Posts

Showing posts from May 9, 2019

अब तक के सबसे कायर एवं कमजोर पीएम है मोदी- प्रियंका गांधी

जौनपुर । 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे मतदान का छठा चरण 12 मई को होने जा रहा है।  गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सदर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत मिश्र के पक्ष में प्रचार करने हेतु मुख्यालय से 30 किमी दूर स्थित बदलापुर के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के पास मैदान में पहुंची थी।  रैली में प्रियंका ने मोदी पर जबरदस्त हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि, इनसे (मोदी) बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पे दिखाने से नहीं आती है। प्रियंका ने कहा कि, राजनीतिक शक्ति वो होती है, जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्ष दलों की बात सुनने की शक्ति। लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब तक देना नहीं जानते। प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, जब आपके भाजपा  प्रत्याशी आपके बीच आए तो ये जरूर पूछिए की 5 साल में हमारे लिए आपने  क्या किया? 5 साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी तो वादा

पांच चरण के बाद कांग्रेस चुनाव से बाहर - प्रधानमंत्री

जौनपुर , 09 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इस समय जौनपुर में चुनाव की आंधी देखने को मिल रही है, पांच चरण के मतदान के बाद कांग्रेस पार्टी चुनाव से बाहर हो गयी है। सपा व बसपा इतने परेशान है कि जिस फार्मूले को लेकर गठबन्धन किये थे उस फार्मूले को जनता ने नकार दिया है। हर चरण में देश के हितों को सर्वोपरि रखकर जनता ने वोट दिया है।                     जौनपुर के कुद्दुपुर में जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी डॉ0 के पी सिंह मछलीशहर लोकसभा ( सुरक्षित ) के प्रत्याशी बी पी सरोज के समर्थन में गुरुवार को विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा “ आज दुनिया में भारत शक्तिशाली देशो में गिना जा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक से देश खुश होता है। आज दुनिया भारत की ताकत और कूटनीति का लोहा मान रहा है। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा विकास विचारधारा की समर्थन है, जिसके लिए दल से बड़ा देश है। जब सिर्फ अपना और अपने परिवार का नहीं बल्कि देश का विकास करने की इच्छाशक्ति के साथ सरकारें चलाई जाती है, तो इसी तरह का परिवर्तन आता है। आज दुनिया में भारत की सफाई की बात होती है। महामिलावटी दलों ने सत्ता का पैस