Posts

Showing posts from November 17, 2025

बिजली बिल वृद्धि और राशन कार्ड से नाम कटने के विरोध में किसान–मजदूरों का प्रदर्शन, सरकार को चेतावनी

Image
केराकत, जौनपुर।  बिजली बिलों में बढ़ोतरी और राशन कार्ड से नाम काटे जाने के विरोध में सोमवार को तहसील परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा से संबद्ध  खेत मजदूर किसान संघर्ष समिति  ने जोरदार धरना–प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, बढ़ते आर्थिक बोझ और सरकारी नीतियों को मजदूर–किसान विरोधी बताते हुए कड़ा विरोध जताया। समिति के पदाधिकारियों ने  बिजली बिल 2020  को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर और किसानों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए कृषि उपयोग में आने वाले सभी ऊर्जा स्रोतों की  कानूनी गारंटी  तय की जाए तथा उन्हें  मुफ्त बिजली  उपलब्ध कराई जाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित लेबर काउंसिल संबोधन बिल को  मजदूर विरोधी  बताते हुए उसे तुरंत वापस लेने की मांग रखी। साथ ही देश के बेरोजगार युवाओं को  रोजगार  और  बेरोजगारी भत्ता  देने की मांग भी उठाई। किसान समिति ने कृषि लागत के अनुरूप फसलों का उचित मूल्य तय करने, कृषि ऋण पर ब्याज में राहत देने और खेती के अनुकूल भूमि सु...

जौनपुर शव दफनाने के रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार गंभीर घायल—गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Image
जौनपुर (नेवढ़िया)।  नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में सोमवार देर शाम शव दफनाने के रास्ते को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते-ही-देखते मामला मारपीट में बदल गया। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी  मकबूल पुत्र उस्मान  के शव को दफनाने के लिए परिजन कब्रिस्तान ले जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के  आकाश पुत्र रमेश  ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उसके घर के सामने से कोई रास्ता नहीं है, इसलिए शव को दूसरे मार्ग से ले जाया जाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और विवाद मारपीट में बदल गया। आकाश के अनुसार जब उसने रास्ते का विरोध किया तो दूसरे समुदाय के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में आकाश (17 वर्ष)  पुत्र रमेश बिंदु (45 वर्ष)  पत्नी रमेश शुभावती (65 वर्ष)  पत्नी पुत्तूल रानी (14 वर्ष)  पुत्री रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नेवढ़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, ...

जौनपुर: वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे तीन युवकों की बाइक दुर्घटना में दो की मौत, गावों में छाया मातम

Image
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में रविवार रात लगभग 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में घायल एक और युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों युवक एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में अमावा, थाना दीदारगंज (आजमगढ़) निवासी शशांक सिंह पुत्र दीपक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 19 वर्षीय प्रियांशु पुत्र सतीश कुमार निवासी सिकरौर, थाना सरायमीर और आयुष कुमार यादव पुत्र दीपक यादव निवासी इटौरी, थाना सराय ख्वाजा गंभीर रूप से घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल आयुष कुमार ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 1:30 बजे दम तोड़ दिया। बताया गया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दो युवकों की मौत की सूचना उनके गांवों में पहुंचते ही कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शशांक सिंह के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत से दीपक सिंह के घर का चिराग बुझ गया है।

बरसठी पुलिस ने गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को किया गिरफ्तार, चालान कर भेजा न्यायालय

Image
जौनपुर। बरसठी थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में सक्रिय एक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल गिरफ्तारी जरूरी थी, जिसके बाद चारों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: विन्देश्वरी तिवारी उर्फ लवकुश तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी अंकित शुक्ल पुत्र संतोष शुक्ल, निवासी पठखौली, थाना बरसठी राधेश्याम यादव उर्फ मोनू पुत्र मुन्ना यादव, निवासी परियत, थाना बरसठी वीरबहादुर सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र जोखन सिंह, निवासी महमूदपुर बड़ेरी, थाना बरसठी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी हेड कांस्टेबल दिलीप बिन्द कांस्टेबल संदीप पटेल कांस्टेबल शेरबहादुर यादव कांस्टेबल वकील चौहा...