Posts

Showing posts from September 30, 2025

समाज और शैक्षणिक संस्थानों का आपसी सहयोग ही प्रगति का आधार : प्रो. राकेश यादव

Image
  आंगनबाड़ी केंद्र सुल्तानपुर में शिक्षण एवं पोषण सामग्री वितरित  जौनपुर -वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर एवं कुलपति प्रो. वन्दना सिंह के संरक्षकत्व में सेवा पखवाड़ा  के अंतर्गत विश्वविद्यालय के एनएसएस  प्रकोष्ठ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, सुल्तानपुर, करंजाकला का भ्रमण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को कॉपी, कलम किताब ,पेंसिल, बिस्कुट, टाफी आदि शिक्षण एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही साथ जागरूकता कार्यक्रम  भी आयोजित किया गया। पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारियां प्रदान की गईं। बच्चों को पौष्टिक आहार एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राज बहादुर यादव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम है और इस प्रकार के कार्यक्रमों से जमीनी स्तर पर जनजागरूकता बढ़ती है। गाँव गोद कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. राकेश कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में ग्राम विकास में विश्वविद्यालय की भूमिका को रेख...

जिलाधिकारी ने विभिन्न दुर्गा पण्डालों में पहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Image
जौनपुर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा देर सायं कोतवाली स्थित विभिन्न दुर्गा पण्डालों में पहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा पण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था, शांति व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान दर्शन पूजन करने आयी वयोवृद्ध महिला को प्रसाद वितरित करने के साथ ही पात्रता की दशा में शासन के द्वारा संचालित योजनाओं से संतृप्त करने हेतु निर्देश नगर मजिस्ट्रेट और अधिशांषी अधिकारी को दिय गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चैहान सहित अन्य उपस्थित रहें।

मिशन शक्ति के अन्तर्गत शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर कन्या पूजन

Image
जौनपुर शासन के निर्देश के क्रम में प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन की दिशा में संचालित कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज-5 तथा शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर 22 सितम्बर 2025 से 90 दिवसीय ’’मिशन शक्ति’’ विशेष अभियान के पाचवें चरण के अन्तर्गत शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर में कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्या पूजन कार्यक्रम में मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र सहित अन्य की उपस्थिति में 301 कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया गया। सभी के द्वारा विद्यालय में शिक्षारत कन्याओं का पांव पखार कर, पूजन कर, भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। भोजनोपरान्त बालिकाओं को उपहार स्वरूप ज्योमेट्री बाक्स, कलर बाक्स, पेंसिल, रबर, पेन एवं कला की कापी प्रदान की गयी और सभी बालिकाओं को मिष्ठान और दक्षिणा भी दी गयी।            मा० राज्यमंत्री जी ने कहा कि मिशन शक...

ट्यूलिप हॉस्पिटल बना मौत का कुंआ – पानी भरने गई तीमारदार महिला की करेंट लगने से मौत, डॉक्टरों ने भी नहीं लगाया हाथ!

Image
जौनपुर। जिले में निजी अस्पतालों की लापरवाही का एक और खौफनाक मामला सामने आया है। अभी तक इलाज में लापरवाही से मरीजों की मौत की खबरें आती रही थीं, लेकिन अब नगर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल में एक तीमारदार महिला की जान चली गई। मौत का कारण और भी चौंकाने वाला है  जानकारी के अनुसार, सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथा गांव निवासी लालती देवी इलाज के लिए भर्ती थीं। उनकी तिमारदारी में बेटा प्रदीप गौड़, बहू गुड़िया समेत पूरा परिवार मौजूद था। सुबह करीब साढ़े दस बजे परिजन पानी भरने के लिए हॉस्पिटल परिसर में लगे वाटर कुलर के पास पहुंचे। वहां सकरी जगह में दो बड़े जनरेटर सेट के बीच वाटर कुलर लगाया गया था। पानी भरते वक्त तीमारदार गुड़िया करेंट की चपेट में आ गई। परिजनों का आरोप है कि करेंट लगने के बाद डॉक्टर और स्टाफ ने इलाज तक करने से मना कर दिया, किसी ने छूने तक की कोशिश नहीं की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन भड़क उठे और ट्यूलिप हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। लोगों ...

अंडर 12 नवरात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में देव स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड पर मैच संपन्न

Image
फाफामऊ / देव स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर 12 नवरात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमावर को मऊआईमा क्रिकेट अकादमी बनाम तुलसी क्रिकेट क्लब कुंडा के बीच निर्धारित 30 ओवर का मैच खेला गया जिसमें तुलसी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया बल्लेबाजी करने उतरी मऊआईमा क्रिकेट एकेडमी ने 24.2 ओवर सभी विकेट खोकर  77 रन बना पाईं जिसमें मोहम्मद अफान 24 रन श्याम सिंह यादव 2 विकेट सचिन मिश्रा 2 विकेट आयुष पटेल 2 विकेट लेने में कामयाब रहे वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुलसी क्रिकेट क्लब ने 29.3 ओवर में 5 विकेट होकर 79 रन बनाकर यह मैच जीत लिया जिसमें अभिनव 16 रन सिद्धि शुक्ला 18 रन सर्वाधिक योगदान रहा टूर्नामेंट आयोजन रामचंद्र प्रजापति ने  मैच के मैन ऑफ द मैच श्याम सिंह यादव को दिया गया।  कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )