Posts

Showing posts from February 9, 2026

दबंगों की दबंगई से दहला मीरपुर, सड़क पर चलीं लाठियां; जनआक्रोश भड़का

Image
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों का कहर देखने को मिला। आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक ही परिवार को निशाना बनाते हुए सरेआम लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने चार की सड़क पर जमकर मारपीट की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश जताया। सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद तथा माननीय मंत्री गिरीश चंद्र यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल लिया। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए, वहीं पुलिस को मामले की त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल ...