Posts

Showing posts from July 21, 2022

जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने बताया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी सांस्कृतिक विधाओं यथा- लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोक नाट्य, भजन, ललित कला, आदि के प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन जिला स्तर पर 26, 27 व 28 जुलाई, 2022 पूर्वान्ह 11ः00 बजे से सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि निर्णायक मंडल द्वारा कलाकारों की प्रस्तुति के आधार पर ए/बी/सी श्रेणी में पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त कलाकारों को अपने वाद्ययंत्र एवं संगतकर्ताओं के साथ आयोजन में भाग लेना होगा। आयोजन संबंधी सभी जानकारियां संस्कृति विभाग की वेबसाइट upculture.up.nic.in पर प्राप्त की जा सकती है, इसके साथ ही जिला सूचना कार्यालय, कलेक्ट्रेट जौनपुर से आवेदन का प्रारूप व आयोजन संबंधी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। इस

आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

Image
 जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि द्रोपदी मुर्मू का पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति हो रही है, द्रौपदी मुर्मू भारत में राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। ओडिशा के सुदूर मयूरभंज जिले के एक संथाल गाँव से आनी वाली और क्लास 3 की राज्य सरकार की कर्मचारी से लेकर स्कूल शिक्षक तक, राजनेता से लेकर भारत की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल तक, मुर्मू का राजनीतिक जीवन असाधारण रहा है।

प्राथमिक विद्यालय निरीक्षण के दौरान डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शिक्षको की ली क्लास

Image
विद्यालय में बच्चो के कम पंजियन और साफ-सफाई को लेकर व्यक्त की नाराजगी और बीएसए को व्यवस्था सुधारने की दी हिदायत  जौनपुर। जनपद में प्राथमिक विद्यालयों शैक्षिक स्तर सुधारने और गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए लगातार प्राईमरी विद्यालयो के निरीक्षण का अभियान चलाते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बेसिक शिक्षाधिकारी डाॅ गोरखनाथ पटेल के साथ आज प्राथमिक विद्यालय पांडेपुर एवं इंग्लिश मीडियम विद्यालय हसनपुर सिकरारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 71 बच्चे पंजीकृत मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों की संख्या और बढ़ाये जाने के लिए शख्त निर्देश दिया है।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई एवं परिसर में सामान बिखरे हुए पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में अभियान चलाकर साफ-सफाई के कार्य कराए जाएं। स्कूल परिसर में किनारे- किनारे इंटरलॉकिंग लगाने और बीच में छोटा सा खेल का मैदान बनाए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया क

लायन्स क्लब ‘क्षितिज’ का चतुर्थ शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

Image
जौनपुर। लायन्स क्लब क्षितिज का चतुर्थ शपथ ग्रहण समारोह नगर के एक मैरिज लॉन में सम्पन्न हुआ जहां सत्र 2022-23 की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन सीए सौरभ कांत , मुख्य वक्ता एमजेएफ लायन डॉ. क्षितिज  शर्मा , अधिष्ठापन अधिकारी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी एम जे एफ अजय मेहरोत्रा ,दीक्षा अधिकारी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन बलबीर सिंह बग्गा रहे जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् समृद्धि सहाय ने गणेश वंदना की गयी। रिंकी श्रीवास्तव ने ध्वज वंदना पढ़ी जिसके बाद शिल्की श्रीवास्तव ने लायन्स का एथिक्स पढ़ा। इसी क्रम में लायन अध्यक्ष लायन जय कृष्ण साहू जैकी ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही अध्यक्षीय प्रतिवेदन पढ़ते हुए क्लब के गठन में सहयोग करने वालों सहित पिछले सत्र को सफलतापूर्वक व्यतीत करने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त  किया। साथ ही सचिव लायन प्रदीप सिंह ने सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इसी क्रम मैं लायन बलबीर सिंह बग्गा ने नये सदस्य रत्नेश गुप्ता, संजीव साहू, आशीष चौरसिया, डॉक

नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ के गलत कृत्य से शव दफन को लेकर साम्प्रदायिक तनाव होते होते बचा,एसडीएम की सूझबूझ से हुआ मामला शान्त

Image
जौनपुर। जनपद के तहसील मड़ियाहूँ स्थित कस्बा के अन्दर एक हिन्दू की जमीन में अल्पसंख्यक समाज के मृतक का शव दफन को लेकर जैसे ही  हिन्दू मुस्लिम आमने सामने हुए तहसील प्रशासन खास कर पुलिस का हाथ पांव फूल गया था। लेकिन एसडीएम ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए मामले का हल निकाला और मुसलमानो की अधिकृत कब्रिस्तान में शव दफन की व्यवस्था करा कर मामले को शान्त करा दिया है। खबर लिखे जाने तक स्थिति सामान्य हो सकी थी।  मिली खबर के अनुसार मुसलमानो के लिए बनी कब्रिस्तान को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने पौधशाला बनाकर उसपर कब्जा जमा लिया है और वहीं बगल स्थित लालजी मौर्य नामक व्यक्ति की भूमिधरी जमीन पर कब्रिस्तान का पत्थर लगा कर अल्पसंख्यक समुदाय को भ्रमित कर दिया था। बीती रात मुस्लिम समुदाय के मुख्तार अहमद नामक व्यक्ति के परिवार की महिला की मौत हो गयी थी आज जब मुस्लिम समुदाय के लोग मौर्य लालजी की भूमिधरी जमीन पर कब्रिस्तान खोदने गये तो विवाद शुरू हो गया। हलांकि मुसलमान जबरिया शव दफन करने पर अमादा हो गये थे।लालजी मौर्य की तरफ से हिन्दू वाहिनी संगठन सहित तमाम हिन

उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को सीएम ने दिया तोहफा,अब होगे कैशलेस इलाज

Image
उत्तर प्रदेश के 22 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों के साथ ही पेंशनर्स को गुरुवार को कैशलेस इलाज का तोहफा दिया है। लोकभवन में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत 22 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को कार्ड प्रदान करने की योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र भी थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोक भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दस कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को राज्य हेल्थ कार्ड वितरित किए। इस योजना से 22 लाख राज्य कर्मचारी, रिटायर कर्मचारी और उनके आश्रितों सहित 75 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि हम राज्य कर्मचारियों की पूरी चिंता करते हैं और कर्मियों को चाहिए कि वह जनता की फिक्र करें। हमने कर्मचारियों की वर्षो पुरानी मांग पूरी की है। कोरोना काल में मेरे सामन

आखिर पिता ने पुत्री की हत्या करने बाद खुद को गोली मारकर जीवन लीला क्यों की समाप्त

Image
एक पिता ने अपने बेटी की हत्याकर खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस घटना के पीछे कहांनी क्या हो सकती है। जी हां जनपद फरूखाबाद में शहर के याकूतगंज के मोहल्ला पसार गड्ढा में गुरुवार की सुबह हुई घटना ने लोगों को दहला दिया। यहां मिठाई कारीगर ने बेटी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर पिता ने बेटी को गोली क्यों मारी। याकूतगंज के मोहल्ला पसार गड्ढा में मिठाई कारीगर प्रमोद कुमार राजपूत उर्फ मौधू परिवार के साथ रह रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे प्रमोद ने बंदूक से 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान की पीठ पर गोली मार कर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर बॉथरूम से पत्नी मिथलेश बाहर निकलीं तो बेटी और पति को खून से लथपथ पड़ा देख कर चीख पड़ीं। उनका शोर सुनकर परिवार के सदस्य भी आ गए। इस बीच मुस्कान और प्रमोद ने दम तोड़ दिया था। वारदात की जानकारी

सरकार से दिनेश खटीक के इस्तीफा ने खोली पोल, सरकार में क्या स्थिति है राज्यमंत्रीयों की

Image
प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री के इस्तेफे के बाद से यह बात सुर्खियों में आ गयी है कि राज्य मंत्री काम विहीन मंत्री बने हुए है। कैबिनेट मंत्रीयों ने काम का बंटवारा नहीं किया है। हलांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते है कि कैबिनेट मंत्री अपने विभाग के राज्यमंत्री के साथ समन्वय बनाये उन्हे भी विभागीय बैठको में शामिल करें। मजेदार बात यह है कि जिस दिन सीएम ने निर्देश जारी किया उसी दिन सायंकाल  यह चर्चा सुर्खियां पकड़ लेती है कि जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने इस्तीफा दे दिया, क्योंकि विभाग में उनके साथ भेदभाव हो रहा है, अफसर बात नहीं सुनते। इसका मतलब सुलग रही चिंगारी की ताप वहां तक पहुंच चुकी थी। व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करने वाले भले ही यह अकेले मंत्री हों, लेकिन इस अव्यवस्था के शिकार लगभग सभी राज्यमंत्री हैं। वह नाम के तो राज्यमंत्री हैं, लेकिन काम कोई नहीं दिया गया। योगी सरकार 2.0 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 52 मंत्री बनाए गए हैं। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। सीएम योगी शुरुआत से ही इ