Posts

Showing posts from September 3, 2022

रेडक्रास ने जिला जेल में बंद महिला कैदियों को बांटा हाइजिन किट

Image
जौनपुर। रेडक्रास सोसायटी  के जौनपुर शाखा द्वारा जिला जेल में  बंद लगभग 85 महिला बंदियों के बीच  हाइजिन किट का वितरण किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम राम प्रकाश ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है, महिलाओं बंदियों के बीच  हाइजिन किट का वितरण उनके स्वास्थ के लिए लाभकारी होगा । जेल अधीक्षक एसके पाण्डेय ने  महिलाओं के लिए हाइजिन किट की उपयोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला , रेडक्रास सोसायटी के सचिव डा. मनोज वत्स ने कहा कि  व्यक्ति के जीवन में साफ सफाई का बड़ा महत्व महिला बंदियों के स्वास्थ को ध्यान में रखकर किट तैयार की गई है जो लाभकारी साबित होगी, कोषाध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय कहा ने कहा कि रेडक्रास लोगों के स्वास्थ के प्रति सदैव सजग रहता है इसी क्रम में महिला कैदियों के बीच हाइजिन किट का वितरण किया जा रहा है।  कार्यक्रम में सभी के प्रति आभार उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने ज्ञापित किया । इस मौके पर रवि सिंह , विद्याधर राय , नितिन चौरसिया, संजय यादव आदि उपस्थित रहे ।

जौनपुर शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा अब चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है - दयाशंकर सिंह

Image
शिक्षा के क्षेत्र में स्व छविनाथ सिंह द्वारा किया गया कार्य अनुकरणीय है- गिरीश चन्द यादव  जौनपुर। मां दुर्गाजी विद्यालय सिद्दीकपुर में संस्थापक स्व. डा. छविनाथ सिंह की 78 वीं जयंती पर दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ समारोह में भाग लेने आये प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार  दयाशंकर सिंह ने कहा कि जौनपुर शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। अब चिकित्सा के क्षेत्र में भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे और आगे बढ़ाने के लिए सभी के मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत है। जनपद में अपने एक दिवसीय दौरे पर आए श्री सिंह ने कहा कि चिकित्सक तो धरती का भगवान होता है। उन्होंने कहा कोई चीज असंभव नहीं है। प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए। डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने ढिबरी से शिक्षा ग्रहण कर पूरे विश्व में नाम रोशन किया। तरक्की के लिए इच्छा शक्ति महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में परिवहन मंत्री श्री सिंह ने विद्यालय के शिक्षण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज इस विद्यालय से पढ़कर अनेकों छात्र देश दुनियां के प्रख्यात एवं नामचीन म

पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर जनप्रतिनिधि लोकतंत्र बचाने के लिए घर घर पहुंचकर सदस्या अभियान चलायें - लालबहादुर यादव

Image
जौनपुर । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक की अध्यक्षता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा की संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के सदस्य अभियान चलाया जा रहा है इसमें पार्टी का कोई भी विधायक हो नेता हो या कार्यकर्ता सबको समाजवादी विचारधारा के लोगों से मिलकर घर घर जाकर पार्टियों को नीतियों को बताकर पार्टी की सदस्यता दिलायें हमें अपने सेक्टर बूथ तक सदस्य बनाना ही हमारा लक्ष्य है हर बूथ पर कम से कम दो सौ प्रारंभिक सदस्य और कम से कम दो सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा विधायक तुफानी सरोज ने कहा आज देश के हालात जो बने हुए हैं उसमें लोकतंत्र की हत्या हो गई है भाजपा सरकार संविधान को नहीं मानती है और उत्तर प्रदेश में एक दहशत का माहौल बनाकर भाजपा सरकार ने रखा है अगर आप लोगों को इस दहशत से निजात कोई दिला सकता है तो सिर्फ समाजवादी पार्टी है इसलिए समाजवादी पार्टी में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव को एक कड़ी चुनौती के रूप में तैयार करना ही हमारा लक्ष्य होगा आज भाजपा जान रही हैं कि सिर्फ समाजवादी पार्टी ही मजबूत है जो हमारे हर अत्याच

अजगर लील गया नीलगाय का बच्चा इलाके में रही अफरा तफरी

Image
जौनपुर । जनपद के थाना लाइन बाजार क्षेत्र स्थित पंचहटिया में सूरज घाट मार्ग पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक अजगर नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बना कर निगल रहा था। जी हां गोमती नदी के किनारे सटे  एक खेत में 14 फिट लम्बा विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। यह नजारा देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को अपने कब्जे में लिया। बता दे थाना लाइन बाजार क्षेत्र के पचहटिया- सुरजघाट मार्ग पर गोमती नदी के किनारे पर स्थित करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में एक विशालकाय अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर उसपर पड़ी। शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजगर की लंबाई लगभग 14 फुट देख कर लोग भयभीत हो गए। अजगर ने इधर-उधर भागने की कोशिश की तो मौके पर अफरातफरी मच गई। किसी हिम्मत नही हो रही थी की उसे उठाकर खेतों से दूर करे। इस दौराने मौके पर जुटे युवाओं ने हिम्मत दिखाई। एक रस्सी के सहारे अजगर को कई जगह से बांध दिया। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर मौजू

मंडल से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी समाधान दिवस में जन समस्याओ को सुन दिया यह निर्देश

Image
  जौनपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन तहसील शाहगंज में किया गया तो अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शेष तहसीलो में जनता की शिकायते सुन रहे थे। इतना ही नहीं आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी दीपक अग्रवाल एवं आईजी के सत्यनारायन ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील केराकत में पहुंच कर लोगो की समस्याओं को सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील शाहगंज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 13 शिकायतों का निस्तारण किया गया।ग्राम सहावै के तौहीद अहमद ने नाली खाते की जमीन पर अवैध कब्जे के शिकायत की जिस पर उपजिलाधिकारी नितीश सिंह को जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिये।ग्राम कुड़ियारी के

शिक्षक दिवस पर इन शिक्षको को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, सरकार ने जारी की सूची

Image
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की पूरी सूची जारी कर दी। राज्य शिक्षक पुरस्कार- 2021 के लिए गठित चयन समिति ने प्रत्येक जिले से एक-एक सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का चयन किया है। सरकार ने इस बार किसी भी जिले को राज्य अध्यापक पुरस्कार से वंचित नहीं रखा है। प्रदेश के सभी 75 जिलों से एक-एक अध्यापक को पांच सितंबर को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले सभी शिक्षक, राज्य बेसिक शिक्षा विभाग के हैं। अलीगढ़- सहायक अध्यापक सुरेंद्र कुमार- कंपोजिट विद्यालय कासिमपुर अंबेडकर नगर – प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह- कंपोजिट विद्यालय बसोहरी, भीटी अमेठी – प्रधानअध्यापक रमाशंकर यादव- उच्च प्राथमिक विद्यालय पचेहरी कंपोजिट, गौरीगंज अमरोहा- प्रधानाध्यापक हेमा तिवारी-प्राथमिक विद्यालय अम्हेड़ा विकास खंड जोया औरैया – सहायक अध्यापक श्रीमती अलका यादव- कंपोजिट विद्यालय, नगला जय सिंह विकास खंड भाग्यनगर आगरा -प्राथमिक विद्यालय, नगला पैमा विकास खंड बरौली अहीर अयोध्या – सहायक अध्‍यापक श्रीकांत

महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गयी,अब कारण के लिए छानबीन में जुटी

Image
  जौनपुर। अवसाद से ग्रस्त एक युवती ने अपने दो अबोध बच्चों का गला दबाकर खुद फांसी पर लटक गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। मामला केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के तरियारी गांव का है। गांव के मनोज पाल की शादी‌ 12 साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियाएं गांव में 29 वर्षीया सरोजा पाल से हुई थी। शादी के दस साल बाद जुड़वां बच्चे पैदा हुए थे। जिसमें लड़का तनवेश व लड़की का नाम तन्वी था‌। दोनों की‌ उम्र 11 माह थी। मनोज पाल‌ मुम्बई रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा को मुम्बई से घर आ गया। शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का‌ भंडारा था, जिसमें वह गया था। जहां रात में रुक गया। शनिवार को सुबह छह बजे वह घर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द था। दरवाजे खोलवाने लगा तो कोई‌ आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका होते ही स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि सरोजा गाटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर‌ लटकी‌ हुई थी और दोनों‌ बच्चे को‌ मृत पड़े

सड़क हादसे में चालक सहित चार विदेशी पर्यटको की मौत,पुलिस ने करायी रेसक्यू

Image
हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बस का पहिया बदल रहे चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से  घायल हो गए हैं। इनमें से गंभीर हालत में दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। यह बस नेपाल से गोवा जा रही थी। घटना जनपद बहराइच के थाना रामनगर के ग्राम महगूपुर में यह सड़क दुर्घटना आज शनिवार की सुबह 3:30 बजे हुई। जब बस का पहिया पंचर हो गया और चालक बस खड़ी करके पहिया बदल रहा था। बस पर कुल 60 यात्री सवार थे। यह सभी नेपाल से गोवा जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया आठ लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा दो यात्रियों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा रामनगर और मसौली सीमा के पास हुआ, दोनों थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। सुबह तक वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि बस के अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से