Posts

Showing posts from February 17, 2024

गैंगस्टर के फरार अपराधी के घर पर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई,नोटिस चस्पा

Image
जौनपुर। जनपद के थाना रामपुर की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में फरार चल रहे आरोपित के घर पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गतवर्ष लाइन बाजार के परियावां निवासी विजय प्रकाश यादव उर्फ बग्गड़ के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रिया-क्रलाप निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपित तभी से फरार चल रहा है। न्यायालय ने आरोपित के विरुद्ध कुर्की नोटिस जारी किया। थाने के एसआई अजय कुमार शर्मा ने हमराहियों के साथ आरोपित के घर जाकर कुर्की की नोटिस चस्पा की। इसके साथ ही नोटिस की छायाप्रति तिराहा, चौराहा व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गांव में मुनादी कराई। उन्होंने कहा निर्धारित समय में आरोपित विजय प्रकाश यादव हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

जानिए आखिर सपा में टूटन की चर्चा के पीछे क्या है रहस्य, जानें कितने विधायक पार्टी छोड़ने के मूड में है

Image
यूपी की सियासत में राज्यसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगने की प्रबल संभावना है। इसे लेकर लखनऊ की सियासत में गर्माहट आ गई है। पार्टी के करीब आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक इंद्रजीत सरोज के साथ पांच-छह विधायक पाला बदल सकते हैं। ये सभी विधायक राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट भी डाल सकते हैं। हालांकि इस बारे में इंद्रजीत सरोज का पक्ष जानने के लिए फोन किया, लेकिन उनका नंबर स्विच ऑफ था। इसके पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और सपा विधायक पल्लवी पटेल ने भी राज्यसभा के उम्मीदवारों को लेकर नाराजगी जताते हुए वोट न करने का एलान किया था। पल्लवी पटेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई हैं। हालांकि,उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार किया है। बीते दिनों रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के भाजपा में शामिल होने से पहले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया था कि जल्द ही सपा मे

गजब: पत्नी को मायके जाने के बाद पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम,परिवार में कोहराम

Image
पत्नी गयी मायके तो पति फांसी पर झूल गया और अपनी जीवन लीला का खात्मा कर लिया है। जी हां घटना जनपद मिर्जापुर के थाना चुनार कोतवाली क्षेत्र के जौगढ़ ग्राम पंचायत के पतार पूरवा गांव का है। महिला दो दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इधर, पति ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह युवक के दादा ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौगढ़ ग्राम पंचायत के पतार पूरवा निवासी जितेंद्र (30) खेती करता था। 14 फरवरी को उसकी पत्नी मीरा अपने तीनों बच्चों रुद्र, आरो और परी को लेकर मायके में चली गई थी। जितेंद्र के दादा-दादी दूसरे मकान में रहते थे। सुबह उसके दादा दूधनाथ जितेंद्र के कमरे की ओर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो जितेंद्र पंखे के सहारे फंदे सह लटका था। परिजनों की सूचना पर सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी इंद्र भूषण मिश्र मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चुनार कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव देखने से

पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम धन उगाही करने वाले गिरोह के पांच सदस्यो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
जौनपुर। पुलिस आऱक्षी भर्ती के लिए जनपद में हो रही परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे की वसूली करने वाले 05 अभियुक्तो को एसओजी और सर्विलांस की टीम ने गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 04 प्रवेश पत्र,06 मोबाइल फोन,02 चेकबुक व एक क्रास चेक व एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद किया गया है।परीक्षा पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से 6 से 8 लाख रुपये का लेनदेन किया गया है। इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग के स्तर से की जा रही शख्त कार्यवाई के तहत जौनपुर की पुलिस भी पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देश में नकल विहिन कराने के संबंध में तथा परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली रोकने के लिये एवं इस प्रतियोगी परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिये जनपद में सर्विलांस,एसओजी, साइबर सेल,अभिसूचना इकाई द्वारा लगातार सूचना संकलित करते हुये सोशल मीडिया सेल द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।इसी क्रम में 17 फरवरी 24 को जनपदीय पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि पुलिस भर्ती

पुलिस भर्ती परीक्षा व्यवस्था की कमान खुद डीएम ने संभाला, टीडी कालेज में पकड़ा गया मुन्ना भाई, की गई विधिक कार्यवाई

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने व्यवस्था की कमान खुद संभाल रखा था। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा टी.डी. कॉलेज में बने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित सीसीटीवी कैमरा (कंट्रोल रूम) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को सूचिता पूर्ण नकलविहीन एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए। उन्होने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आज परीक्षा के दौरान टीडी इन्टर कालेज में सजीव कुमार के स्थान पर नीतीश कुमार नाम का व्यक्ति कक्ष संख्या 18 से परीक्षा देते हुए पकडा़ गया है, जिस पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।  जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। पूरी पारदर्शिता के साथा परीक्षा सम्पन्न कराया जाएगा। कोई भी व्यक्ति परीक्षा की सूचिता को प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो कडी कार्यवाही की जाएगी।

विद्यार्थी डिग्री के साथ-साथ उद्यमी और रोजगारदाता बनें – विक्रम सिंह

Image
देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन तक पहुंचाने में युवा मदद करे- अनुराग पटेल जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शनिवार को उद्यम अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल और इन्क्यूबेशन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में बतौर मुख्य वक्ता उप्र. के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि विद्यार्थी डिग्री के साथ-साथ उद्यमी और रोजगारदाता बनें, यहीं सरकार की मंशा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। कानून- व्यवस्था के सुधरने से प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए भारी संख्या में उद्योगपति आ रहे हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों की लाइन लगी है। उन्होंने कहा कि 2024 में दस लाख करोड़ का निवेश हुआ है। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अगर आपके पास कोई भी आइडिया और इनोवेशन है तो आप रोजगार के मोहताज नहीं रहेंगे। उन्होंने प्रदेश की विकास यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को

पुलिस भर्ती परीक्षा की कमान खुद संभाली डीजीपी ने, ग्राउंड लेबल पर निकल कर किया निरीक्षण

Image
प्रदेश भर में चल रही यूपी पुलिस में सिपाही के लिए 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा की कमान खुद डीजीपी ने संभाल रखा है और ग्राउंड लेबल पर निकल कर शान्ति पूर्ण और नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने में लगे है। शनिवार व रविवार को सभी 75 जिलों में 2,385 केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित है। शनिवार को सुबह 10 बजे सभी केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ हो गई। परीक्षा दोनों दिन सुबह 10 से 12 व दोपहर 3 से 5 बजे के बीच दो पालियों में होगी। इसमें 48,17,441 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें से 15,48,969 महिलाएं हैं। परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने खुद भी  परीक्षा केंद्र का जाजया लिया। उन्होंने कहा कि हम पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कई जिलों में परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वालों और ठगने वालों की गिरफ्तारी हुई है। सभी अधिकारी भ्रमणशील हैं। परीक्षा बहुत सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी जारी है। आज जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की अफवाह

मासूम के साथ दिन दहाड़े दुष्कर्म, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, ग्रामीण जनों में आक्रोश

Image
जौनपुर। जनपद के थाना सुरेरी क्षेत्र में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म की घटना में वांछित नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के बाद जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। मासूम के साथ घटित घटना को लेकर परिवार और ग्रामीण जनो में आरोपी के प्रति गहरा आक्रोश है।पीड़िता का उपचार जारी है। खबर है कि थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।  थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद चार वर्षीय दो चचेरी बहनें अपने मकान के सामने खेल रही थीं। बच्ची की मां हैंडपंप से पानी लेने गई थी। मौका पाकर पड़ोस के ही एक किशोर ने सरसों का फूल का लालच देकर एक मासूम बच्ची को खेत में ले जाकर दुराचार किया। मासूम की हालत बिगड़ने पर किशोर उसे घर के पास छोड़कर भागने लगा। भागते समय गांव की ही एक महिला ने देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान मासूम रक्त स्राव से कराह रही थी। पीड