Posts

Showing posts from January 29, 2026

एसआईआर को लेकर सिरकोनी ब्लॉक का प्रेक्षक ने किया औचक निरीक्षण

Image
जफराबाद।स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय पर गुरुवार को संयुक्त सचिव युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार /विशेष प्रेक्षक कुणाल ने एसआईआर के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी दिनेश चंद्र भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर अहम जानकारियां लिया।उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल से ब्लॉक में 2003 का डाक्यूमेंट नही देने तथा नही देने वाले लोगो की जानकारी लिया।खण्ड विकास अधिकारी श्री जायसवाल ने उन सभी मतदाताओं की जानकारी दिया।उसके बाद प्रेक्षक ने ब्लॉक में नोटिस जारी होने के बाद ब्लॉक पर अपने 2003 के दस्तावेजों के साथ आये लोगों से भी पूछताछ किया।उन्हें बताया कि जिन लोगों की मैपिंग नही हुई है।उन्हें नोटिस मिला है।वह लोग 2003 के वैद्य दस्तावेज के साथ आकर अपने मतदाता सूची को सही करवा लें।उन्होनें डीएम से भी जिले में एसआईआर को लेकर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लिया।ब्लॉक के बीडीओ सहित पांचों ईआरओ एहतेशामूल हक,सुनील कुमार गुप्ता,ऋत्विक श्रीवास्तव, अंशुल त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दिया।

विशेष रोल प्रेक्षक का दो टूक निर्देश,पहले मैपिंग फिर फीडिंग

Image
जौनपुर। संयुक्त सचिव, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं विशेष रोल प्रेक्षक कुणाल (आईएएस) ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में विकास खंड सिरकोनी स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस निर्गत करने तथा साक्ष्य मिलान हेतु की जा रही सुनवाई कार्यवाही का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेष रोल प्रेक्षक ने उपस्थित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) से अब तक जारी की गई नोटिसों की संख्या एवं पूर्ण की गई मैपिंग की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने फीडिंग से संबंधित डाटा एवं संपूर्ण प्रक्रिया की भी समीक्षा की। इस दौरान विशेष रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि मतदाताओं की विधिवत मैपिंग सुनिश्चित करने के उपरांत ही डाटा फीडिंग की जाए, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता बनी रहे। इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजय उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अग्निकांड से पीड़ित व्यापारी को दिया संबल और आर्थिक सहयोग

Image
जौनपुर। जैसा कि हम सभी को ज्ञात है कुछ दिन पूर्व ज़ारा कूलर बदलापुर पड़ाव स्थित सिराज अहमद के प्रतिष्ठान में हुई अग्निकांड की घटना में लगभग 15–20 लाख रुपये की भारी क्षति हुई थी। इस दु:खद घटना से आहत होकर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मानवीय संवेदना एवं व्यापारिक एकता का परिचय देते हुए पीड़ित व्यापारी की सहायता के लिए पहल की।  व्यापार मंडल की चारों इकाइयों और संगठन के पदाधिकारी विपुल सिंह और बिस्मिल्लाह के विशेष सहयोग से कुल 105855/- (राशि शब्दों में एक लाख पांच हजार आठ सौ पचपन ) आर्थिक सहायता राशि एकत्रित की गई, जिसे आज 29 जनवरी को औपचारिक रूप से पीड़ित व्यापारी मो. सिराज अहमद के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है और जनपद जौनपुर का हर व्यापारी परिवार का सदस्य है और उनके संकट में हम सभी का साथ खड़ा होना नैतिक दायित्व है इसी क्रम में संरक्षक शशांक सिंह रानू, नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू, जिला...

डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय व परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न—

Image
जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि इस संबंध में सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेसीज चौराहे पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े न हों, इसके लिए समुचित प्रबंधन किया जाए। बैठक में एआरटीओ द्वारा जिलाधिकारी को आश्वस्त कराया गया कि व्यवस्था को शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कुत्तूपुर चौराहे के पास सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि स्कूल की बसे फिटनेस के आधार पर ही क्रियाशील...

सत्ता के विरूद्ध सच बोलने का प्रतीक था हिक्की गजटः डॉ. सुनील

Image
भारत के प्रथम समाचार पत्र  ' हिक्की बंगाल गजट '  पर संगोष्ठी जौनपुर। आज ही के दिन  1780  में भारत का प्रथम समाचार पत्र  ' हिक्की बंगाल गजट '  का प्रकाशन शुरू हुआ था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ,  जौनपुर के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि जेम्स ऑगस्टस हिक्की द्वारा शुरू किया गया यह पत्र एशिया का पहला मुद्रित समाचार पत्र था हिक्की बंगाल गजट ने न केवल खबरें दीं ,  बल्कि सामाजिक जागरूकता का माध्यम भी बना। बाजार भाव ,  शादियां और राजनीतिक विश्लेषण से भरपूर यह पत्र सत्ता के विरुद्ध सत्य बोलने का प्रतीक था। यह बात दीगर है कि दो साल में अखबार बंद हो गया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे वर्तमान पत्रकारिता के दौर में हिक्की के साहस से प्रेरणा लें। डॉ जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दिग्विजय सिंह राठौर ने संगोष्ठी कहा कि हिक्की गजट ने ईस्ट इंडिया कंपनी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध साहसी प...

सादा जीवन, उच्च विचार के प्रतिमूर्ति थे रज्जू भैया: प्रो. राजाराम यादव

Image
रज्जू भैया का जीवन शिक्षा और समाज को समर्पित रहा: प्रो. अरविंद दीक्षित प्रो. राजेंद्र सिंह  ‘ रज्जू भैया ’  की जन्म जयंती पर स्मृति व्याख्यान आयोजित जौनपुर ।    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान द्वारा प्रो. राजेंद्र सिंह  ‘ रज्जू भैया ’  की जन्म जयंती पर स्मृति व्याख्यान एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि रज्जू भैया सरलता ,  सहजता और आत्मीयता के प्रतीक थे। उन्होंने रज्जू भैया के जीवन के संस्मरण साझा करते हुए बताया कि प्रयागराज विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष रहने के बाद  1966  में उन्होंने पद त्याग कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन प्रचारक के रूप में राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया।  1994  में वे संघ के चौथे सरसंघचालक बने। प्रो. यादव ने बताया कि उनकी स्मृति में  2018  में इस संस्थान की स्थापना ...