Posts

Showing posts from November 12, 2020

भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें आन्तरिक लोकतंत्र बचा है - नागेश्वर देव पाण्डेय

Image
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शाहगंज मण्डल की मण्डल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बतौर वक्ता प्रशिक्षण शिविर के काशी क्षेत्र के प्रमुख नागेश्वर देव पाण्डेय जी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र बचा हुआ है और जब तक भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है, देश के लोकतंत्र पर कोई आंच नहीं आ सकती, उन्होंने  कहा की आज देश में लगभग 1650 छोटी-बड़ी पार्टियों में से सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके अंदर आतंरिक लोकतंत्र बचा हुआ है। उन्होंने कहा की यदि भाजपा देश का लोकतंत्र बचा कर नहीं रखती तो आज एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री नहीं बन पाता और यह भी सच है कि जब तक भारतीय जनता पार्टी का आतंरिक लोकतंत्र मजबूत है, इस देश के लोकतंत्र पर कोई आंच नहीं आ सकती, भारतीय जनता पार्टी में नेता अपने कृतित्व, परिश्रम, मेधा, 'परफॉरमेंस' और अपने निर्मल चरित्र के आधार पर बनते हैं, यही कारण है कि यहाँ एक बूथ कार्यकर्ता भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है और एक गरीब का बेटा व पार्टी का एक छोटा सा

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: प्रो. एच सी पुरोहित

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के एच आर डी  द्वारा दिनांक 12 नवम्बर 2020 को एक दिवसीय विशिष्ट व्याख्यान का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के विषय वस्तु “फ्यूचर जॉब्स फॉर इंट्री लेवल मैनेजर्स : स्किल्ड एंड कॉम्पीटेंसी” पर दून विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो. एच. सी. पुरोहित ने सम्बोधित किया | प्रो. पुरोहित ने आने वाले भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्त्व को बताते हुए रोजगार सम्बंधित अन्य जरुरी कौशल व इसके विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की, साथ ही उन्होंने वर्तमान परिवेश को देखते हुए क्रिएविटी, इनोवेशन, ओरिजिनालिटी, नेत्तृव क्षमता, आदि गुणों की भविष्य में कार्यस्थल पर उपयोगिता पर सारगर्भित रूप से प्रकाश डाला | अपने व्याख्यान में उन्होंने छात्रों को सफल होने के लिए आशावादी व अध्यात्मिक के होने के लाभ भी बताये |  इसी क्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर ने कहा की रोजगार के संभावना व्यक्तित्व विकास के उन्नयन से संभव होगा । उन्होंने ज

स्मृति: दृढ़ इच्छा शक्ति के धनी थे पंडित मदन मोहन मालवीय जी,1946 में आज के दिन हुआ था निधन

Image
जौनपुर। व्यक्ति अगर किसी कार्य का संकल्प कर ले और उसके लिए पूरी शक्ति से जुट जाए तो उसका वह कार्य पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता है। इस वाक्य को यथार्थ के धरातल पर उतारने वाले किसी व्यक्ति का स्मरण करे तो पंडित मदन मोहन मालवीय का नाम प्रमुखता से सामने आता है। एक ऐसा व्यक्ति जिसकी इच्छाशक्ति इतनी प्रबल थी कि बगैर किसी संसाधन के ही एक ऐसे विश्वविद्यालय की स्थापना कर दी, जो कालांतर में पूरे देश ही नहीं विश्व में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ। पंडित मदन मोहन मालवीय एक महान स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, वकील और समाज सुधारक थे। महात्मा गांधी द्वारा दी गई उपाधि महामना के नाम से प्रसिद्ध पंडित मदन मोहन मालवीय का निधन आज ही के दिन 1946 में बनारस में हुआ था। महामना का जन्म 25 दिसंबर 1861 को इलाहाबाद में हुआ और शिक्षा-दीक्षा कलकत्ता विश्वविद्यालय में। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने शिक्षक की नौकरी की, वकालत की और एक समाचार पत्र का संपादन भी किया। लेकिन देश में शिक्षा का अभाव देख कर उन्होंने वर्ष 1915 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। महात्मा गांधी भी म

मुख्तार अंसारी पर सरकार का कहर जारी फिर हुईं कुर्की की कार्यवाही

Image
प्रदेश के बाहुबलियों में शुमार मऊ जनपद के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। सरकार का कहर अनवरत जारी है। उसी के तहत जनपद गाजीपुर प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की फतेहउल्लहपुर के पास की संम्पत्ति को बुधवार की शाम कुर्क करने की कार्यवही की है। बुधवार शाम करीब तीन बजे प्रशासन भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नंदगंज थाना क्षेत्र फतेहउल्लहपुर स्थित मे मेसर्स कन्स्ट्रक्शन के पास पहुंचे। प्रशासन द्वारा ढोल पिटवा मुनादी कराते हुए भूमि/भवन को कुर्क कर दिया। वहीं भूमि व गोदाम की कीमत करीब 22 करोड़ 23 लाख आंकि गई। कार्यवही करने के दौरान कुर्क करने वाली स्थान पर सार्वजनिक सूचना बैनर भी लगाया गया था। जिसपर लिखा गया था जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर के आदेश संख्या 43/18 जे ए थाना कोतवाली कुर्की /2020 5 नवम्बर अतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 के अनुपालन में अभियुक्त सरजील रजा उर्फ आतिफ रजा, अनवर सहजाद पुत्र जमसेद रजा निवासी सैयदबाड़ा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर व अफसा अंसारी पत्नी मुख्तार अंसारी निवासी दर्

दीपोत्सव पर जाने किस मुहूर्त में लक्ष्मी- गणेश की पूजा से होगी धन की वर्षा

Image
पं. देवेंद्र भट्ट (गुरूजी)  त्रेता युग में भगवान विष्णु के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और उनकी अयोध्या नगरी। अनुज लक्ष्मण एंव भार्या माता जानकी के संग चौदहवर्ष के बनवास एंव अन्यायी रावण का वध के उपरांत श्रीराम आयोध्या वापस आते हैं। अयोध्यावासियों, ने नगर को दीपोत्सव में बदल दिया। लक्ष्मीं स्वरूप माता जानकी के अगमन पर दीपोत्सव की यह परंपरा सनातन हिंदू संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है। यह उत्सव पांच दिन का होता है। प्रथम दिन का उत्सव कार्तिक मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को मनाया जाता है। यह धनतेरस नाम से प्रचलित है। जिसमें शुभ मूहर्त में सोने चांदी धातु एंव अन्य सामान क्रय करने का विधान है। अगले दिन का उत्सव कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी है। जिसे नरक चतुर्दशी के नाम से जानते हैं। विविधताओं को समेटने वाला हमारा सनातन धर्म जिसमें अपने गृह को स्वच्छ करने के उपरंत कूड़े के ढेर पर रात्रि के प्रथम प्रहर के अंत में दीपक जलाए जाने का विधान है। उसके अगले दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या को दीपवली त्योहार मनाते हैं। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को गोवर्धन (अन्नकूट) होता है। द्व

लोक सेवा आयोग द्वारा से चयनित इंजीनियरो को सीएम आज पत्र वितरित करेंगे

Image
मुख्यमंत्री का दावा तीन लाख नौजवानों को दिया नौकरी  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवचयनित जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति एवं पद स्थापना पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वे वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जनपदों में मौजूद सफल अभ्यर्थियों से संवाद भी करेंगे। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित जूनियर इंजीनियर (सिविल) परीक्षा के माध्यम से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के लिए 1,438 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां उपलब्ध करा रही है। योगी सरकार की तरफ से अब तक 3 लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दी गयी हैं। सभी भर्तियां निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की गयी हैं। आने वाले समय में मिशन रोजगार के तहत 3 लाख और युवाओं को नौकरियां देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले महीने भी परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चयनित 31,277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये थे। इसके अलावा, राजकीय माध्