Posts

Showing posts from February 13, 2026

डीएम ने मछलीशहर ब्लाक का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Image
मछलीशहर, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने स्थानीय खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि पत्रावलियों का उचित ढंग से रख-रखाव किया जाय। कार्यालय में स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली पर विशेष ध्यान दिया गया है जिस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिसर को सुंदर एवं आदर्श ब्लॉक के रूप में विकसित करने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने परिसर में स्थित निस्प्रयोज्य भवनों का भी अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि संबंधित निस्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण/निस्तारण की कार्यवाही नियमानुसार शीघ्र पूर्ण कराई जाय। तत्पश्चात नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कर उक्त भूमि का उपयोग अन्य जनोपयोगी प्रयोजनों हेतु सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी में प्रस्तावित सभागार के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। यह विकास खंड आकांक्षात्मक ब्लॉक के अंतर्गत चयनित है, इसलिए आकांक्षात्मक ब्लॉक के निर्धारित पैरामीटरों पर प्राथमिकता के ...

अव्वल बच्चों को डीएम व बीएसए ने किया सम्मानित

Image
जौनपुर। पीएम श्री योजना के अन्तर्गत चयनित विद्यालयों हेतु जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नगर के शाहगंज पड़ाव पर स्थित मोहम्मद हसन पीजी कालेज के खेल मैदान पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने दीप प्रज्वलित करते हुये मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा परिवार के बच्चों को कायाकल्प के माध्यम से बेहतर शैक्षिक वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है जिससे बच्चों में ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हो। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में निपुण कार्यक्रम के अंतर्गत सराहनीय कार्य किया गया है। बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य कर रहे सभी शिक्षकों के कार्यों की भी प्रशंसा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों की विशेष सराहना की गई। कार्यक्रम में पीए...

सकारात्मक सोच और प्रभावी प्रस्तुति से ही खुलते हैं कॉरपोरेट के द्वार: विनोद मिश्रा

Image
  सफल  साक्षात्कार के लिए बताए चार मंत्र -    विभव मिश्रा   पीयू में  ' अकादमिक-उद्योग संवाद '  का आयोजन जौनपुर।   वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल    के तत्वावधान में शुक्रवार को आर्यभट्ट सभागार में   ‘ अकादमिक-उद्योग संवाद ’    का आयोजन किया गया।   “ साक्षात्कार कैसे दें: कौशल ,  तैयारी और आत्मविश्वास ”   विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कॉरपोरेट जगत की चुनौतियों का सामना करने और साक्षात्कार    में सफलता पाने के गुर सिखाए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ,  भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ( BARC)   के वैज्ञानिक अधिकारी श्री विनोद कुमार मिश्रा ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि साक्षात्कार में अभ्यर्थी के ज्ञान और कौशल के प्रदर्शन में भाषा कभी बाधक नहीं होती। उन्होंने कहा ,  " साक्षात्कार लेने वाले की अपेक्षा होती है कि अभ्यर्थी अपने ज्ञान को कम समय में सटीक रूप से प्रस्तुत क...

नियुक्तियों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बरसीं डॉ. रागिनी सोनकर

Image
युवा न सो पा रहा है, न रो पा रहा है,  शादियाँ तक रुकीं   लखनऊ/जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मछलीशहर (जौनपुर) से विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने सरकार को युवाओं के रोजगार और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर घेरा। उन्होंने सदन में नियम 56 के अंतर्गत बोलते हुए सरकार की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए। नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली और युवाओं का दर्द सरकारी नियुक्तियों में हो रही देरी और विसंगतियों पर डॉ. सोनकर ने बेहद भावुक और तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा "आज उत्तर प्रदेश का शिक्षित युवा अवसाद में है। नियुक्तियां न होने के कारण युवाओं की शादियाँ नहीं हो पा रही हैं। वह न ठीक से सो पा रहा है, न रो पा रहा है। रोजगार केवल रिक्त पद भरना नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों का आधार है।" उन्होंने लोक सेवा आयोग (UPPSC) सहित अन्य विभागों में हुई नियुक्तियों में आरक्षण रोस्टर और संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि सरकार विगत वर्षों की नियुक्तियों का विवरण सदन के पटल पर रखे और एक ऐसी स्पष्ट नीति बनाए जहाँ 'सिफा...

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Image
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में गुरुवार की रात वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची एसओजी व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव में एसओजी के जवानों सहित एक उपनिरीक्षक घायल हो गए, जबकि थानाध्यक्ष के वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद जिले के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर गांव की घेराबंदी कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकरारा थाने के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह एसओजी टीम के साथ रात करीब साढ़े नौ बजे बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में वांछित अभियुक्त पंकज गौतम की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे। पुलिस टीम के गांव में प्रवेश करते ही कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला उग्र हो गया और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला। पथराव में एसओजी के सिपाहियों के अलावा सिकरारा थाने में तैनात उपनिरीक्षक विनोद सिंह के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही बक्शा थान...