Posts

Showing posts from January 19, 2024

जानिए आखिर डीएम जौनपुर ने खुद क्यों उठाया फावड़ और किया सफाई का कार्य

Image
जौनपुर। देश भर में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपावली की भांति मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में आज राम उत्सव से पहले जनपद में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं सफाई करते हुए अन्य को साफ-सफाई हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार व कार्यालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया।  जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से 22 जनवरी को दीपावली की तरह घरों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों आदि को स्वच्छ करने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव के लिए सपा रालोद में गठबंधन जाने रालोद को कितने सीटो पर लड़ेगी

Image
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन की घोषणा कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल साइट पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ तस्वीर डाली और कहा कि राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं! इसके जवाब में जयंत ने भी एक्स पर कहा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है कि अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।दोनों नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सपा ने रालोद के लिए सात लोकसभा सीटें छोड़ी हैं। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने समझौते की पुष्टि की है।

आम जनमानस के लिए 23 जनवरी से खुल जाएगा राम लला के दर्शन हेतु द्वार

Image
इंतजार खत्म हुआ। प्रभु राम के दर्शन कीजिए। दिव्य प्रतिमा के दर्शन जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह तस्वीर गर्भगृह से आई है। इस तस्वीर में उनके पूरे स्वरूप को देखा जा सकता है। तस्वीर में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं। तस्वीर में उनके चेहरे पर भक्तों का मन मोह लेने वाली मुस्कान देखी जा सकती है। इसी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है।  रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को शनिवार से तीन दिनों तक रामलला के दर्शन नहीं हो सकेंगे। 20 व 21 को अस्थायी राममंदिर में दर्शन बंद रहेगा। जबकि 22 जनवरी को नए मंदिर में रामलला की अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस दिन केवल प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद अतिथियों को ही दर्शन मिलेगा। आम श्रद्धालु 23 जनवरी को नए मंदिर में रामलला के दर्शन कर पाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। दर्शन के लिए लोगों से संयम बरतने के लिए कहा है। सीएम ने आगे कहा कि सभी के मन में उत्

पत्रकार के खिलाफ खबर छापने वालो के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई के क्रम में अमर उजाला के सम्पादक और ब्यूरो चीफ को नोटिस जारी

Image
जौनपुर।  मड़ियाहूँ तहसील स्थित ग्राम कनावां निवासी पत्रकार कौशल पान्डेय को लेकर मीडिया के कुछ लोगो द्वारा अखबार और शोसल मीडिया पर चलाई गयी खबर को लेकर अब कौशल पान्डेय सभी को कोर्ट में घसीटने का अभियान छेड़ दिये है। इसके तहत एक दिन पूर्व दैनिक हिन्दुस्तान के जौनपुर ब्यूरो चीफ को मानहानि की नोटिस भेजा गया उसके दूसरे दिन शुक्रवार को अमर उजाला के ब्यूरो चीफ को और उनके सम्पादक को मानहानि की नोटिस जारी कर दिया गया है। कौशल पान्डेय के अधिवक्ता ने बताया कि मानहानि की कार्रवाई की जद में तीन गैर मान्यता वाले कथित पोर्टल के लोग भी शामिल है। अधिवक्ता ने बताया कि जिन लोगो ने पत्रकार कौशल पान्डेय के खिलाफ एक पक्षीय खबरे चला कर उन्हे बदनाम करने का कुत्सित खेल किया वह लोग आखिर कौशल पान्डेय का वर्जन क्यों नहीं लिए है।जबकि मीडिया रूल्स में स्पष्ट उल्लेख है कि दोनो पक्षो के वर्जन के साथ खबरे चलानी चाहिए। इससे यह साबित हो रहा है कि हमारे मुवक्किल कौशल पान्डेय को बदनाम करने के लिए खबरे एक पक्षीय चलायी गयी है। अधिवक्ता की माने तो 18 जनवरी को हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ को न

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा एलान समाजवादियों की केन्द्र में बनी सरकार तो पुरानी पेंशन होगी बहाल

Image
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज माफ कर सकती है तो कर्मचारियों को पुरानी पेंशन क्यों नहीं दे सकती है? समाजवादी लोग जब सत्ता में आएंगे तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को ऐसे रास्ते पर धकेल दिया है, जहां नौकरी और रोजगार मिलना मुश्किल है। नौकरियां खत्म हो गई हैं। भाजपा सरकार ने नौजवानों व किसानों को धोखा दिया है। सपा मुखिया ने गुरुवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी में इन्वेस्टर्स समिट किया, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में 40 लाख करोड़ का एमओयू हुआ है। आज तक कोई भी निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दिया। आगे तंज कसते हुए कहा किप्रदेश के किसी भी जिले में कहीं फैक्ट्री या कोई कंपनी लगती नहीं दिखाई दे रही है। किसानों की आय दोगुणी नहीं हुई। सिर्फ नारों से देश विकसित नहीं हो सकता है। भाजपा सरकार झूठ बोलती है, झूठे दावे करती है और सिर्फ झूठे सपने दिखाती है, जमीन पर उसका कोई काम नहीं दिखाई देता है।

ग्रामीण जनों ने देर रात पुलिस टीम पर किया पथराव, दरोगा सिपाही हुए घायल, जानें क्या रहा मामला

Image
जौनपुर। थाना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात दुष्कर्म मामले के आरोपी को पुलिस पकड़ने पहुंची। इस दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा व सिपाही चोटिल हो गए। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। एक महिला ने नवंबर 2023 में कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घर पर मौजूद है। ऐसे में छह पुलिसकर्मी तीन बाइक से उसे पकड़ने पहुंचे। वहां आरोपी से नोकझोंक हुई तो गांव वालों ने पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, इसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें मछलीशहर कोतवाली के एसआई अखिलेश यादव, सिपाही धनंजय पाठक चोटिल हो गए। सूचना पर मछलीशहर सीओ अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, पंवारा, तेजीबाजार व मीरगंज थाने की पुलिस गांव में पहुंची, जहां देररात पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सादे ड्रेस में आई थी और महिलाओं के साथ अभद्रता कर रही थी। इस बाबत मछलीशहर सीओ अजीत सिं