Posts

Showing posts from November 2, 2022

जब बदलापुर महोत्सव में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वयं बनाया कुल्हण दिया यह संदेश

Image
जौनपुर। दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव के समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक एवं चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वारा पौध रोपड़ किया गया और उप मुख्यमंत्री  द्वारा उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, उद्यान, कृषि, लघु सिंचाई, आपूर्ति विभाग, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, प्रोबेशन, श्रम, पशुपालन, बाल विकास, स्वतः रोजगार, स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य, पंचायती राज, नगर पंचायत बदलापुर, जल निगम, आवास, मनरेगा, बैंक, कौशल विकास, कन्ट्रोल रुम, रजिस्ट्री विभाग द्वारा लगाये गये स्टालों का फीता काटा और अवलोकन किया तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाये गये स्टाल में उप मुख्यमंत्री जी द्वारा मिट्टी का कुल्हण स्वयं बनाकर देखा। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं स्वास्थ राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह द्वारा सरकारी योजनाओं स्वास्थ, ग्राम्य विकास, दिव्यांग कल्याण, सेवायोजन और कौशल विकास के लगभग 35 लाभार्थियों को

जनता पूंछती है सवाल: आखिर जर्जर हो चुके शास्त्री पुल की कब होगी मरम्मत

Image
जौनपुर। नगर क्षेत्र स्थित गोमती नदी पर बने शास्त्री पुल की दीवार टूटकर गिर चुकी हैं और वहीं पर इसका पाथ-वे भी जर्जर होकर गिरने की स्थिति में है। ऐसे में यहां भी गुजरात के मोरबी जैसा बड़ा हादसा हो सकता है। पुल की मरम्मत के लिए लंबे समय से पत्राचार चल रहा है, लेकिन विभाग को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार हो रहा रहा है। इसके लिए जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय विधानसभा में आवाज भी उठा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रमुख सचिव व जिलाधिकारी से भी मरम्मत की मांग की है। सेतु निगम लखनऊ की तरफ से सर्वे कर 5.29 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेज तो दिया गया लेकिन बजट आज तक नहीं दिया गया। जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने बताया कि अखबारों में माध्यम से मुझे ज्ञात हुआ कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 29 पुल जर्जर हैं। किसी पुल की सरिया निकल चुकी हैं, तो कहीं रेलिंग टूटी हैं। ऐसे में इसको संज्ञान में लेकर विधानसभा में इसकी मरम्मत व बजट की मांग को उठाया था। साथ ही जिलाधिकारी, सेतु निगम से पूछा गया तो इसके एवज में यह जानकारी दी गई क

जानिए आखिर जौनपुर के समाज कल्याण अधिकारी सहित उप निदेशक वाराणसी क्यों हुए निलम्बित

Image
  जौनपुर। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर शासन ने शासकीय कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में जौनपुर के समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह और उप निदेशक वाराणसी केएल गुप्ता को निलम्बित कर दिया है। बता दे प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने मंगलवार को जौनपुर स्थित बदलापुर महोत्सव में प्रतिभाग किये थे। इस मौक़े पर बदलापुर महोत्सव के तत्वावधान में 376 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जा रहा था। शासनादेश के तहत सामूहिक विवाह योजना में 35 हज़ार रुपये विवाहिता के खाते में सीधे सरकार की तरफ़ से भेजा जाता है, जिसके लिए विवाह प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। पूर्व में पाया गया कि प्रमाण पत्र में देरी होने के कारण लोगों के भुगतान भी विलंबित हो जाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए विभागीय मंत्री अरुण द्वारा शासनादेश निर्गत किया गया था कि विवाह स्थल पर ही प्रमाणपत्र निर्गत किया जाए। बदलापुर महोत्सव में उक्त दोनों ही अधिकारियों द्वारा एक भी विवाह प्रमाणपत्र जारी नहीं कराया गया और न ही इसका प्रयास किया गया। इस प्रकार भ्रष्टाचार को समाप्त क