Posts

Showing posts from September 14, 2025

हिंदी हमारी माँ की वाणी और पिता का आशीर्वाद इं० एल बी मौर्या

Image
थरवई। हिंदी दिवस की 76वे वर्षगांठ पर ईo एल बी मौर्य द्वारा कहा गया की हृदय के भावों में जब भाषा उतरती है तब वह केवल शब्दों का समूह नहीं रहती, वह आत्मा का स्पंदन बन जाती है। हिंदी दिवस उसी स्पंदन की याद दिलाता है। हिंदी माँ की वाणी है, पिता का आशीर्वाद है बच्चों की किलकारी है राष्ट्र की आत्मा है। जब हम हिंदी में बोलते है तो हमारे भीतर से सहज प्रेम और अपनापन फूट पड़ता है। यह भाषा हमे किसी विदेशी चमक दमक के सहारे की नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी की सुगंध से जोड़े रखती है। सोचिए जब किसी गाँव की पगडंडी पर बूढ़ी माँ अपने बेटे को पुकारती है, तो उसकी आवाज में हिंदी की आत्मा होती है जब कोई कवि प्रेम और पीड़ा का गीत लिखता है तो उसने हिंदी की धड़कन होती है, हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली व विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है  कृष्ण मोहन मौर्या ( सच खबरें )

आधुनिक युग में हिंदी का महत्व : बढ़ रही मातृ भाषा का महत्त्व

Image
खंड  शिक्षा अधिकारी सोरांव - सुमन मिश्रा थरवई / हिंदी हम भारतवासियों की मातृ भाषा है जो राजभाषा से राष्ट्रभाषा का दर्जा व्याप्त है। हिन्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है वहीं हमारे भारत देश की पहचान है हिंदी जो दूर - दूर तक कई देशों में साथ ही सभी विद्यालयों महाविद्यालयों में यह भाषा सिखाई व पढ़ाई जाती है साथ ही साथ बोलने में भी प्रयोग की जाती है। यह दिवस 14 सितंबर को पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है जो वर्तमान समय में हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में हिन्दी भाषा सबसे अधिक बोली जाती है हिन्दी दिवस पर सभी शिक्षण संस्थानों व संगठनों में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है इस दिन पूरे भारतवर्ष में हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता और प्रचार प्रसार के लिए किया जाता है, हिन्दी अपनी इस मात्र भाषा को 1949 में केंद्रीय सरकार की बैठक में राज्य भाषा का दर्जा दिया गया जिसके पश्चात हिन्दी दिवस मनाने के विचार प्रकट किया गया। हिन्दी भाषा जागरूकता और उसके इस्तेमाल के साथ साथ हिन्दी भाषा का भारत के साथ जुड़ाव को देखकर 1965 में हिन्दी भाषा को भारत की राष...

पुत्र की लम्बी आयु के लिये माताओं ने किया जीवित्पुत्रिका व्रत पूजन

Image
जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम सहित जनपद के लगभग क्षेत्रों में रविवार को माताओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए 24 घंटे निरजला जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत पूजन किया। शाम को मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड के पूर्वी छोर पर सैकड़ों व्रती महिलाए, नवविवाहित जोड़े, नवजात बच्चों के साथ गाजे—बाजे विधि—विधान से पूजन किया गया। यह पूजन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। यह व्रत पौराणिक कथाओं पर आधारित है और इसे रखने वाली माताएं पूरे दिन निर्जला रहकर भगवान जीमूतवाहन सहित अन्य देवताओं की पूजा करती हैं। इस व्रत का उद्देश्य से अपने पुत्रों के लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना, बच्चों पर आने वाले संकटों से उनकी रक्षा करना, संतान की भलाई और सुख समृद्धि शान्ति की कामना की जाती है। यह व्रत खासकर पूर्वांचल समेत बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, नेपाल जैसे क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक किया जाता है। व्रत का समापन अगले दिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद पारण करके किया जाता है। यह व्रत माताओं के संतान के प्रति निस्वार्थ प्रेम और अटूट आस्था का प्रतीक माना...

मंत्री गिरीश यादव ने कृष्ण कुमार को बनाया पीआरओ, खेतासराय में खुशी की लहर

Image
खेतासराय, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ मुन्नू को खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव का विशेष भरोसा मिला है। मंत्री ने उन्हें अपना जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया है। यह खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। खेतासराय नगर पंचायत क्षेत्र सहित पैतृक गांव में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस प्रतिनिधि से बातचीत में स्वयं मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पुष्टि करते हुए कहा कि  “कृष्ण कुमार जायसवाल पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा की सजीव मिसाल हैं। उनकी जनसंपर्क क्षमता और अनुभव संगठन को और मजबूत बनाएगा।” खेतासराय कस्बे के मूल निवासी श्री जायसवाल वर्तमान में नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले (कलेक्ट्रेट के पास) में रहते हैं। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे कृष्ण कुमार ने भाजपा संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी मेहनत और उपस्थिति हमेशा चर्चा का विषय रही है। सूत्रों के मुताबिक, कृष्ण कुमार जायसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष पद...

थाना बक्शा पुलिस ने 02 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Image
जौनपुर। थाना बक्शा पुलिस ने थानाध्यक्ष के कुशल निर्देशन में न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के क्रम में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामफल पुत्र कामता प्रसाद और उनकी पत्नी राधा देवी निवासी भैरोपुर थाना बक्शा शामिल हैं। दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0-2917/22 धारा 498ए, 323, 325 भादवि व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित थे। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम उ0नि0 बृजेश कुमार मिश्रा म0का0 मधु यादव (थाना बक्शा, जौनपुर)

लगातार अभ्यास से ही मिलेगी सफलता – महेंद्र यादव ,महासभा ने 150 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Image
अवध पैरामेडिकल कालेज पचहटिया में हुआ आयोजन जौनपुर -आखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वाधान में अवध पैरामेडिकल कालेज पंचहटिया में रविवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा श्रीकृष्ण जी एवं सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना आकांक्षा यादव एवं वर्तिका यादव ने प्रस्तुत किया तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों को बैज, श्रीकृष्ण पट्टिका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आए हुए अतिथियों का स्वागत कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. राजपति यादव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सीएमओ डा. रामअवध यादव और डा. शकुंतला यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप यादव पूर्व पीसीएस अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को लगातार अभ्यास करने से ही सफलता मिलती है। बिना तैयारी की जीत सिर्फ किस्सो कहानियों में होती है। असल जिंदगी में जिंदगी के हर मोड़ पर चाहे बोर्ड परीक्षा हो या प्रतियोगी परीक्षा हो या कोई बड़ी जीवन की चुनौती विजय उन्हीं को मिलती है। जो लगातार अभ्यास करते हैं। यही अभ्...

जीवित्पुत्रिका पर्व पर कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Image
जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के भुइली गोदाम बाजार में जीवित्पुत्रिका पर्व के अवसर पर रविवार शाम भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइश कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वर्तमान प्रधान कमलेश सरोज और पूर्व प्रधान विपुल सिंह हैप्पी ने पहलवानों से हाथ मिलाकर करवाई। दंगल में कई आकर्षक मुकाबले हुए। प्रिंस कोनिया ने आशीष बसवत को हराया। सूरज पहलवान कोनिया ने रोहित गड़वारेबीर को मात दी। अनुज गड़वारेबीर ने लालू बहरीपुर को पटका। काजू नई बाजार ने मनोज रामपुर को शिकस्त दी। अमन गोबरा ने विशाल नारायणपुर को हराया। गौतम गोबरा ने इन्दल नई बाजार को हराया। अंशु भदेवरा ने आदित्य नई बाजार को पटखनी दी। विष्णु चौकियां ने छोटू गोबरा को पछाड़ा। करिया भुइली ने सचिन पिलखुवा को परास्त किया। रवि बसवत ने प्रदीप नई बाजार को हराकर जीत दर्ज की। कई मुकाबले बराबरी पर छूटे। अंधेरा बढ़ने के कारण शेष कुश्तियां स्थगित कर दी गईं। रेफरी की भूमिका सुभाष पहलवान और दिनेश सिंह ने निभाई। इस मौके पर चंदन पहलवान, अजय कुमार शर्मा, बिप...

नाटक से गूँजा संदेश: जीवन अमूल्य है, मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान

Image
विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह: ग्रामीण जागरूकता अभियान जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग एवं वेलनेस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कम्पोजिट उ. प्रा. विद्यालय, देकवली (विकास खण्ड करंजाकला) में ग्रामीण जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नाटक और पोस्टर प्रदर्शन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम से जुड़े संदेश दिए। इस अवसर पर व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी मानसिक समस्याएं समय रहते समझी न जाएं तो वे गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने पारिवारिक संवाद और संवेदनशीलता को आत्महत्या रोकने का प्रभावी उपाय बताया। डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक को ग्रामीणों ने सराहा। ग्राम प्रधान महेश सोनकर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अन्नू त्यागी, उमा सिंह, संजय दूबे, शिखा तिवारी, कमर फातमा,...

जौनपुर में करोड़ों की नकली दवाओं का खेल बेनकाबआगरा, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से जुड़ रहे हैं ड्रग माफियाओं के तार

Image
जौनपुर -जनपद में करोड़ों रुपये की नकली दवाओं का गोरखधंधा उजागर हुआ है। जांच में सामने आया है कि आगरा, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के ड्रग माफियाओं के तार सीधे जौनपुर से जुड़े हुए हैं। जिला औषधि निरीक्षक रजत पांडेय द्वारा लिए गए दो दर्जन से अधिक दवाओं के सैम्पल में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इनमें से तीन नमूने अधोमानक पाए गए, जिन पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। श्री पांडेय ने बताया कि अब तक की जांच में 50 लाख रुपये से अधिक की नकली दवाएं जौनपुर के बाजार में बेचे जाने के संकेत मिले हैं। सहायक आयुक्त औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि आगरा की बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडि पॉइंट और ताज मेडिको एजेंसी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इन कंपनियों के जरिए अकेले जौनपुर में करोड़ों की नकली दवाएं खपाई जा चुकी हैं। गांधी कॉलोनी स्थित आयुष मेडिकोज पर छापेमारी के दौरान फर्म घर से संचालित होती पाई गई। कार्यालय में दवाओं का कोई भंडारण नहीं मिला, सिर्फ एलीग्रा-120 के 60 पत्ते बरामद हुए। बिल की जांच में सामने आया कि तरुण गिरधर ने आगरा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी से 3.45 कर...

समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की सुनी गई जन समस्याएँ

Image
थरवई / समाधान दिवस पर थाना थरवई में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश की अध्यक्षता में आये हुए सभी फरियादियों की सुनी गई जन समस्याएँ। इस मौके पर राजस्व व पुलिस से सम्बंधित कुल छः मामले आये। जिसमें तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। समाधान दिवस पर मौजूद रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक कुमार, एस आई अमित कुमार, अंकित कुमार सहित एवं राजस्व विभाग के लेखपाल सहित मौके पर मौजूद रहे। कृष्णा मोहन मौर्य ( सच खबरे )

बीती रात्रि में चोरी : मामले की जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस

Image
थरवई / बीती रात्रि को थाना क्षेत्र थरवई के पड़िला महादेव में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए। जब घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस। इंस्पेक्टर थरवई ओम प्रकाश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हर बिंदुओं से मामले की जाँच पड़ताल करते रहे आस पास लगे सीसीटीवी की भी निगरानी की गई। पीड़ित प्रेम बाबू गुप्ता पुत्र स्व राज नारायण गुप्ता निवासी पड़िला महादेव थरवई के रहने वाले हैं। पीड़ित ने बताया की घर में रखे नकदी सवा लाख रुपये, जेवरात में अंगूठी, जंजीर सहित डीजे मशीन आठ आदि सामान रहा। इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया की मामले की जाँच पड़ताल की जा रही। प्रेम बाबू के चार बेटे और दो बेटियां हैं। जिसमें दो लड़के बाहर रहते थे। और दो लड़के विजय कुमार गुप्ता और कृष्ण कुमार यही पर रहते हैं।   कृष्णा मोहन मौर्य ( सच खबरें )

बाइक सवार दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर बैठे थे बदमाश; चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

Image
जाैनपुर में उस वक्त हड़कप मच गया, जब बाइक सवार दो भाइयों को गोलियों से भून देने की सूचना मिली। मुंगरा बादशाहपुर थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार की देर रात बाइक सवार दो सगे भाइयों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। दोनों मुंगरा बादशाहपुर से अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है की कई राउंड गोली चलाई गई है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव निवासी शाहजहां (60) और उनके छोटे भाई जहांगीर (45) ब्यापारी हैं। दोनों सगे भाई बाइक से मुंगरा बादशाहपुर आए थे। जहां से वह देर रात अपने घर जा रहे थे। रात करीब दस बजे रास्ते में रामनगर के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पहले से ही घात लगाए बाइक बदमाश उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।  घटना के बाद जुटे ग्रामीणों के मुताबिक शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई। जहांगीर की हालत नाजुक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आननफानन में घायल को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले गई। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। ले...