Posts

Showing posts from December 25, 2025

चित्रकला की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिज्ञासा को मिला तीसरा स्थान

Image
जफराबाद।क्षेत्र के अहमदपुर में स्थित हरगोविंद सिंह इंटर कालेज की इंटर की छात्रा जिज्ञासा विश्वकर्मा को पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला।उसे गुरुवार को प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में 11 हजार रुपये के चेक से सम्मानित किया गया। सुशासन दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के दौरान यह जिला स्तरीय कार्यक्रम जनक कुमारी इंटर कालेज हुसैनाबाद में आयोजित हुई थी।जिसमे जिले के विभिन्न कालेजों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था।ऊक्त कालेज से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिज्ञासा भी गई थी।उसने तीसरा स्थान प्राप्त किया।उसे प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव,राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।उसकी सफलता पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ संजीव सिंह ने बधाई दिया।

बहुजन नायक एवं दलित गौरव के प्रतीक है महाराजा बिजली पासी:- राकेश मौर्य

Image
जौनपुर-  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी जी की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में समारोह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित पार्टी जनों ने महाराजा बिजली पासी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तत्पश्चात जिला महासचिव आरिफ हबीब ने गोष्ठी आयोजित कर उनके शौर्य पूर्ण कार्यकाल की चर्चा कराई तथा उपस्थित सपाजनों ने उनके विचारों पर चलने केआ संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि बहुजन नायक और दलित गौरव के प्रतीक महाराजा बिजली पासी को याद कर रहा है। महाराजा बिजली पासी 12वीं सदी के एक महान और स्वाभिमानी राजा थे, जिन्होंने अवध क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से शासन किया। उन्होंने पासी समुदाय के साथ-साथ समूचे दलित समाज के लिए गौरव का इतिहास रचा। वह न केवल एक कुशल शासक थे, बल्कि अदम्य साहस और पराक्रम के प्रतीक भी माने जाते हैं।  महाराजा बिजली पा...

शीतलहर के चलते स्कूल और कॉलेज बंद, प्रशासन का बड़ा फैसला

Image
जौनपुर। जिले में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में 26 दिसंबर 2025 को कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालय विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।  सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश  यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा उत्तर प्रदेश बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगी। स्टाफ की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य  आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय बंद रहने के बावजूद शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ को समय से विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। शिक्षक एवं कर्मचारी विभागीय कार्य, एसआईआर अभियान तथा अन्य शासकीय दायित्वों का निर्वहन नियमित रूप से करेंगे। आदेश के सख्त पालन के निर्देश  जिला प्रशासन ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। बढ़ती ठंड के बीच...

एस आई एम नर्सिंग कॉलेज मे क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

Image
थरवई / गुरुवार को थरवई  क्षेत्र अंतर्गत एस आई एम नर्सिंग कॉलेज में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया इस त्योहार का शुभारंभ केक काटकर हुआ छात्रों ने इस अवसर पर भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किया और एक दूसरे के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया यह त्योहार कॉलेज के डायरेक्टर इंजी एल बी मौर्य के निर्देशन में मनाया गया डायरेक्टर इंजी एल बी मौर्य ने इस अवसर पर छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा की क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है जो पूरे विश्व में भगवान ईसा मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है और यह हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है हमें इस त्योहार के माध्यम से एक दूसरे के साथ मिलकर रहने और सहयोग करने की सीख मिलती है इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज की तरफ से रोहित मौर्य, आराधना यादव, अंकित यादव, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे    कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )