सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सपाई आये मैदान में सरकार के खिलाफ खोल दिया है मोर्चा
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद जौनपुर में सपा जनो द्वारा जनपद मुख्यालय से लगायत जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रोमें सपाइयों द्वारा बैठके करके अहंकारी भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार एवं खराब कानून व्यवस्था तथा किसानो की समस्याओ को लेकर बहस छेड़ दिया गया है। साथ ही समाजवादी पार्टी के पत्र को घर घर पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस क्रम में आज जफराबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित सरस्वती इन्टर कालेज सिरकोनी में सपा जनो की बैठक पूर्व मंत्री जगदीश नरायन राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश की इस भ्रष्टाचारी सरकार के शासन काल में किसान, कामगार श्रमिक , नौजवान सभी परेशान है। सरकार किसानों की समस्याओं को भूल कर पूंजी पतियों के लिए काम कर रही है। इस बैठक में नन्दलाल यादव, अवध नाथ पाल, अजय त्रिपाठी, सरफराज, पप्पू रघुवंशी, रत्नाकर चौबे आदि ने अपने बिचार व्यक्त किये। मल्हनी विधान सभा क्षेत्र में सपा जनो ने युवा नेता लकी यादव के नेतृत्व में बैठक किया यहाँ पर सपा नेतृत्व के ...