Posts

Showing posts from May 22, 2025

डॉ. आलोक गुप्ता को भूटान में मिला 'बेस्ट अकादेमी अवार्ड'

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के वित्तीय अध्ययन विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक गुप्ता को भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में  ‘ बेस्ट अकादेमी अवार्ड ’  से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें  10-13  मई  2025  के बीच रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान के नार्बुलिंग रिग्टर कॉलेज ,  पारो में आयोजित सम्मेलन में प्रदान किया गया। डॉ. गुप्ता को यह सम्मान कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( AI)  के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान एवं   “  रोल आफ एआई एंड सोशल मीडिया इन सोशल ट्रांसफारमेशन ”     विषय पर प्रस्तुत शोधपत्र के लिए दिया गया। संगोष्ठी में वे "सतत और न्यायसंगत भविष्य की ओर: विज्ञान ,  प्रौद्योगिकी ,  राजनीति एवं अर्थशास्त्र की भूमिका" विषयक तकनीकी सत्र के अध्यक्ष भी रहे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न देशों के शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सामाजिक परिवर्तन में भूमिका और इसके नए शोध क्षेत्रों पर प्रकाश डाला। डॉ. गुप्ता ने  एआई    के बढ़ते प्रभ...

पीयू इलेक्ट्रॉनिक्स के विद्यार्थियों का वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन सेंटर में चयन

Image
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अर्जित की है। विभाग के तीन प्रतिभावान छात्र — अक्ष चौबे, अनुभवी जायसवाल और मुकुल — का चयन भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन कार्यरत प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन सेंटर (VECC), कोलकाता में प्रशिक्षण हेतु हुआ है।  इस प्रशिक्षण के अंतर्गत छात्र उच्चस्तरीय प्रयोगशालाओं में वैज्ञानिक अनुसंधान, परमाणु ऊर्जा यंत्रों की कार्यप्रणाली और उन्नत सिग्नल प्रोसेसिंग जैसे तकनीकी क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। यह चयन विभाग की मजबूत शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान उन्मुख वातावरण और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। प्रशिक्षण हेतु हुए चयन का श्रेय विभागाध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश के कुशल मार्गदर्शन को भी जाता है। साथ ही, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विक्रांत भटेजा ने तकनीकी तैयारी में विशेष भूमिका निभाई। विभाग के सभी शिक्षकों — डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. रीतेश बरनवाल, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. विशाल यादव, डॉ....

*जौनपुर: सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बदलापुर महराजगंज बार्डर पर पुलिस बूथ की सख्त आवश्यकता।*

Image
*हाईवे होने के चलते और दोनो थाने के बार्डर के बीच सूनसान होने से निडर होकर चलते हैं अपराधी।* जौनपुर। जिले के बदलापुर और महराजगंज बार्डर यानी प्रयागराज वाया शाहगंज नेशनल रोड पर दो थानों का मध्य होने के साथ ही थानों की लम्बी दूरी होने के चलते बार्डर के आसपास एक पुलिस बूथ (पुलिस सहायता सुरक्षा केंद्र) स्थापित होने की सख्त आवश्यकता दिखाई दे रही है। लोगों की माने और स्थिति को समझा जाए तो बदलापुर और महराजगंज थाने बहुत अधिक दूरी है, बीते सालों मेंं बीच मे महराजगंज थाने द्वारा एबीएस चौकी, तथा हाल ही में इसी थाना क्षेत्र के बाजार में एक पुलिस बूथ की स्थापना किया गया। लेकिन बदलापुर की तरफ लगभग पांच किलोमीटर की दूसरी होने के बाद भी एक पुलिस बूथ या चौकी नहीं बन पाई है। कारण यह कि प्रयागराज रोड पर महराजगंज की तरफ ज्यादातर सूनसान और खाली स्थान हैं। जिसके चलते अपराधी और अराजक बेखौफ होकर चलते हैं। अगर कई सालों के घटना चक्र का आकलन किया जाए तो बीते सालों में कई बड़ी घटनाएं इस क्षेत्र में घटित हो चुकी है। हाल ही में नेवादा मुखलिसपुर के युवक की नृशंस हत्या भी इसी क्षेत्र में हुई थी। जहां पुलिस...