जौनपुर : दूल्हा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर, एक इंस्पेक्टर भी घायल
1 मई को दूल्हा आजाद बिंद की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जौनपुर: जौनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि यादव ढेर हो गया है. उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. रविवार की देर रात सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के रानी के मोड़ के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, मुठभेड़ के दौरान लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह भी घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें गोली लगी है. दरअसल, बीते 1 मई को आजाद बिंद दूल्हा बनकर कार से अपनी बारात लेकर जा रहे थे. जैसे ही बारात खेतासराय के मनेछा के पास पहुंची. उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी. हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक की बहन ने धरना-प्रदर्शन किया. उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी. इस मामले में अब तक करीब 13 ल...