चुनाव परिणाम: धनंजय सिंह सबसे अधिक वोट से हारे तो शैलेंद्र यादव ललई सबसे कम वोट से हुए पराजित
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEinYI_W_6WmM_uBvo-aseailK9cn78HJ28QFv6NW76K0Xu_fgTH-_vuIVq7qtSJHcFFWLLItfcJWzAQoeV5uAU_CU0xTZd9msliFS4JkL1c_s21bjcdYoZPxukexM_MkVaBKbUfzG_SrNta/s1600/1647088140200004-0.png)
जौनपुर। विधानसभा चुनाव में इस बार जनपद की सभी सीटों पर कांटे की टक्कर थी। मतगणना परिणाम देखने के बाद यह पता लगा कि जनपद की नौ सीटों में सबसे अधिक मतों से लकी यादव तो सबसे कम मतों से रमेश सिंह ने चुनाव जीते हैं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों के मतगणना की फाइनल सूची के मुताबिक तीन सीटें ऐसी हैं, जिनमें हार-जीत का अंतर महज डेढ़ हजार मत से भी कम रहा हैं। बात अगर सबसे बड़े जीत-हार के अंतर की करें तो मल्हनी सीट पर हुई है। यहां मल्हनी से सपा के प्रत्याशी लकी यादव ने 17 हजार 527 मतों से जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता पूर्व सांसद धनंजय सिंह को हराया है। लकी को 97357 मत मिले हैं तो धनंजय सिंह को 79830 मत। दूसरी बड़ी जीत केराकत में हुई। सपा प्रत्याशी तुफानी सरोज को 94022 मत मिला, वहीं रनर रहे भाजपा प्रत्याशी को 84328 वोट मिला है। सबसे कम मतों से शाहगंज में हार-जीत हुई है। यहां पूर्व मंत्री व सपा के सिटिंग विधायक शैलेंद्र यादव ललई को भाजपा गठबंधन से निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह ने 719 मतों से हराया है। पूर्व मंत्री को जहां 86514 मत मिले थे,