Posts

Showing posts from March 29, 2023

मैहर मंदिर में आशीष पाठक अमृत ने बिखेरा सुरों का जलवा

Image
जौनपुर। मां गौरी की उपासना करते हुए मैहर मंदिर में भजन संध्या के कार्यक्रम में देवी गीत एवं भजन गायक आशीष पाठक अमृत ने एक से एक बढ़कर  अपने गीत हे जगजननी राम की नगरिया .मैहर माई के दरबार प्यारा।नजारा बड़ा नीक लगेला भजनों की प्रस्तुति दी जिससे वहां पर उपस्थित सभी जनपद की महिलाएं थिरकती नजर आई। कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित आशुतोष जायसवाल रवि जायसवाल वहां उपस्थित सभी महिलाएं निर्मला सिंह ज्वाला सिंह अनुष्का सिंह चंद्रिका सिंह यादव स्मिता श्रीवास्तव रेनू पाठक पूर्णिमा पाठक रवि पाठक आदि उपस्थित रहे इससे पहले श्री पाठक के कई कार्यक्रम मुंबई राजस्थान दिल्ली और कई देशों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।संचालन रमेश सिंह ने किया।

जौनपुर महोत्सव के तीसरे दिन शाही किला में लोक गीत, फिल्मी व मिक्स गीतों पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

Image
जौनपुर महोत्सव का भव्य समापन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुहिक विवाह एवं लैपटॉप, मेधावी छात्रों को टैबलेट एवं चेक वितरण, दिव्यांगजन विभाग के द्वारा मोटराइज्ड साइकिल वितरण किया गया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा गणेश वन्दना, देश भक्ति, पंजाबी, दक्षिण भारतीय, आदिवासी, लोक गीत, फिल्मी व मिक्स गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।महोत्सव में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, सहित अन्य विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। समापन के दिन मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत कुल 501 जोड़ों का विधि विधान और रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। दिव्यांगजन कल्याण विभाग के तहत दिव्यांगों को 60 मोटराइज्ड साइकिल का वितरण किया गया। कोरोना काल में जिन बच्चों के माता-पिता का असामयिक निधन हो गया था उनको शिक्षा हेतु बाल सेवा योजना के तहत 29 बच्चों को लैपटॉप वितरण किया गया। बोर्ड परीक्षा-2022 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 21 विद

आराजक तत्वों ने करबला के गुंबद को भगवा रंग से रंगा, तनाव कम करने के लिए पुलिस तैनात

Image
जौनपुर। जनपद के नेवढ़िया क्षेत्र के सहिजनी गांव मे मुस्लिम समुदाय द्वारा बनवाये गए कर्बला के गुंबद को मंगलवार की रात में अराजक तत्वों ने भगवा रंग में पेन्ट कर रंग डाला। वहां लगे इस्लामिक झंडे को भी उठा ले गए। वहीं सुबह देखने के बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पहले तो तनाव बढ़ा लेकिन बाद में स्थित सामान्य हो गयी। पुलिस ने तत्काल ग्राम प्रधान से संपर्क कर माहौल बिगड़ने से पहले ही उसे पहले वाले रंग में पेंट करा दिया। दोपहर बाद तक वहां पुलिस तैनात रही। बुधवार को जब गांव के लोगों की नजर गुंबद पर पड़ी तो घटना को लेकर चर्चा होने लगी। देखते देखते गांव के करीब-करीब सभी लोगों को मामले की जानकारी हो गई। ऐसे में वहीं से पुलिस को फोन किया गया और थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि कर्बला में जो गुंबज बनाया गया था उसे हरे और सफेद रंग में रंगा गया था। मंगलवार की रात में कुछ अराजक किस्म के लोगों ने गुंबज को भगवा रंग से रंग दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में गुंबज को फिर से हरे रंग का पेंट करवाकर मामले को शांत कर दिया

अभिव्यक्ति की आजादी पर मोदी सरकार लगा रही है अंकुश

Image
 जौनपुर। लोकतंत्र में बोलने की आजादी पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा  लगातार कुठाराघात करने का प्रयास  किया जा रहा है!   मोदी सरकार विपक्ष के सवालों से संसद में  बचने के लिए असंवैधानिक कदम उठाने से भी संकोच नहीं कर रही है  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का लोकसभा से निलंबन इस बात का जीता जागता प्रमाण है। वर्तमान सरकार हर हाल में विपक्ष का दमन करने पर उतारू है ताकि जनता के सवालों से बचा जा सके। देश के कुछ उद्योगपति पर सवाल खड़े करने से  मोदी सरकार क्यों घबरा रही है। भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने  के खिलाफ  जिले के कांग्रेसी जन  द्वारा शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम  के नेतृत्व में सब्जी मंडी स्थित कांग्रेस शहर कार्यालय  से नगर कोतवाली तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध  दर्ज किया  गया। इस मौके पर राकेश उपाध्याय,राकेश सिंह, सत्यवीर सिंह,सन्दीप सोनकर, नेसार इलाही,राजकुमार गुप्ता,अजय सोनकर, अमित मिश्रा, अबी बक्कास, बब्बी खान, अमन सिन्हा, अमिष श्रीवास्तव,फरहन जिलानी,रोहित पाण्डेय,अभिश इमाम,अभि

फिल्म अभिनेत्री की मौत के मामले में समर सिंह संजय सिंह की तलाश शुरू, पूर्वांचल के जिलो में हो रही छापेमारी

Image
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह आजमगढ़ में नहीं मिले। दोनों की तलाश में पुलिस पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में छापा मार रही है। पुलिस की एक टीम मुंबई भी रवाना की गई है। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अभिनेत्री की मां की तहरीर पर पुलिस भोजपुरी गायक समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा कायम कर तलाश कर रही है। भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। आजमगढ़ के मेंहनगर स्थित घर से लेकर उसके अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। सभी मोबाइल फोन बंद हैं। वह अपने परिजनों व करीबियों के संपर्क में भी नहीं है। उधर, इस संबंध म

एक अप्रैल से मनरेगा मजदूरो की बढ़ेगी मजदूरी जानें कितनी वृद्धि का हुआ निर्णय

Image
प्रदेश में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों को एक अप्रैल से 230 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। अब तक उन्हें 213 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलती है। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने के बाद प्रदेश सरकार ने भी बुधवार को 17 रुपये मजदूरी बढ़ाने का आदेश जारी किया।  मजदूरी बढ़ने से प्रदेश के करीब 1 करोड़ 27 लाख से अधिक जॉब कार्ड धारक परिवारों और 3 करोड़ 2 लाख श्रमिकों को फायदा होगा। एक महीने तक लगातार काम करने पर श्रमिक को पहले की तुलना में 510 रुपये मजदूरी अधिक मिलेगी। प्रदेश में इस समय 1.62 करोड़ श्रमिक मनरेगा में काम कर रहे हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 31 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजन हुआ है।