोकप्रिय विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने कहा कि बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीतिक चेतना जगाकर 'हुक्मरान' बनने का सपना दिखाया और आज हम जैसे लोग सांसद और विधायक बनकर शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों की आवाज़ उठा रहे लेकिन हम पीडीए (बहुज...

समाजवादी सकारात्मक राजनीति का बुनियादी सिद्धांत है: पूर्व विधायक- लाल बहादुर यादव

Image
स्मृतिशेष सीताराम यादव का स्मृति दिवस समारोह  सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सीताराम यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने किये याद महराजगंज (जौनपुर)। सपा के संस्थापक सदस्य व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे स्व. सीताराम यादव की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव रमदेईया, कोल्हुआ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। शनिवार सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की  पुण्यतिथि पर शनिवार को पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात   श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जन-जन में जो सामाजिक चेतना और जागरूकता आई है, उसकी ज़मीन सीताराम ने  नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव के साथ समर्पित होकर ही तैयार की थी। आज हम सबकी ये ज़िम्मेदारी है कि उनके बोये सैद्धांतिक बीजों और उनके रोपे हुए वैचारिक पौधों को और भी अधिक सकारात्मक वातावरण दें, जिससे समानत...

जौनपुर में बढ़ती हृदय समस्याओं पर जागरूकता अभियान पर चर्चा

Image
जौनपुर। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डा. गणेश सेठ की अगुवाई में जौनपुर के जाने-माने समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शहर के होटल रिवर व्यू में संपन्न हुई, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य विषय बढ़ती हार्ट संबंधी समस्याओं और उनसे बचाव के उपायों पर केंद्रित रहा। डा. गणेश सेठ ने बताया ने बताया कि वर्तमान समय में हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों में समय रहते जागरूकता फैलाना बेहद आवश्यक है, बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खान-पान के कारण हृदय रोग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए समय रहते जागरूकता और जांच बहुत जरूरी है। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर हृदय रोग से संबंधित एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाए। इस शिविर में लोगों को निःशुल्क जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से आम जनता को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही हृदय रोग से बचाव के...

*लाखों की लागत से बनी सड़क, नाली अधूरी: न्यू भागोती कॉलोनी में ठेकेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल*

Image
जौनपुर। *नगर क्षेत्र की न्यू भागोती कॉलोनी* में *नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।* स्थानीय निवासी *अमन अस्थाना* ने *आरोप लगाया है* कि *लगभग 8.93 लाख* रुपये की लागत से *130 मीटर लंबाई* में कराए जा रहे निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई है और कई स्थानों पर नाली का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। *बताया गया कि* अनिल कुमार शुक्ला के मकान से सुधीर कुमार सिंह के मकान तक विजय कुमार सिंह वाली गली में नाली व इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य कराया गया। इस कार्य का लोकार्पण *प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) युवा कल्याण व खेल विभाग गिरीश चंद्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य और सभासद श्रीमती निशि सोनकर* के करकमलों द्वारा कराया गया। *स्थानीय लोगों का कहना है कि* अनिल शुक्ला और हेमंत अस्थाना के मकान के सामने इंटरलॉकिंग तो बिछा दी गई, लेकिन नाली का निर्माण नहीं कराया गया। जब इस संबंध में ठेकेदार संजय सिंह और उमानाथ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अनिल शुक्ला द्वारा उस स्थान पर...

खुटहन में अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण पकड़ा गया, तीन लोगों के खिलाफ केस; 81 सिलेंडर बरामद

Image
जौनपुर। जनपद के *खुटहन थाना* क्षेत्र में *अवैध रूप* से *रसोई गैस सिलेंडर* का *भंडारण* और बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 81 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। *पुलिस के अनुसार शासन के निर्देश पर 14 मार्च 2026 को थाना खुटहन पुलिस और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने खुटहन-जौनपुर लिंक मार्ग स्थित ग्राम धमौर में छापेमारी की*। इस दौरान जितेंद्र प्रजापति पुत्र रामप्रसाद प्रजापति निवासी धमौर खास के घर से 38 खाली घरेलू गैस सिलेंडर (इंडेन), एक भरा हुआ इंडेन सिलेंडर और 10 खाली भारत गैस सिलेंडर सहित कुल 49 सिलेंडर बरामद किए गए। *इसी क्रम में* बृजेश कुमार प्रजापति पुत्र स्व. लालबहादुर प्रजापति निवासी बंदनपुर की दुकान/जनसेवा केंद्र से 14 खाली इंडेन सिलेंडर और एक भरा हुआ भारत गैस सिलेंडर सहित कुल 15 सिलेंडर बरामद किए गए। वहीं अशोक विश्वकर्मा पुत्र रामलखन विश्वकर्मा निवासी धमौर की दुकान/ज...

गरीब बेटियों के सपनों को पंख: जौनपुर में मुफ्त ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी युवतियां

Image
जौनपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने सराहनीय पहल शुरू की है। संस्था की ओर से मरदानपुर स्थित कार्यालय में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं शामिल हुईं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर से जुड़ी बारीकियां सिखाई जाएंगी, ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वंदना सरकार, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षिका पूजा जायसवाल व संस्था की सदस्यों तथा प्रशिक्षु युवतियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर किया। इस दौरान सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर डॉ. रेनू मौर्य, संतोष गुप्ता और मीना गुप्ता ने भी संस्था की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि वंदना सरकार ने कहा कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाना समाज की प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे कार्यक्रमों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की युवतियों को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलता है। संस्थाध्यक्ष प्...

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर डीएम की सख्त नजर, कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Image
जौनपुर, 15 मार्च। जिलाधिकारी *डॉ०दिनेश चंद्र* ने रविवार को *उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों* पर सीधी भर्ती–2025 की परीक्षा के दूसरे दिन जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने *डॉ०राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज और मुक्तेश्वर बालिका इंटर कॉलेज* समेत कई केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान *जिलाधिकारी ने* परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की *सघन तलाशी,* सीसीटीवी से लगातार निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की व्यवस्था में *किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।* जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन पूरी ...

जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाए आरोप

Image
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के लेदुका गांव में गुरुवार दोपहर 24 वर्षीय युवती नेहा प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव उसके घर के बरामदे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बहन सीमा ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार नेहा का पिछले कई महीनों से चंवरी गांव निवासी एक झोलाछाप डॉक्टर के साथ प्रेम संबंध था। परिवार का दावा है कि घटना वाले दिन युवती उसी डॉक्टर से मिलने गई थी। घर लौटने के कुछ समय बाद उसने कथित तौर पर किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बदलापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उ...

कल्याणपुर बाजार में जिलापूर्ति विभाग की छापेमारी, 60 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Image
जौनपुर जफराबाद क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में जिलापूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से रखे गए घरेलू गैस सिलेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापे के दौरान एक गोदाम से करीब 60 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए, जिसके बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही को सूचना मिली थी कि कल्याणपुर बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर उनकी बिक्री की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान एक गोदाम में बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे मिले। टीम ने मौके से तीन अलग-अलग कंपनियों के करीब 60 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। सभी सिलेंडरों को जब्त कर सील कर दिया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से गोदाम में भिजवा दिया गया। छापेमारी की कार्रवाई से बाजार के व्यापारियों में काफी हलचल देखी गई। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मैरिज हॉल से फेंके जा रहे सड़े भोजन से फैली दुर्गंध, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

Image
जौनपुर। धर्मापुर क्षेत्र के केशवपुर गांव स्थित प्राचीन हनुमान जी मंदिर के पास संचालित एक मैरिज हॉल के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि मैरिज हॉल संचालक द्वारा शादी समारोह के बाद बचा हुआ खाना और सब्जियां मंदिर के बगल में ही फेंक दी जाती हैं, जिससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, लेकिन सड़े भोजन की बदबू के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। आसपास रहने वाले लोगों का भी वहां रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार मैरिज हॉल संचालक से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मानकों के ही मैरिज हॉल का संचालन किया जा रहा है। न तो वहां पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था है और न ही कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की गई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़े भोजन से उठ रही दुर्गंध के क...

सांड से टक्कर में मौत के बाद मिला सहारा, पीड़ित परिवार को चार लाख की सहायता

Image
*हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन से मिली आर्थिक मदद, पत्नी के खाते में भेजी गई राशि* जौनपुर, 11 मार्च। बदलापुर तहसील क्षेत्र के छंगापुर गांव निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद की सांड से टक्कर के बाद हुई मौत के मामले में शासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत मृतक की पत्नी श्रीमती मीरा नायक के खाते में चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि भेजी गई है। जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2024 को राजेन्द्र प्रसाद अपनी पत्नी मीरा नायक के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक छुट्टा सांड से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया था। घटना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू हुई। यह मामला माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद तक पहुंचा। न्यायालय के आदेश के बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने प्रकरण का परीक्षण कराया। जांच में पाया गया कि शासनादेश के अनुसार सांड या न...

*ईंधन को लेकर अफवाहों पर सख्त जिलाधिकारी, घटतौली और मुनाफाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई*

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी *डॉ०दिनेश चंद्र* की अध्यक्षता में बुधवार को *कलेक्ट्रेट सभागार* में जनपद के *263 पेट्रोल-डीजल पम्प संचालकों, 92 गैस एजेंसी संचालकों, विभिन्न ऑयल कंपनियों के जिला बिक्री अधिकारियों, सीएनजी अडानी ग्रुप के अधिकारियों तथा खाद्य एवं रसद विभाग* के अधिकारियों के साथ *संयुक्त बैठक* आयोजित की गई। *बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि* किसी भी परिस्थिति में डीजल, पेट्रोल या घरेलू गैस सिलेंडरों में घटतौली, मुनाफाखोरी अथवा अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *उन्होंने बताया कि* वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद जनपद में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिले के 263 पेट्रोल-डीजल पम्पों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, जबकि 92 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार निर्धारित समय में होम डिलीवरी के जरिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। *जिलाधिकारी...

*जफराबाद पुलिस का एक्शन: चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चैन और चाकू बरामद*

Image
जौनपुर। *जफराबाद थाना* पुलिस ने चोरी के एक मामले में *वांछित अभियुक्त* को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी की गई पीले धातु की चैन और एक नाजायज चाकू बरामद* किया है। *पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में* मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। *थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला* के नेतृत्व में *उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह* अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त लाडनपुर तिराहा के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। *तलाशी के दौरान* उसके पास से चोरी की गई पीले धातु की एक चैन और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जफराबाद में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया। *पुलिस के अनुसार* गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया पांडेय पुत्र राजदेव पांडेय निवासी कपिया निजामत, थाना महाराजगंज, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज चोरी के मुकदमे में भी वह वांछित चल रहा था। *पुलिस ने आवश्यक विधिक ...

पुलिस लाइन में खेलों का महाकुंभ: अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में जौनपुर का दबदबा

Image
जौनपुर, 11 मार्च। *कुँवर अनुपम सिंह* के पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन जौनपुर में वाराणसी जोन की *31वीं अंतरजनपदीय कुश्ती क्लस्टर, महिला/पुरुष बॉक्सिंग, बॉडीबिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता–2026* का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिन तक चले इस खेल महाकुंभ में वाराणसी जोन के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने दमखम, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *आतिश कुमार सिंह* द्वारा किया गया, जबकि समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक *कुँवर अनुपम सिंह* ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अलग-अलग खेल वर्गों में विभिन्न जनपदों ने शानदार प्रदर्शन किया। *फ्रीस्टाइल कुश्ती और महिला कुश्ती में जौनपुर के खिलाड़ियों ने बाज़ी मारते हुए खिताब अपने नाम किया,* जबकि *ग्रीको रोमन कुश्ती में आजमगढ़* और *पुरुष आर्म रेसलिंग में मऊ* के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। *प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का जोश और खेल के प्रति समर्पण देखने लायक रहा। पूरे आयोजन में खेल भावना ...

फंदे पर झुलकर युवक ने आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

Image
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डेरायुसुफ कस्बा के एक 37 वर्षीय युवक ने मंगलवार शाम पंखे पर फंदे के सहारे झुलकर आत्म हत्या कर ली,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के डेरायुसुफ कस्बा के निवासी नवनीत (37) एक निजी विद्यालय के संचालक थे।मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह चंबलतारा के समीप बने मकान के अंदर चले गए और जब देर शाम तक दरवाजा नही खुला तो परिजनों को किसी तरह के अप्रिय घटना की आशंका हुई जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को दे दी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजे को तोड़कर कमरे में घुसी तो देखा कि एक पंखे पर फंडे के सहारे नवनीत का कर लटका पड़ा हुआ था उधर शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को नीचे उतरकर कब्जे में ले लिया थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के भाई आदित्य के तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है अभी तक मौत के पीछे स्पष्ट कारण नही पता...

थानाध्यक्ष के आश्वासन पर 28 घंटे बाद हुआ शव दाह

Image
शव घर रख कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे स्वजन पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि  खुटहन (जौनपुर) सब्जी मंडी के पास नाले के बगल शीशम के पेड़ से मंगलवार को युवक का फंदे पर लटकती लाश पाये जाने के मामले में स्वजन घटना के 28 घंटे बाद भी कार्रवाई की मांग को लेकर शव घर रख उसका अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। उनका आरोप था कि युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया है। थानाध्यक्ष के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद पिलकिछा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि की गई है। खुटहन गांव निवासी 29 वर्षीय कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री पुत्र लुटावन गुप्ता का शव फंदे से लटकता पाया गया था। स्वजनों ने आरोप लगाया था कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया था। अंत्य परीक्षण के बाद देर रात शव स्वजनों को सौंप दिया गया। आक्रोशित स्वजन शव घर लाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। उनके द्वारा सड़क पर शव रख खुटहन वाया जौनप...

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को दिखायी हरी झण्डी

Image
  सभी किसानों को योजना से जोड़ने का अभियान तेज जौनपुर। जनपद के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से आच्छादित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट परिसर से फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करना और उन्हें इससे जुड़ी सुविधाओं का लाभ दिलाना है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रचार वाहन जिले के सभी विकास खण्डों में पहुंचकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों के बारे में जानकारी देगा। भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, धान और गेहूं की सरकारी खरीद, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड समेत खेती से जुड़ी अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही दिया जायेगा, इसलिये सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि डा. बीबी द्विवेदी, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस अभियान से जल्द ही जिले के शतप्र...

जौनपुर कालजयी रचनाकार ,पत्रकार पं0 रूपनारायण त्रिपाठी की 36वीं पावन पुण्य स्मृति को समर्पित ‘‘गीत रूप नमन समारोह‘‘

Image
  2026 के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं गीत रूप नमन समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ एवं रूप सेवा संस्थान जगतगंज जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान मे जगत नारायण इण्टर काजेज जगतगंज जौनपुर के परिसर मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मानस कुम्भ से हुई जिसमें मानस मर्मज्ञ डाॅ आर0पी0 ओझा के व्याख्यान से हुआ। उन्होने मानसकृत गोस्वामी तुलसीदास जी के श्रीरामचरितमानस पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से स्व0 त्रिपाठी के मुक्तकों को उससे जोड़ते हुए सस्वर अद्भुत स्वरूप प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र सिंह, पं0 रूपनारायण त्रिपाठी के चरणो मे नमन करते हुए  कहा कि जौनपुर का सौभाग्य है कि स्व0 त्रिपाठी जी यहाॅ की मिट्टी में उत्पन्न हुए। उन्होने अपने साहित्यिक योगदान से पूरे हिन्दी जगत को गौरवान्वित किया। वे उस ऊॅचाई पर पहुॅचे जहाॅ कोई बिरला ही पहुॅच पाता है। उनकी रचनाएं सार्वभौमिक सर्वकालिक है। उनकी रचनाओ मे भारतीय सनातन संस्कृति के मूल्य निहित है। गीत रूप नमन समारोह के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारम्भ प्रयागराज से ...

*14–15 मार्च को होगी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 19 केंद्रों पर 7920 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; डीएम ने दिए कड़े निर्देश*

Image
जौनपुर, 10 मार्च जिलाधिकारी *डॉ०दिनेश चंद्र* की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में *उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।* बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। *उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि* सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। *बैठक में बताया गया कि* जनपद में इस परीक्षा के लिए कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 7920 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल...

हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

Image
  अंजुमन जुल्फेकारिया के नेतृत्व में मीरमस्त से निकला कदीम अलम और ताबूत का जुलूस जौनपुर।शहर के मीरमस्त स्थित मस्जिद शाह अता हुसैन से 20 रमजान मंगलवार को हजरत अली की शहादत के मौके पर अलम और ताबूत का कदीम जुलूस बरामद हुआ. अंजुमन जुल्फेकारिया के हमराह यह जुलूस उठा और इसमें भारी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने शिरकत करके हजरत अली को खिराजे अकीदत पेश किया. वहीं जुलूस में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और हर किसी की जुबां पर अली—अली, हाय अली, हाय अली की सदा थी. मौलाना महफुजूल हसन खां पेश इमाम शिया जामा मस्जिद ने मजलिस को खेताब किया और हजरत अली की जिंदगी पर रोशनी डाली. इसके बाद जुलूस मस्जिद से बरामद हुआ और बड़ी मस्जिद होता हुआ नवाब युसूफ रोड पहुंचा. यहाँ मौलाना जीशान  ने तकरीर  किया. इस बार उन्होंने मौला अली की शहादत पेश किया. फिर यह जुलूस कोतवाली चौराहा पहुंचा वहां भी तकरीर ज़ाकिर -ए- अहलेबैत बेलाल हसनैन ने किया । जुलूस इसके बाद चहारसू चौराहा पहुंचा वही ढालगरटोला इमामबाड़ा मद्दु मरहूम में मजलिस को मौलाना कैसर अब्बास आज़मी ने खेताब किया,यहां से कदीम तुरबत और अलम का ...

खुटहन में इलेक्ट्रीशियन का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या को लेकर चर्चा

Image
जौनपुर - खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में सोमवार को एक इलेक्ट्रीशियन का शव शीशम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान खुटहन ग्राम निवासी  कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री (पुत्र राम लुटावन गुप्ता)  के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका शव खुटहन ब्लॉक के पश्चिम दिशा में नाली के पास स्थित एक शीशम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या का मामला हो सकता है, जबकि कुछ लोग इसे आत्महत्या से जोड़कर भी देख रहे हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मांग पर जौनपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक छह भाइयों में एक थ...

महिलाएं हर क्षेत्र में अपने गांव, जनपद व देश का कर रही नाम रोशन— सीमा द्विवेदी

Image
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महिला थाना की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक। जौनपुर -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में महिला थाना की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी रही। उक्त कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी के नेतृत्व में टीम ने छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा व शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजग किया। इस दौरान टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध नियंत्रण हेतु 1930 की विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही राज्य सभा सांसद सीमा द्वि...

पोखरे में डूबकर किशोर की मौत,पोखरा के मालिक पर लगाया गम्भीर आरोप

Image
जफराबाद -जौनपुर-क्षेत्र के अहमदपुर गांव में रविवार की दोपहर को पोखरे में डूबकर एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पोखरा मालिक पर बस्ती के पास पोखरा खुदवाने का आरोप लगाते हुए घटना के लिए जिम्मेदार बताया। ऊक्त गांव निवासी सतीश गौतम पुत्र स्वर्गीय गिरधारी लाल ने आरोप लगाया कि उनके गांव के निवासी रिंकू सिंह तथा कृपाशंकर ने उसके घर के पास रास्ते को खोदते हुए 20 फिट गहरा गड्ढा खोदकर पोखरा बनाया था।इसका विरोध करते हुए बस्ती के लोगों ने राजस्व विभाग में प्रार्थनापत्र दिया।उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर को उनके भाई प्रवीण कुमार का 14 वर्षी पुत्र समीर उर्फ यश गौतम कुछ लड़कों के साथ पोखरे के पास खेल रहा था।उसी समय रिंकू और कृपाशंकर ने यश गौतम को अपने पास बुलाया।उससे जबरदस्ती पोखरे में मछली डलवाने लगे।जब यश पोखरे में डूबने लगा तब दोनो लोग मौके से भाग निकले।उसके साथ के अन्य लड़कों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचकर यश को पानी से बाहर निकाले।उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए।वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुल...

समाजसेवी विशाल सिंह के भाई राहुल समेत दो अन्य आरोपियों को धर दबोचा

Image
पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर कथित  तीनों से पुलिस ने मोबाइल फोन व नकदी व घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर वाहन संख्या U P32 QC 0007 किया बरामद मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को देर रात साढ़े नौ बजे नगर के गजराजगंज स्थिति एक रेस्टोरेन्ट से एक युवक के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन व नकदी बरामद की है , जबकि घटना में प्रयुक्त काली फॉर्च्यूनर वाहन संख्या U P 32 QC 0007 को भी सीज कर दिया गया है । थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर शाम को मधुपुर से रामपुर हरगिर जाने वाले मार्ग के पास कार्रवाई की गयी । पुलिस ने अपहृत युवक देवांश शुक्ला 24 वर्ष पुत्र प्रभात शुक्ला निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर को सकुशल बरामद कर लिया । साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों में कथित समाजसेवी विशाल सिंह के भाई राहुल सिंह 28 वर्ष पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम भसोट थाना पव...

बस चालक हत्याकांड: फरार तीन आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Image
जौनपुर। होली के दिन नगर के मियांपुर मोहल्ले में बस चालक ललई यादव की पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में वांछित तीन शातिर अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार लाइनबाजार थाना क्षेत्र में हुए इस चर्चित हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। फरार चल रहे अभियुक्तों में शाश्वत सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी हुसैनाबाद थाना लाइनबाजार, देवांश सिंह उर्फ छोटू पुत्र विकास सिंह निवासी तारापुर कॉलोनी थाना लाइनबाजार तथा सतेंदु सिंह उर्फ गोलू पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी हुसैनाबाद थाना लाइनबाजार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इन सभी के खिलाफ थाना लाइनबाजार में मु.अ.सं. 94/2026 के तहत धारा 103(1) व 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही उनकी संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा ह...

रमजान की बरकतों के बीच इफ्तार में गूंजा अमन और मोहब्बत का पैगाम

Image
जौनपुर। नगर के बेगमगंज स्थित मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक में पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर 17 रमजान को शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी की ओर से भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी मजहब और मिल्लत के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एक साथ रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया। इफ्तार कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक और सौहार्दपूर्ण रहा। इफ्तार से पहले आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना डॉ. काजिम मेंहदी उरूज ने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब का संदेश पूरी मानवता के लिए अमन, मोहब्बत और शांति का पैगाम है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बरकतों और रहमतों का महीना है, जिसमें इंसान को अपने अंदर की बुराइयों को दूर कर अच्छे कार्यों की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि रोजा इंसान को सब्र, परहेज़गारी और इंसानियत का पाठ पढ़ाता है। यह महीना हमें गरीबों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के आयोजक मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि माह-ए-रमजान में अ...

जांच में पुलिस मुठभेड़ की हुई पुष्टि,मंगेश की हत्या के संबंध में उसकी मां नहीं प्रस्तुत कर सकी कोई साक्ष्य

Image
सुल्तानपुर एसपी समेत पांच के खिलाफ दाखिल हत्या का वाद निरस्त   मंगेश यादव एनकांउटर केस में मृतक की मां ने पुलिस कर्मियों पर हत्या का लगाया था आरोप जौनपुर।मंगेश यादव एनकाउंटर के मामले में सुल्तानपुर एसपी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ  हत्या व षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए मृतक की मां द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को सीजेएम श्वेता यादव ने निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मंगेश की मां अपने बेटे की हत्या का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी। जबकि जांच में मुठभेड़ की पुष्टि हुई। बता दें कि शीला देवी निवासी अगरौरा, बक्सा ने आरोप लगाया था कि 2 सितंबर 2024 को रात 2:00 बजे चार-पांच पुलिसकर्मी घर आए और उसके बेटे मंगेश यादव को पूछताछ के लिए ले गए। 3 और 4 सितंबर को बक्सा पुलिस ने रात में घर जाकर जबरदस्ती यह कहलवाते हुए वीडियो बनाया कि मंगेश दो-तीन माह से घर पर नहीं है। 5 सितंबर को पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुर पोस्टमार्टम हाउस जाकर मंगेश का शव ले लें।शीला ने आरोप लगाया है कि डकैती कांड का आरोपित बनाकर पुलिस ने घर से ले जाकर उनके बेटे को फर्जी मुठभेड़ में मार दिया।  मु...

इमामबाड़ा में चोरी व तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Image
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित इमामबाड़ा में क्षति पहुंचाने और चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए चांदी के जरीह को बेचने से प्राप्त नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक की टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर छोटी लाइन मस्जिद के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के निकट से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में कन्हैया बिन्द (20) पुत्र पंचम बिन्द, अमर बिन्द उर्फ मंडोले (19) पुत्र पारस बिन्द और दीपक बिन्द उर्फ दीपू (24) पुत्र चन्द्रशेखर बिन्द निवासी मानेपुर थाना लाइनबाजार शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से चोरी किए गए चांदी के जरीह को बेचने से बची नकदी क्रमशः 700, 650 व 500 रुपये कुल 1850 रुपये तथा दीपक बिन्द के पास से एक आसमानी रंग का नारजो (NARZO) ...

महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट में सम्मान समारोह, दुर्गा मौर्या की सीएम ने की सराहना

Image
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान पर आधारित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना गया। इस दौरान पिंक रोजगार महाकुंभ पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने वाराणसी मंडल की महिलाओं से संवाद के क्रम में जौनपुर की प्रगतिशील कृषक व महिला उद्यमी दुर्गा मौर्या से भी बातचीत की। दुर्गा मौर्या ने बताया कि वह एफपीओ का संचालन करती हैं और कृषि विभाग की योजना के तहत मिलेट्स की खेती के साथ उसके उत्पादों की पैकेजिंग व मार्केटिंग कर रही हैं। साथ ही उद्यान विभाग की योजना के अंतर्गत नमकीन सहित अन्य उत्पादों की प्रोसेसिंग और विपणन भी किया जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह का भी संचालन किया है। मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सरा...

महिलाएं हर क्षेत्र में उपलब्धि का परचम लहरा रहीं : सीमा द्विवेदी

Image
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में महिला अध्ययन केंद्र/वूमेन सेल के तत्वावधान में “लैंगिक असमानता के प्रति जागरूकता” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला, सम्मान समारोह तथा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित फायरिंग रेंज में छात्राओं के लिए शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया।  मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि आज महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर रही हैं और समाज को उन्हें उचित सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के भीतर हर परिस्थिति से संघर्ष कर आगे बढ़ने की अद्भुत क्षमता होती है। उनके विचार छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहे। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्राओं में न केवल शारीरिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और राष्ट्र सेवा की भावना भी सुदृढ़ होती है। इस अवसर पर कुलसचिव केश लाल तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वे ...

अमेरिका-इजरायल के विरोध में सिपाह मोहल्ले में निकला कैंडल मार्च

Image
  अयातुल्लाह अली खामनेई की हत्या पर जताया गया आक्रोश जौनपुर। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सय्यद अली खामनेई की हत्या के विरोध में शहर के सिपाह मोहल्ले में अंजुमन मासूमिया के नेतृत्व में शनिवार को कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च इमामबाड़ा खाँ शाबान से शुरू होकर इमामबाड़ा वाजिबा बीबी होते हुए इमामबाड़ा नबी साहब तक पहुंचा। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। प्रतिभागियों ने शांति, इंसाफ और मानवता की रक्षा की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलन्द किया। इस अवसर पर शिया धर्मगुरु मौलाना तनवीर खान, मौलाना मेंहदी मिर्जापुरी और मौलाना वसी हसन मौजूद रहे जहां वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि किस तरह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बेगुनाह लोगों का खून बहाकर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं। ऐसे कृत्यों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। मौलाना वसी हसन ने कहा कि अयात...

डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार पर भड़के रमेश सिंह, समाधान न होने पर मूल्यांकन बहिष्कार की चेतावनी

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठुकराई गुट की बैठक एवं होली मिलन समारोह तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने शिक्षक समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाए। बैठक को संबोधित करते हुए रमेश सिंह ने कहा कि संगठन के लगातार प्रयासों से अधिकांश तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण हो चुका है और जो शिक्षक अभी शेष हैं उनका भी जल्द विनियमितीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 के बाद नियुक्त तदर्थ शिक्षकों के मानदेय का आदेश भी संगठन और शिक्षकों के संघर्ष का ही परिणाम है। उन्होंने डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की पेंशन पत्रावलियां केवल इस कारण लंबित रखी जा रही हैं कि विनियमितीकरण के सत्यापन के लिए आवश्यक डिस्पैच रजिस्टर गायब बताया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब रजिस्टर कार्यालय से गायब हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों पर कैसे डाली जा सकती है। इसे उन्होंने धन उगाही का नया तरीका बताया। रमेश सिंह ने आरोप लगाया कि...