Posts

Showing posts from April 11, 2026

*जौनपुर के शंभूगंज बाजार में फर्जी अस्पताल का खेल! बिना डिग्री “डॉक्टर” बन मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़*

Image
*जौनपुर* मिली जानकारी के अनुसार जिले के शंभूगंज बाजार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध रूप से एक अस्पताल धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यहां इलाज करने वाला व्यक्ति खुद को *“डॉक्टर समरजीत सिद्धार्थ”* बताता है, जबकि उसके पास न तो किसी मान्यता प्राप्त डिग्री का प्रमाण है और न ही चिकित्सा क्षेत्र का कोई अनुभव। *बिना बोर्ड, बिना पहचान—फिर भी चल रहा अस्पताल* इस कथित अस्पताल की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि न तो बाहर कोई नाम-पट्ट (बोर्ड) लगा है और न ही इसे देखकर कोई अस्पताल होने का अंदाजा लगा सकता है। बावजूद इसके, अंदर हर तरह की चिकित्सकीय गतिविधियां खुलेआम की जा रही हैं। *हर दूसरा व्यक्ति बना “डॉक्टर”* स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। कोई भी व्यक्ति बिना योग्यता के मरीजों का इलाज करने लग रहा है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।  *प्रशासन की चुप्पी पर सवाल* सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान कैसे हैं? ...

*जौनपुर पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार*

Image
                    *जौनपुर।* थाना शाहगंज व थाना खेतासराय की संयुक्त पुलिस  द्वारा जहरखुरानी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक  कारतूस, नशीला पाउडर व दो चार पहिया वाहन बरामद करने का दावा किया गया है।       पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान चिरैया मोड़ बिलार मऊ रोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आकाश के कब्जे से तमन्चा, अभियुक्त हनुमान के कब्जे से 198 ग्राम नशीला पाउडर व एक डीबिया में नशीला टिकिया बरामद हुआ तथा घटना में प्रयुक्त अल्टो कार व जहरखुरानी से मिले माल को बेचकर मिले पैसे से खरीदी गई एक स्वीफ्ट कार बरामद हुई।           पूछताछ करने पर अभियुक्त   ने बताया कि हमलोग ट्रेन व बसों से उतरने वाले यात्रियो व रास्ते पर वाहन का इंतजार कर रहे व्यक्तियों को वाहन की सुविधा के नाम पर अपनी चार पहिया गाडी बुलाकर उसमे बैठा लेते है तथा उन्हे बहाने से किसी खाने पीने वाले व...