भरोसे के साथ दुराचार: काम दिलाने के बहाने महिला को ले जाकर किया गया दुष्कर्म,मामला अब पुलिस के पास, जानें क्या है कहांनी
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEimKYqRA_0c5SURZoUefYHLlWG7hBKwANc7MaanzBoNEfNyKXqMQsOYLjw15vDmp8ojncPY5IrUsSbnXyWIXGywNh8Mc9VYj_9Td8gZJ8vrEacVoAgkLRVOiDazC0t7FFlrWh-0sFLnYrhP/s1600/1672848443098795-0.png)
काम दिलाने के बहाने चुनार की 26 वर्षीय एक विधवा महिला को कुछ लोग आगरा ले गए और उसका सौदा कर दिया। महिला के साथ उसका ढाई साल का बेटा भी था। महिला को खरीदने वाले तीन आरोपितों ने दस दिन तक होटल में रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर 30 दिसंबर को उसकी हत्या करने की नीयत से गमछे से गला कसकर आरोपितों ने उसे मृत समझकर जंगल में फेंक दिया। होश आने पर महिला भोर में किसी तरह जंगल से बाहर आई और एक ट्रैक्टर चालक से मदद मांगकर सड़क पर पहुंची। वहां से ट्रक व ट्रेन से मीरजापुर पहुंची। यहां आसपास के लोगों को आपबीती सुनाई तो लोग उसे चुनार कोतवाली ले गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार उसके मोहल्ले के ही चार लोगों ने आगरा में काम दिलाने की बात कही थी। उसकी सहमति पर चारों उसे लेकर 20 दिसंबर को आगरा पहुंचे। वहां महिला को तीन लोगों के हवाले करके लौट आए। रात में तीनों युवकों ने उसे खरीदने की बात बताई और एक होटल में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। महिला का कहना है कि गला कसने के बाद आरोपित उसके ढाई साल के