मड़ियाहूं में समता सम्मेलन में बोलीं—जातीय जनगणना व यूजीसी लागू न हुआ तो होगा आंदोलन-डॉ. पल्लवी पटेल

केंद्र व प्रदेश की सरकारें सभी मुद्दों पर विफल: डॉ. पल्लवी पटेल

जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर चौराहे के पास आयोजित मंडलीय समता सम्मेलन में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और सिर्फ भाषणबाजी तक सीमित है।

डॉ. पटेल ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द ओबीसी समाज की जातिगत जनगणना करानी चाहिए और यूजीसी व्यवस्था को लागू करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बहुजन समाज की मांगों को नजरअंदाज किया गया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस समाज ने सबसे अधिक वोट देकर सरकार बनाई, उसी के हक-अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को पूरी तरह विफल बताया।

विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और “गुंडाराज व अराजकता” का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं की लंबी कतार रोजगार के इंतजार में खड़ी है।

डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि यदि बहुजन समाज की मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले समय में यही समाज सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा।

कार्यक्रम में हरिश खान, अभय पटेल, राजेश पटेल, गगन यादव सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश सरोज ने की, जबकि संचालन उमेश पटेल ने किया। संयोजक दीनानाथ सरोज रहे।

इस अवसर पर अरविंद कुमार पटेल (पूर्व जिलाध्यक्ष), राम चंद्र पटेल, हरी प्रसाद सरोज, दीपक, राम श्रृंगार पटेल, रविंद्र पटेल, हेमा पटेल, बसंती मौर्या, रामचंदर कन्नौजिया, योगीराज पटेल, वृजेंद्र पटेल, मुन्ना पटेल, अशोक पटेल, संदीप गिरी, डॉ. सुरेश पटेल, भावेश पटेल, अच्छे लाल यादव, रोहित पटेल, संकल्प पटेल, परमेश पटेल, राकेश पटेल, जंग बहादुर पटेल समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

समता सम्मेलन के जरिए डॉ. पल्लवी पटेल ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए बहुजन समाज के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया और आंदोलन की चेतावनी देकर सियासी माहौल को गरमा दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह