Posts

Showing posts from February 22, 2023

स्कूल बस और आटो की भिड़ंत में आटो चालक की मौत, दो दिन पहले खरीदा था आटो रिक्शा

Image
जौनपुर। जनपद के थाना केराकत क्षेत्र के निवासी की वाराणसी स्थित सारनाथ क्षेत्र के सिंहपुर रिंग रोड पर बुधवार दोपहर स्कूल बस और आटो रिक्शा की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। बता दे जनपद जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी आनंद सिंह केराकत से बनारस के बीच ऑटो चलाता था। बुधवार दोपहर सवारी लेकर हरहुआ की तरफ से सिंहपुर सारनाथ की ओर आया था। सवारी उतारने के बाद ऑटो लेकर वापस जाने लगा। इसी दौरान  सिंहपुर रिंग रोड पर सामने से आ रही स्कूल बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में चालक आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे भीतरी गांव के ग्राम प्रधान विपिन सिंह ने बताया कि आनंद ने दो दिन पहले ही लोन पर नया ऑटो निकाला था। उसके परिवार की माली हालत बहुत खराब है। चार बेटियों व एक बेटा में से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पत्नी पिंकी समेत अन्य बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है

विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास

Image
तैयारी पूरी, कुलपति समेत अधिकारियों ने किया निरीक्षण   जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में बुधवार को 26 वें दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने स्वर्णपदक पाने वाले विद्यार्थियों को पूर्वाभ्यास कराया. दीक्षांत समारोह गुरुवार को विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गाँधी अन्तरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र की भूमिका में इंजीनियरिंग संस्थान के प्रो. बीबी तिवारी रहे।     बुधवार को पूर्वाभ्यास में मा.राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की भूमिका का निर्वहन बायोटेक्नोलॉजी विभाग की प्रो. वंदना राय ने किया। पूर्वाभ्यास की शुरुआत में शोभायात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। इसमें विद्या परिषद और कार्य परिषद के सदस्य शामिल हुए।स्वर्ण पदक धारकों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए।  संचालन प्रो अजय द्विवेद

चार जिलाधिकारियों सहित आठ आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला देखे सूची

Image
उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार में आइएएस अफसरों के तबादले का क्रम जारी है। शासन ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चार जिलाधिकारियों सहित आठ आईएएस अफसरों का स्‍थानांतरण किया गया है। देखे सूची 

मानव का कर्म हीं दिलाती है सफलताः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

Image
स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन की मनाई गई जयंती जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन पावेल की 167 वीं जयंती रोवर रेंजर परिसर में चिंतन दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने लार्ड वेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद झंडागीत, शिष्टाचार स्काउट प्रार्थना किया गया। कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। मनुष्य का जीवन, चिंतन और कर्म से ही सफलता को प्राप्त करता है। आज हमारे चिंतन का विषय पर्यावरण की सुरक्षा, लैंगिग समानता और जल संचय की भावना सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स का उद्देश्य वाक्य सेवा करो की भावना, पर्यावरण जीव जंतुओं तथा मानवता के प्रति सदैव होनी चाहिए। स्काउटिंग और रोवर्स रेंजर हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ जगदेव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेव

डीएम ने की जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक जल निगम को दिया यह शख्त निर्देश

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में एक्स०ई०एन० जल निगम को निर्देशित किया कि पाइप पेयजल योजना के तहत निर्माण हेतु जिस गांव में कनेक्शन देने का कार्य शुरू किया है उसे संतृप्त करने के बाद ही अन्य गांव में नया कनेक्शन देना शुरू करें।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था वेलस्पन और एफकॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए डीपीआर में दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष शत- प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करें। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव/मजरे मुनादी कराते हुए जल जीवन मिशन की परियोजना की जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध कराएं। कार्यदायी संस्था वेलस्पन और एफकॉन के एक्स०ई०एन० को निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी गांव में डिस्प्ले कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, एक्स०ई०एन जल निगम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जानी-मानी वायलिनिस्ट प्रो.मंजू कुमार पहुंची अशोका इंस्टीट्यूट, कहा, "शास्त्रीय संगीत सागर, तो पाश्चात्य संगीत उसके बुलबुले"

Image
    वाराणसी। इंजीनियरिंग और प्रबंधन की शिक्षा देने वाले पूर्वांचल के अग्रणीय संस्थान अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट (Ashoka Institute Of Technology And Management) में देश जानी-मानी फनकार डा.मंजू कुमार ने कहा कि शास्त्रीय संगीत सागर है तो पाश्चात्य संगीत उसके बुलबुले हैं। भारतीय संगीत पर पश्चिम का न कोई असर पड़ा है और न ही आगे पड़ेगा। मैं विदेशी वाद्य यंत्र वायलिन को बनारसी अंग में बजाती हूं, ताकि वो संगीत रसिकों की आत्मा में गहराई से अपना प्रभाव पैदा कर सके। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में संगीत विभाग की अध्यक्ष डीन रही प्रो.एम.राजम् से वायलिन की शिक्षा  हासिल करने वाली डा.मंजू कुमार की गायकी अंग के वादन में जैसी मिठास और करुणा है, उसे सुन कर ही अनुभव किया जा सकता है। उनके वादन में कोई चमत्कारिक लटके-झटके नहीं, बल्कि सादगी और तन्मयता है। सुनने वालों को ऐसा प्रतीत होता है, मानो वायलिन के तंत्र बजते नहीं बल्कि गा रहे हों। डा.कुमार कहती हैं, "हमने बीएचयू से सांख्यिकी में एमएस-सी और वायलिन की पढ़ाई साथ-साथ की।  बाद में लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी किया।

हल्दी एवं मेंहदी की रस्म के बाद आखिर दुल्हन प्रेमी संग हो गयी फरार, अब खोज रही है पुलिस

Image
बारात आने से पहले ही हल्दी व मेहंदी रस्म अदायगी के बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना जनपद वराणसी के थाना मिर्जामुराद इलाके की है अब पुलिस दोंनो की खोज कर रही है। फरार दुल्हन की बुधवार यानि आज ही क्षेत्र स्थित एक लॉन में बारात आनी थी। लेकिन बुधवार की सुबह ही दोनों प्रेमी युगल घर छोड़कर भाग निकले। सुबह जब फरार दुल्हन को घर पर मौजूद रिश्तेदार-नातेदार व परिजन तलाशना शुरू किया तो पता चला कि बरात आने से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। परिजनों ने फरार दुल्हन के मोबाइल पर जब बात करना चाहा तो मोबाइल बंद बताने लगा। परिजनों बुधवार की सुबह मिर्जामुराद थाने पहुंच इसकी लिखित सूचना दी। मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात बारात आने से पहले ही एक प्रेमिका गांव में साइबर कैफे चलाने वाले एक प्रेमी युवक के साथ फुर्र हो गई। फरार दुल्हन की आज बुधवार को वाराणसी शहर से बारात आने वाली थी। रात को बड़े धूमधाम से फरार दुल्हन की हल्दी व मेहंदी रस्म भी पूरी हुई। परिजन बारातियों का स्वागत करने के लिए क्षेत्र के लॉन में व्यवस्था करते रहे। इधर घर

महिलाएं साइबर अपराधियों के खिलाफ करें रिपोर्ट- वर्षा सिंह

Image
पूर्वांचल विश्वविद्यालय  में महिला और साइबर सुरक्षा विषय पर हुई चर्चा  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में बुधवार को महिला और साइबर सुरक्षा विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन जनसंचार विभाग एवं साइबर क्लब के द्वारा इनोवेशन  सेंटर में किया गया। बतौर मुख्य वक्ता मीडिया  इंडिया समूह की संपादकीय निदेशक  वर्षा सिंह ने कहा कि महिलाओं को साइबर की दुनिया में सचेत होकर रहना है. महिलाओं के लिए यह बहुत ही संवेदनशील विषय है. साइबर अपराधियों के निशाने पर  महिलाएं  हमेशा से रही है. महिलाएं साइबर अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट करें तभी उनके हौसले पस्त होंगे.  जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ.मनोज मिश्र ने कहा कि आज साइबर अपराध से हम सभी  परेशान हैं । दिन-प्रतिदिन साइबर अपराध  बढ़ता जा रहा है हमें जरूरत है कि हम  जागरूक हो.  साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने विषय प्रवर्तन किया. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों पर विस्तार से चर्चा की. कहा कि महिलाएं  बिना संकोच  साइबर अपराध की सूचना  नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करें. इसके साथ ही उत

योगी सरकार ने पेश किया 6.90लाख करोड़ रुपए का बजट, युवाओ किसानो और महिलाओ का खास ध्यान

Image
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 आज विधानमंडल में अपना दूसरा आम बजट पेश करेगी। इसका आकार सात लाख करोड़ रुपये के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। इस बजट से युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं।  - प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत वर्ष 2021-2022 में आवंटित 4,33,536 आवास निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 4,24,344 आवासों का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है तथा शेष आवास निर्माणाधीन हैं। वित्तीय वर्ष 2022 2023 में 8,62,767 आवासों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष निर्माण कार्य प्रगति के विभिन्न चरणों पर है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 12,39,877 आवासों का लक्ष्य प्रस्तावित है। योजना हेतु 9000 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। -  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हेतु 5,966 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018- 2019 से 2022 -2023 तक 1,43,821 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जा चुका है। -  वित्तीय वर्ष 2023- 2024 के बजट में योजना हेत