*जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम*



जौनपुर, 27 मार्च।
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना समन्वय समिति की तृतीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हाउसलिस्टिंग ब्लॉक क्रिएशन पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से मकानसूचीकरण ब्लॉकों का गठन और प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की ड्यूटी निर्धारण का कार्य अगले तीन दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिले में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इन सभी का प्रशिक्षण अप्रैल माह में चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा, जिससे सर्वेक्षण कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे।

प्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, स्व-गणना प्रक्रिया 07 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी, जबकि मकानसूचीकरण कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) परमानंद झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि