Posts

Showing posts from October 2, 2022

पति की जमानत कराने का झांसा देकर, महिला के साथ किया दुष्कर्म, एफआईआर मामले की जांच शुरू

Image
जनपद बुलंदशहर में एक महिला ने खानपुर नगर निवासी दो लोगों ने पति की जमानत करवाने का झूठा आश्वासन देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दोनों आरोपितों पर जमानत करवाने के नाम पर रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया है। महिला जब पांच माह की गर्भवती हो गई तब उसने दोनों हैवानों के चंगुल से निकलने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।  महिला ने बताया कि उसका पति दो साल से जेल में बंद है। लगभग आठ महीने पहले शाहिद व महबूब नामक दो लोगों ने उसे पति की जमानत जल्दी करवाने का आश्वासन दिया था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उससे जमानत के लिए जोड़कर रखे रुपये भी ले लिए। तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि शाहिद ने लगभग सात माह पूर्व तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील फोटो खींच लिए, जिनके बल पर वह लगातार उसका शोषण कर रहा है। दारोगा से मिलवाने के बहाने ले गए बुगरासी  आरोप है कि बीती 28 अगस्त को शाहिद का साथी महबूब उसे दारोगा से मिलवाने के बहाने बुगरासी ले गया और वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने तहरीर में कहा कि वह पांच महीने की गर्भवती है।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत गम्भीर आईसीयू में किये गये शिफ्ट,अखिलेश पहुंचे अस्पताल

Image
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हे तत्काल आई सी यू  में शिफ्ट कर दिया गया है। इतना ही नहीं परिवार के लगभग सभी प्रमुख सदस्य भी अस्पताल पहुंच गये है।वह खराब सेहत के चलते 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं।  जानकारी के अनुसार, सपा संरक्षक को डॉक्टरों ने कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है। पिता की खराब सेहत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंचे। दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं प्रतीक यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। डॉ. नितिन सूद की देखरेख में सपा संरक्षक का उपचार चल रहा है। डॉ नितिन सूद मेदांता के कैंसर स्पेशलिस्ट हैं। वहीं मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। खराब सेहत के चलते मुलायम सिंह यादव को अगस्त महीने में मेदांता में भर्ती कराया गया था। इस बीच हाल ही में बिहार के मुख

महात्मा गांधी का सपना भाजपा सरकार में हो रहा है पूरा - मंत्री गिरीश चन्द्र यादव

Image
पहले गांधी जयंती सिर्फ औपचारिक रूप से मनाई जाती थी, लेकिन अब उत्साह के साथ मनाई जाती है: पुष्पराज सिंह जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर खरका कालोनी स्थित गांधी जी की मूर्ति पर एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का सपना भाजपा सरकार में पूरा हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश की जनता स्वच्छता में पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश स्वच्छता के मामले में विदेशों को पीछे छोड़ देगा। इसका श्रेय उन्होंने देश के सफाई मित्रों को दिया। इस अवसर पर मंत्री ने चरखा चलकर सूत कातते हुए गांधी जी को याद करते हुए नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि एक समय गांधी जयंती सिर्फ औपचारिक रूप से मनाई जाती थी, लेकिन अब उत्साह के साथ मनाई जाती है। पूरा देश एकजुट होकर राष्ट्रपिता को याद कर उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। इसक

भाजपा सरकार से आजादी दिलाने के लिए सपा ने निकाला है देश बचाओ देश बनाओ पद यात्रा - लालबहादुर यादव

Image
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा क अंतिम 53वें दिन मड़ियाहूं रामपुर होते हुए भदोही बॉर्डर पर प्रवेश किया जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के प्रथम प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया तथा पदयात्री को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी। अंत्योदय पर बल था सामाजिक सद्भाव था और श्रम शक्ति का सम्मान था उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है गांधीजी का मानना था कि सिर्फ केंद्र में बैठकर 10-20 लोग लोकतंत्र को नहीं चला सकते हैं जब लोकतंत्र की प्रक्रिया में पूरा देश शामिल ना हो गांधी ने मानव कल्याण के लिए सत्य अहिंसा का संदेश दिया था उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा आमोध अस्त्र दिया था जिसने देश के अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है आज भाजपा सरकार से आजादी दिलाने के लिए देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा चल रही है 2024 में जनता भाजपा के सरकार से आजादी चाहती है। पदय

बापू के सिद्धांतों को आत्मसात की जरूरत: जिलाधिकारी

Image
गांधी पार्क का सुंदरीकरण के बाद लोकार्पण केसन्स ग्रुप ने कराया सुन्दरीकरण जौनपुर। बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करके उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। यह बातें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गांधी जयंती पर खरका तिराहे पर स्थापित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर बने पार्क के सुंदरीकरण का उद्घाटन करने के बाद मौजूद प्रबुद्ध जनों के बीच कही। पार्क को नगर के के सन्स ग्रुप ने अंगीकृत कर पूर्व विधायक स्व रामकृष्ण उपाध्याय के स्मृति में  सुंदरीकरण कराया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चरखा चला कर महात्मा गांधी के विचारों के  प्रचार प्रसार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को और बल देने की जरूरत है।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी (भू राजस्व) रजनीश राय ने बताया कि प्रशासन द्वारा नगर के सभी प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण किये जाने के क्रम में आज गाँधी जयन्ती पर खरका तिराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से सुसज्जित पार्क परिसर का सुंदरीकरण करके नगरवासियों को समर्पित किया हैं।  इस अवसर पर के सन्स समूह के अधिष्ठाता विकेश उपाध्याय विक्की और विवेक उपाध्याय डंप्प

अशोका इंस्टीट्यूट में गांधी जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता, स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Image
 वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में भारत को ब्रितानी हुकूमत से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी की 153वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में इंस्टीट्यूट में पोस्टर प्रतियोगिता और एक्सटेंपोर का आयोजन किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में अनुपमा और प्रिया जायसवाल अव्वल रहीं। जितेश और विशाल सिंह यादव ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। एक्सटेंपोर प्रतियोगिता में निभिलेश गुप्ता-प्रथम, सिद्धार्थ तिवारी-द्वितीय और जयति जायसवाल-तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल थीं डा.शना और प्रशांत गुप्ता। इंस्टीट्यूट की सीनियर टीचर शर्मिला सिंह की देखरेख में दोनों प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में बाजी मारने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित करती हुई अशोका इंस्टीट्यूट की निदेशक डा.सारिका श्रीवास्तव ने कहा महात्मा गांधी के सपने तभी पूरे होंगे जब हम स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करेंगे। साथ ही प्रकृति को हरा-भरा रखने के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ लगाएंगे। सत्य और अहिंसा क

गाँधी जयंती पर विश्वविद्यालय में नशा न करने की दिलाई गई शपथ

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गाँधी जयंती के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नशीली दवाओं के दुरुपयोग न करने की कर्मचारियों,प्रशासनिक अधिकारियों,विद्यार्थियों, एवं शिक्षकों को शपथ दिलाई गई।  शपथ में उपस्थित सभी ने समवेत स्वर में कहा कि हमें  अहसास हैं कि हमारे देश में, विशेष रूप से युवाओं के बीच नशीली दवाओं का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा हैं औेर ये चिंता का विषय हैं। हम शपथ लेते हैं की हम नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम में सहयोग करेंगे। हम वचन देते हैं कि किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। हम प्रत्येक व्यक्ति, विशेषतः युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करेंगे ताकि भारत का युवा वर्ग नशा मुक्त जीवन- यापन कर सके और वे समाज के रचनात्मक और महत्वपूर्ण सदस्य बन सकें। अंततः सभी ने शपथ लिया कि आज हम प्रतिज्ञा करते हैं कि नशे से दूर रहेंगे और स्वस्थ जीवन-यापन करेगे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य, कुलसचिव महें

गांधी जी के एकदश व्रत से प्रेरणा लेकर देश के विकास में सहभागिता करनी चाहिए - प्रो. निर्मला एस. मौर्य

Image
पीयू में गांधी और शास्ती की जयन्ती स्थापना दिवस के रूप में मनाई गई  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो अक्टूबर रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के साथ विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गांधी वाटिका में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रामधुन गाया गया।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य ने स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए संस्थापक स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह को नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अहम भूमिका थी। उनके चिंतन से प्रेरणा लेकर विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पर अग्रसर है। गांधी जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को गांधीजी के एकादश व्रत से प्रेरणा लेकर देश के विकास में सहभागिता निभानी चाहिए। धरती के लाल पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए उनकी सादगी पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार उनके नारा को साकार करने के लिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। स

कर्तव्य बोध से ही समाज का विकास: प्रो. कृष्णकांत शर्मा

Image
जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर, जौनपुर में बी.एड.विभाग के तत्वावधान में बी.एड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की एक संगोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें प्रत्येक छात्र ने गरीबी,धर्मनिरपेक्षता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरणीय जागरूकता , लिंग भेद आदि पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण कांत शर्मा, पूर्व प्राचार्य आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय, जौनपुर ने कहा कि समाज का विकास करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने अपने कर्तव्यों का बोध होना आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए समन्वयक-रासेयो डॉ.राकेश कुमार यादव ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ.अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि संगोष्ठी की गुणवत्ता उसके मौलिकता पर निर्भर करती हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ लालमणि प्रजापति ने कहा कि सेमिनार में प्रतिभाग करने से लोगों के मस्तिष्क का उच्चतम विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापक बृजेश तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डाक्टर पंकज सिंह ने किया। इस अवसर पर सह संयोजक डॉ आलोक

गांधी जी और शास्त्री जी ने देश को नयी दिशा दिया था,उनके सिद्धांत जीवन में उतारना होगी सच्ची श्रद्धान्जलि - मनीष कुमार वर्मा डीएम

Image
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा,अपर जिलाधिकारी वि०रा० राम प्रकाश,अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय,नगर मजिस्ट्रेट सहित उपस्थित अधिकारीगण द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया और जनक कुमारी इंटर कालेज छात्राओं के द्वारा मधुर रामधुनि गाई गई। जनपद में विभिन्न स्कूलों के द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई और बृहद स्तर पर सफाई किया गया। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन महान विभूतियों के द्वारा देश को नई दशा एवं दिशा देने का कार्य किया गया।उन्होंने कहा कि उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारे। जिलाधिकारी ने गांधी जी के तिलिस्म के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि अगर किसी भी पद पर रहते हुए कार्य में करने में कठिनाई प्रतीत हो तो सबसे निचले तबके के व्यक्ति को ध्यान में रखकर निर्णय लें कि आप के निर्णय से उसके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस त

अपडेट : ट्रैक्टर सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पहुंची 30 , देखे सूची

Image
जनपद कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब  श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंती ( सड़क बनाने के लिए किनारे से निकाली गई मिट्टी के कारण बना तालाबनुमा छह से आठ फीट गहरा गड्ढा) में पलट गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है।  साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से उन्नाव में चंद्रिका देवी देवी मंदिर गए थे। ट्राली में करीब 50 लोग सवार थे। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे खंती में ट्राली पलट गई। हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है।  जानकारी पाकर कानपुर से भी कई अधिकारी मौके पर पहुंचे है। हालांकि राहत बचाव कार्य देर रात तक जारी  रहा। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे है। अपनों की मौत से स्वजन का रो-राेकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि कोरथा में बच्चे का मुंडन करने माता-पिता रिश्तेदारों संग