Posts

Showing posts from September 9, 2025

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद

Image
•शादी के बाद बच्ची होने पर भी नहीं बच सका आरोपी जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो उमेश कुमार की अदालत ने सरपतहा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को 20 वर्ष की कैद व ₹15000 अर्थ दंड से दंडित किया। अभियोजन कथानक के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 7 सितंबर 2022 शादी के बाद बच्ची होने पर भी नहीं बच सका आरोपी जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो उमेश कुमार की अदालत ने सरपतहा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को 20 वर्ष की कैद व ₹15000 अर्थ दंड से दंडित किया। अभियोजन कथानक के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 7 सितंबर 2022 को मुकदमा पंजीकृत करवाया कि दिनांक 31 अगस्त 2022 को उसकी 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से गायब हो गई है।वह एक मोबाइल नंबर पर हमेशा बात किया करती थी। वादी को आशंका है कि उसी मोबाइल नंबर धारक व्यक्ति ने ही उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मुकदमे के विचारण के दौरान सभी गवाह पक्षद्रोही हो गए और किसी ने भ...

फीया टेक्नोलॉजी पर अनावश्यक कटौती का आरोप, बैंक मित्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Image
जौनपुर -जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्टेट बैंक के सीएसपी बैंक मित्रों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर फीया टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पर अनावश्यक धन कटौती का गंभीर आरोप लगाया। बैंक मित्रों का कहना है कि कंपनी द्वारा हर महीने बिना सूचना और बिना कारण पोर्टल से पैसे काट लिए जा रहे हैं, जिससे उनमें गहरी नाराजगी है। इस समस्या को लेकर गौराबादशाहपुर, धर्मापुर, जफराबाद, सिकरारा, बक्सा सहित कई क्षेत्रों से करीब 30 बैंक मित्र डीएम कार्यालय पहुंचे और कंपनी के स्टेट हेड व जिला हेड की जांच कर कार्रवाई की मांग की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम मड़ियाहूं सुनील कुमार ने बैंक मित्रों से ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन देने वालों में बृजेश यादव, मोहित गुप्ता, ऋषभ दूबे, अभय सरोज, कन्हैया लाल यादव, पंकज पांडेय, आदित्य गुप्ता, सुजीत कुमार आदि शामिल रहे।

गलत साइड से आई कार से पल्सर टकराई, दो युवक गंभीर, बाइक जलकर राख

Image
जफराबाद --वाराणसी–लखनऊ राजमार्ग पर हौज तिराहे के पास सोमवार देर रात गलत साइड से आ रही कार और पल्सर बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पल्सर धू-धू कर जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार वाराणसी निवासी अमन सोनकर (24) व शुभम सोनकर (20) पुत्र बित्तन सोनकर, नाटी इमली थाना जैतपुर, अपनी पल्सर से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हौज तिराहे के पास सामने से गलत दिशा से आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में पल्सर बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि कार का अगला पहिया टेढ़ा हो गया। संयोगवश मौके पर मौजूद जफराबाद पुलिस टीम ने तुरंत दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि कार मालिक भारत पुत्र साधुराम निवासी मुस्तफाबाद है। पुलिस के अनुसार कार गलत साइड से चल रही थी। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शरारती तत्वों के खिलाफ होगी सख्त निगरानी, सीओ

Image
अखाड़ों में तलवार, भाला लेकर चलना रहेगा प्रतिबंध, थानाध्यक्ष ,पीस कमेटी की बैठक में मजिस्ट्रेट ने दिए कड़े निर्देश खेतासराय जौनपुर। जिले के अति संवेदनशील कस्बा खेतासराय में आगामी त्यौहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मंगलवार को खेतासराय थाना परिसर में पीस कमेटी की आयोजित बैठक में अधिकारियों ने बेहद ही सख्त निर्देश दिए। कहा कि दुर्गा पूजा और बारावफात में शरारती तत्वों की खोजबीन के लिए पुलिस का सख्त पहरा लगाया जाएगा। अखाड़ों में तलवार, भाला व अन्य धारदार हथियार का प्रयोग करतब दिखाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद नायब तहसीलदार राहुल सिंह, डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने बेहद ही कड़े शब्दों में अति उत्साही युवाओं पर नजर रखने के लिए उनकी संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी और बुजुर्गों को सख्त हिदायत दी। कहा कि वह जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक नारा अथवा गलत शब्द का प्रयोग नहीं करेंगे । अगर ऐसा करते हुए कोई पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सीधे जेल भेजा जाएगा। 14 व 15 सितम्बर ...

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कई अधिकारियों का वेतन रोका गया

Image
जौनपुर।आईजीआरएस पोर्टल पर मूल्यांकन में जनपद के खराब प्रदर्शन और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। शिकायतों में सर्वाधिक असंतोषजनक फीडबैक और स्थलीय निरीक्षण न होने के चलते अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम (नोडल), प्रभागीय वन अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी, सदर, मड़ियाहूं, शाहगंज, बदलापुर और मछलीशहर के तहसीलदारों सहित कई अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

सड़क हादसों में इंसान और जानवर दोनों बन रहे शिकार, जिम्मेदार मौन

Image
मछलीशहर। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछलीशहर और जंघई के बीच सड़क हादसों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही। तेज रफ्तार वाहनों से कभी इंसानों की जान जा रही है तो कभी आवारा और जंगली जानवर टकराकर मौत के शिकार हो रहे हैं। कई बार दोनों ही घायल या मृत हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा आवारा गोवंश के लिए गौशालाएं बनवाने और धन खर्च करने के बावजूद छुट्टा जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं। परिणामस्वरूप आए दिन इंसान और जानवरों की टक्कर की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। मंगलवार सुबह गोधना बाजार के पास भी एक भारी वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत हो गई। सुबह सड़क पर मृत शरीर को आवारा कुत्ते नोचते दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को अभियान चलाकर सैकड़ों की संख्या में घूम रहे आवारा गोवंश को गौशालाओं तक पहुंचाना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि आवारा कुत्तों की गर्दन में रिफ्लेक्टर वाले पट्टे लगाए जाएं तो दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। फिलहाल जिम्मेदारों की उदासीनता से इंसान और जानवर दोनों की जानें खतरे में हैं।

स्वदेशी जन जागरण कर हस्ताक्षर अभियान चला कर रैली निकाली

Image
 फाफामऊ। सोमवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए जन जागरण मे हस्ताक्षर अभियान चला कर पूरे फाफामऊ बाजार मे रैली निकाली अभियान के तहत लोगों सै भारत की बनी वस्तुओं का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया और अपील किया गया कि नये भारत मे सुई से लेकर विमान व मिसाइल तक बन रही है।मानव जीवन से संबंधित रोजमर्रा की चीज आज के भारत देश मै बन रहा है। भारत का पैसा देश ही रहे जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने पर तमाम विदेशी चुनौतियों का सामना कर सके और देश को विश्व समुदाय मे एक प्रतिष्ठित स्थान मिले।इस अभियान का नेतृत्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक महानगर श्याम बाबू केशरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल के आलावा आर.डी. वर्मा, सोनू जायसवाल, राकेश केशरवानी, सुधीर पाण्डेय, सुरेश केशरवानी, राम कृष्ण शर्मा, अश्विन मिश्रा, रामनारायण केशरवानी, बली केशरवानी, मो.सलमान आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।     कृष्णा मोहन मौर्य ( सच खबरें )